न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या ब्रेकअप के बाद आप भी है डिप्रेशन के शिकार, जाने इससे बाहर निकलने के उपाय

अगर आपसी सहमति से लोग एक-दूसरे से संबंध नहीं रखते तो यह अलग बात होती है, लेकिन जहां कोई एक पार्टनर दूसरे की मर्जी के बिना रिश्ता तोड़ता है तो दिल पर गहरी चोट लगती है। कुछ खास तरीके अपना कर इससे उबरा जा सकता है, वैसे यह दर्द आसानी से जाता नहीं।

Posts by : Neha | Updated on: Mon, 28 Nov 2022 7:29:27

क्या ब्रेकअप के बाद आप भी है  डिप्रेशन के शिकार, जाने इससे बाहर निकलने के उपाय

आज के समय में ब्रेकअप होना कोई बड़ी बात नहीं है। अक्सर छोटी-छोटी बातों को मुद्दा बना कर लोग रिश्ता तोड़ देते हैं। जो लोग ज्यादा सेंसिटिव होते हैं, ब्रेकअप का उनके मन पर बहुत बुरा असर पड़ता है। कई बार इससे वे सदमे में चले जाते हैं। इससे निकल पाना आसान नहीं होता। बहुत से लोग इससे इस हद तक डिप्रेशन के शिकार हो जाते हैं कि उन्हें काउंसलिंग या साइकेट्रिस्ट से ट्रीटमेंट कराने की जरूरत पड़ती है। वहीं, बहुत से लोगों पर ब्रेकअप का ज्यादा असर नहीं पड़ता। लेकिन कमोबेश सभी इससे प्रभावित होते हैं। किसी भी रिश्ते का टूट जाना अपने आप में बड़ी बात होती है। अगर आपसी सहमति से लोग एक-दूसरे से संबंध नहीं रखते तो यह अलग बात होती है, लेकिन जहां कोई एक पार्टनर दूसरे की मर्जी के बिना रिश्ता तोड़ता है तो दिल पर गहरी चोट लगती है। कुछ खास तरीके अपना कर इससे उबरा जा सकता है, वैसे यह दर्द आसानी से जाता नहीं।

are you also a victim of depression after breakup,know its symptoms and ways to get out of it,mates and me,relationship tips

ब्रेकअप के बाद डिप्रेशन के लक्षण क्या हैं?

लोगों से दूर रहें

ब्रेकअप के कारण डिप्रेशन में जाने से इंसान शांत हो जाता है। उनका किसी से मिलने का मन नहीं करता। अगर आपके अंदर भी ऐसी आदत आ रही है तो इसे इग्नोर न करें बल्कि लोगों से बात करना और मिलना शुरू कर दें। ऐसा करके आप खुद को डिप्रेशन से बाहर ला सकते हैं।

चिड़चिड़ापन

ब्रेकअप के बाद अगर इंसान डिप्रेशन में चला गया है तो उसे चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है। या आपके अंदर गुस्सा बढ़ गया है। ऐसे में इस लक्षण को हल्के में न लें बल्कि खुद को शांत रखें और लोगों से बात करें। ऐसा करने से आपका चिड़चिड़ापन दूर हो जाएगा।

are you also a victim of depression after breakup,know its symptoms and ways to get out of it,mates and me,relationship tips

शारीरिक कमजोरी
इंसान से रिश्ता टूटने के गम में इंसान अपनी डाइट पर ध्यान नहीं दे पाता है. मानसिक रूप से टूटे हुए व्यक्ति की शारीरिक क्षमता कम होने लगती है और वह कमजोर हो सकता है। साथ ही व्यक्ति को भूख भी नहीं लगती है। ऐसा करने से आपके शरीर में कमजोरी आ जाती है।

प्रदर्शन घटना
ब्रेकअप के बाद अगर कोई व्यक्ति डिप्रेशन का शिकार हो गया है तो उसके काम करने की क्षमता पर भी बुरा असर पड़ सकता है। ऐसे में अगर आपने अपनी कार्यक्षमता खो दी है और आपका ब्रेकअप हो गया है तो आपको खुद पर ध्यान देने की जरूरत है।

are you also a victim of depression after breakup,know its symptoms and ways to get out of it,mates and me,relationship tips

डिप्रेशन से उभर ने के उपाय

किसी भरोसेमंद दोस्त से बात करें

इस तरह की समस्या होने पर बहुत से लोग किसी से कुछ कहते नहीं, वे मन ही मन घुटते रहते हैं। इससे उनकी समस्या बढ़ती जाती है। इसलिए आइसोलेशन में नहीं रहें। किसी भरोसेमंद दोस्त या फैमिली मेंबर से अपने दिल की बातें शेयर करें। ऐसा करने से आपके मन का बोझ कुछ कम होगा। हो सकता है, आपको कोई बेहतर सलाह मिले। लेकिन ध्यान रखें, किसी से बात करने के पहले अच्छी तरह समझ लें कि कहीं वह आपकी बातों को लोगों के बीच फैलाए नहीं।

हेल्थ का रखें ध्यान

डिप्रेशन में हेल्थ पर बहुत बुरा असर पड़ता है। इसलिए अगर परेशानी से बचना है तो हेल्थ पर ध्यान दें। समय से खाना खाएं और भरपूर नींद लें। वैसे डिप्रेशन में भूख कम लगती है और नींद भी जल्दी नहीं आती। लेकिन इसके लिए कोशिश करनी होगी। थोड़े-थोड़े समय पर कुछ न कुछ पौष्टिक चीजें खाएं। ज्यादा मीठी और तली-भुनी चीजें नहीं खाएं। अगर खाने का मन नहीं करता हो तो फ्रूट जूस और सूप वगैरह पिएं।

are you also a victim of depression after breakup,know its symptoms and ways to get out of it,mates and me,relationship tips

माइंडफुल ब्रीदिंग पर फोकस करें

डिप्रेशन कम करने में यह तकनीक काफी कारगर साबित हो रही है। इससे आपको तनाव से तत्काल राहत मिल सकती है। इसमें कोशिश कर के पुरानी बातों को भूलना होता है और भविष्य की चिंता छोड़ कर वर्तमान पर फोकस करते हुए गहरी सांसें लेनी होती है। 60 बार गहरी सांस लेने पर बेहतर महसूस होगा।

शराब और नशीली चीजें नहीं लें

अक्सर डिप्रेशन होने पर लोग शराब और नशीली चीजों का सहारा लेने लगते हैं। इससे उन्हें तत्काल राहत तो मिलती है, लेकिन नशा उतरने पर ज्यादा परेशानी महसूस होने लगती है। शराब पीने से नींद भी ठीक से नहीं आती। इसलिए किसी भी तरह के नशे से बचें।

सोशल एक्टिविटीज से जुड़ें

इस दौरान अगर किसी सोशल एक्टिविटी से जुड़ने पर आपकी मानसिक समस्या कम होगी। इससे आपका अकेलापन दूर होगा और आपको लगेगा कि किसी अच्छे काम में समय बीत रहा है। गरीब लोगों के बच्चों को ही कुछ समय पढ़ाने का काम करें। यह काम घर पर भी किया जा सकता है। धीरे-धीरे आपकी मानसिक तकलीफ कम होगी। नकारात्मक सोच को कभी हावी होने मत दें।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती