न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ब्रेकअप से उबरने के लिए अपनाए ये अचूक उपाय, ज़िन्दगी को बनाए फिर से खुशहाल

जिसके कारण उस दर्द से उबरना काफी कठिन हो जाता है। हालांकि, आप कुछ आसान उपायों को अपनाकर आप इस दर्द से उबर सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही आसान उपायों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप बुरे से बुरे ब्रेकअप से उबर सकते हैं

Posts by : Karishma-H | Updated on: Sat, 17 Dec 2022 3:17:04

ब्रेकअप से उबरने के लिए अपनाए ये अचूक उपाय, ज़िन्दगी को बनाए फिर से  खुशहाल

जब आप एक रिलेशन में होते है तो आप अपने जीवन के सबसे सुन्दर एहसास को होते हो लेकिन कई बार ब्रेकअप आपके इस एहसास को दर्द के रूप में बदल जाता है। एक रिलेशन में आने के बाद दो लोग एक-दूसरे से इमोशनली कनेक्टेड हो जाते हैं। लेकिन जब किसी कारण से उनका ब्रेकअप होता है तो उन्हें ऐसा लगता है कि मानो उनकी सारी दुनिया उजड़ गई हो। खासतौर से, अगर वह ब्रेकअप बहुत बुरे तरीके से हुआ हो तो ऐसे में दर्द और भी ज्यादा बढ़ जाता है। ना चाहते हुए भी व्यक्ति को बार-बार अपने पुराने रिलेशन और उसे ब्रेकअप की याद आती है। जिसके कारण उस दर्द से उबरना काफी कठिन हो जाता है। हालांकि, आप कुछ आसान उपायों को अपनाकर आप इस दर्द से उबर सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही आसान उपायों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप बुरे से बुरे ब्रेकअप से उबर सकते हैं...

adopt these surefire measures to recover from a bad breakup make life happy again,mates and me,relationship tips

अपनों के साथ बिताए समय

अगर आप अपने ब्रेकअप से उबरना चाहती है तो सबसे पहले आपको अपने समय अपने करीबी लोगों को देना शुरू करना पड़ेगा। क्योंकि ब्रेकअप के बाद अपने एक्स पार्टनर की याद आना स्वाभाविक है। ऐसा अमूमन इसलिए होता है, क्योंकि हम खुद को काफी अकेला पाते हैं। ऐसे में उन यादों से बाहर आने और अकेलेपन को दूर करने के लिए आप कोशिश करें कि आप अपना अधिक से अधिक समय परिवार और दोस्तों के साथ बिताएं। इससे आपको यह महसूस होगा कि आप अकेले नहीं है। साथ ही उनके साथ होने पर आप खुलकर हंस पाएंगे।

सोशल मीडिया पर करें अनफॉलो

अगर आप सच में अपने ब्रेकअप से उबरना चाहते हैं तो ऐसे में सबसे पहला और जरूरी स्टेप है कि आप अपने एक्स को सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म से अनफॉलो करें। हो सकता है कि आप अभी भी अपने एक्स के साथ सोशल मीडिया पर कनेक्टेडट हों। ऐसे में जब भी आपको उनकी तस्वीर दिखेगी या आप उनकी एक्टिविटीज को देखेंगे तो ऐसे में ना चाहते हुए भी आपको उनकी याद सताएगी। इसलिए सबसे पहले आप उन्हें अनफ्रेंड व अनफॉलो करें। जब आप उनकी लाइफ में ताक-झांक करना बंद करेंगे, तभी आप सच में अपनी अतीत की यादों से बाहर आने के लिए पहला कदम उठाएंगे।

adopt these surefire measures to recover from a bad breakup make life happy again,mates and me,relationship tips

खुद को रखें व्यस्त

आपको अपने ब्रेकअप से बाहर निकलने के लिए जितना हो सके खुद को व्यस्त रखना शुरू करना होगा। कहते हैं कि खाली दिमाग शैतान का घर होता है। काफी हद तक यह बात सही भी है। जब आप फ्री होते हैं तो आप कहीं ना कहीं अपनी अतीत की यादों में चले जाते हैं। जिसके बाद आपको वहीं पुराने अच्छे-बुरे पल याद आते हैं और आप दुखी होते हैं। इसलिए कोशिश करें कि आप खुद को कुछ वक्त के लिए काफी बिजी रखें। आप ऐसा तब तक करें, जब तक कि आप खुद को पूरी तरह से अपने पुराने रिश्ते से बाहर आ ना जाएं। साथ ही, आप यह ध्यान रखें कि आप खुद को इस तरह बिजी रखें, जिसमें आपको मजा भी आएं। ऐसे में आप कुछ नई हॉबी को अपना सकते हैं।

छुट्टी पर जाए

ब्रेकअप के बाद एक वेकेशन पर जाना भी अच्छा आइडिया है।सुनने में आपको थोड़ा अटपटा लगे लेकिन ये एक अच्छा तरीका साबित होता है। दरअसल, जब आप वेकेशन पर नई जगहों व चीजों को एक्सप्लोर करते हैं तो इससे आपको काफी अच्छा लगता है। साथ ही इस तरह आप खुद को एक ट्रीट दे पाते हैं। आप इस वेकेशन के जरिए खुद को यह समझाने का प्रयास करें कि आप समय रहते एक बुरे रिश्ते से बाहर निकल पाएं। अगर आप इस रिलेशन में रह जाते तो शायद आपको दुख व आंसू के सिवाय कुछ नहीं मिलता।

adopt these surefire measures to recover from a bad breakup make life happy again,mates and me,relationship tips

मेडिटेशन करें

ब्रेकअप के बाद आप अपनी एक्स की यादों से घिरे रहते है ऐसे में उनकी यादें आपके डिप्रेशन का कारण बन जाती है,इसके लिए आप अपने लिए थोड़ा समय निकाले और मेडिटेशन करें। इससे आपके मन और दिमाग को शान्ति मिलेगी और आपको ब्रेकअप से उबरने में सहायता भी मिलेगी।

खुद पर करें भरोसा

कई बार ब्रेकअप होने से आप उस से उबर नहीं पाते है और ऐसा लगता है जैसे आप सही निर्णय नहीं ले पाते है। ऐसे में आपको खुद पर भरोसा करना सीखना होगा। साथ ही ये भी ख्याल रखना होगा की किसी रिश्ते में नाकामयाबीमिलने से आप जिंदगी में नाकामयाबनहीं हुए है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती