न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बच्चा होने के बाद पार्टनर संग रिश्ते को संभालना है बहुत जरूरी, रखें इन बातों का ध्यान

ऐसे में आज हम आपको कुछ रिलेशनशिप टिप्स देने जा रहे हैं जिन्हें दोनों पार्टनर को समझना जरूरी हैं। इन टिप्स की मदद से आप अपने पार्टनर के बीच आई दूरियों को मिटा सकते हैं। आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में...

Posts by : Neha | Updated on: Sat, 03 Dec 2022 5:21:08

बच्चा होने के बाद पार्टनर संग रिश्ते को संभालना है बहुत जरूरी, रखें इन बातों का ध्यान

शादी के बाद हर कोई तीसरे मेहमान के आने का इंतजार करता हैं। जब भी कोई कपल माता-पिता बनते हैं तो इसके साथ उनपर कई जिम्मेदारियां भी आती हैं। अक्सर देखने को मिलता हैं कि इन नई जिम्मेदारियों के चलते कपल्स के रिश्ते में दूरियां आने लगती हैं और उनका रिश्ता वैसा नहीं रह पाता हैं जैसा बच्चा होने से पहले था। पैरेंट बनने के बाद शादी के रिश्ते को संभालकर रखना भी जरूरी होता है वरना एक परिवार का आधार बिगड़ने लगता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ रिलेशनशिप टिप्स देने जा रहे हैं जिन्हें दोनों पार्टनर को समझना जरूरी हैं। इन टिप्स की मदद से आप अपने पार्टनर के बीच आई दूरियों को मिटा सकते हैं। आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में...

after having a child,it is very important to maintain the relationship with the partner,keep these things in mind,mates and me,relationship tips

एक दूसरे के लिए समय निकालें

बेबी होने के बाद कई बार हम रिश्तों को समय देना भूल जाते हैं। ऐसे में बेबी होने के बाद भी आपको एक-दूसरे के लिए थोड़ा समय निकालने का प्रयास करना चाहिए। आप चाहें तो थोड़ी देर के लिए बच्चा घर के किसी और सदस्य को दें। या बच्चे को सोने के बाद एक-दूसरे को समय दें। कपल्स को ये समय एक दूसरे को ध्यान में रखकर निकालने चाहिए। रिलेशनशिप में टाइम नहीं देने की वजह से रिश्ते में खटास और चिड़चिड़ापन पैदा हो जाता है।

बांटे जिम्मेदारी

अब ऐसा बिल्कुल नहीं है कि सिर्फ पति ही ऑफिस जाते हैं। महिलाएं भी वर्किंग होती हैं और ऐसे में बच्चे के कामों को एक ही पार्टनर पर डाल देना झगड़े की वजह बन सकता है। अगर आपने ऑफिस से घर आने के बाद कोई नियम बनाया है तो उसे हर हाल में पूरा करने की कोशिश करें। जैसे कि बच्चे क डायपर बदलना आदि। ऑफिस और घर के कामों को ध्यान में रखते हुए जिम्मेदारियों को बराबर से बांटें।

after having a child,it is very important to maintain the relationship with the partner,keep these things in mind,mates and me,relationship tips

नींद पूरी लें

कई बार कपल्स में नींद नहीं पूरी होने के कारण भी रिश्ते में खटास और दूरी आ जाती है। ऐसे में कपल्स को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि दोनों की 7 से 8 घंटे की नींद पूरी हो। अगर बच्चा रात में जागता है या बीच-बीच में उठ जाता है, तो उसका रूटीन इस तरह सेट करें कि वो शाम को सोने के बजाय रात में सोए, ताकि दोनों अपनी नींद अच्छे से पूरी कर सकें। बच्चे संभालने के लिए घर में किसी बड़े की मदद भी ले सकते है।

घूमने जाएं

हनीमून की तरह ही आजकल बेबीमून काफी पॉपुलर हो रहा है। ये एक ऐसा शॉर्ट ब्रेक होता है, जो कपल्स बच्चा होने के बाद लेते हैं। बेबी मून पर लोग इसलिए जाते हैं, ताकि वहां जाकर वे एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकें और मूड को भी फ्रेश रख सकें। इसलिए रिश्ते में प्यार बनाए रखने के लिए कुछ दिन के लिए ही सही, लेकिन कहीं घूमने का प्लान बनाएं। दूर न सही घर के आसपास की जगह पर साथ में घूमने जाएं।

after having a child,it is very important to maintain the relationship with the partner,keep these things in mind,mates and me,relationship tips

पार्टनर का पूरा साथ दें

प्रेगनेंसी के बाद महिलाओं में पोस्टपार्टम डिप्रेशन का खतरा रहता है और ऐसा बिल्कुल नहीं है कि बच्चे की जिम्मेदारियों का असर पिता के मानसिक स्वास्थ्य पर नहीं पड़ता है। बच्चे की जिम्मेदारियों को लेकर पुरुषों को भी एंग्जायटी हो जाती है। ऐसे में पत‍ि पत्नी दोनों को ही अपने पार्टनर की स्थिति को समझते हुए, उन्हें इससे बाहर निकालने की कोशिश करें। आपसी समझ और सहयोग से आप अपने रिश्ते को परेशानियों और झगड़ों से बचा सकते हैं।

खुद को न करें नजरअंदाज

किसी को भी प्यार करने से पहले जरूरी है कि आप खुद से प्यार करें। इसलिए अपने आपको हरगिज नजरअंदाज न करें। जब कोई इंसान खुद को प्यार करता है, तो वह खुश भी रहता है। रिश्ते में बेस्ट देने के लिए खुद को खुश रहना काफी जरूरी है। बच्चे की देखरेख और जिम्मेदारियों में इतना न गुम हो जाएं कि खुद को ही इग्नोर करने लगें। जब आप खुद से खुश नहीं रहेंगे। तो आप रिश्ते में भी प्यार नहीं दें पाएंगे। ऐसे में खुद को खुश रखने के लिए ऐसे काम करें, जो आपको खुश करें।

after having a child,it is very important to maintain the relationship with the partner,keep these things in mind,mates and me,relationship tips

रोमांस को रखें जिंदा

इस बात में कोई शक नहीं है क‍ि मां बनने के बाद महिलाओं का सारा ध्यान बच्चे पर ही रहता है लेकिन पैरेंट बनने के बाद भी आपकी सेक्स लाइफ में परेशानियां या दूरियां नहीं आनी चाहिए। बच्चा होने के बाद भी अपने रिश्ते के बीच रोमांस को जिंदा रखें। एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताएं और जितना हो सके एक दूसरे को खूब प्यार दें।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती