न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

लर्निंग स्किल डवलप होने के साथ-साथ खेलने से बच्चों को मिलती है जीवन की ये 7 बड़ी सीख

बच्चों की दिनचर्या में ऐसी प्लेयिंग एक्टिवीटीज को शामिल करें जो लेर्निंग स्किल को डवलप करती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं उन सीख के बारे में जो बच्चों को खेल के दौरान सीखने को मिलती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 24 Jan 2022 4:25:57

लर्निंग स्किल डवलप होने के साथ-साथ खेलने से बच्चों को मिलती है जीवन की ये 7 बड़ी सीख

खेलना बच्चों के जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं जो उनके शारीरिक और मानसिक विकास को गति देने का काम करता हैं। हांलाकि कोरोना के इस दौर में बच्चों ने शारीरिक खेलों से दूरी बना ली हैं लेकिन उन्हें फिर से इस ओर मोड़ना जरूरी हैं क्योंकि ये खेल बच्चों को जीवन की कई सीख भी दे जाते हैं। ऐसे में पेरेंट्स की जिम्मेदारी हैं कि अपने बच्चों को खेल के दौरान मिलने वाली इन सीख के बारे में बताया जाए। बच्चों की दिनचर्या में ऐसी प्लेयिंग एक्टिवीटीज को शामिल करें जो लर्निंग स्किल को डवलप करती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं उन सीख के बारे में जो बच्चों को खेल के दौरान सीखने को मिलती हैं।


parenting tips,things parents must teach to their kids,mates and me,relationship tips

एक टीम में मजबूत रिश्ते

आप इस बात से इनकार नहीं कर सकते कि, खेल इंसान को ना सर्फ एक टीम में बंधने का मौका देता है, बल्कि अपने साथियों के साथ खून से भी सगा रिश्ता निभाने का मौका देता है। आपने अगर “रिमेम्बर द टाइटन्स” फिल्म देखी है, तो ये समझना आपके लिए थोड़ा आसान हो सकता है। ठीक उसी तरह अगर बच्चे किसी टीम में शामिल होते हैं, तो उनके अंदर टीम भावना और साथ लेकर चलने की भावना का संचार होता है।

लगन और मेहनत जरूरी

लाइफ में सबकुछ आसानी से हो जाए ऐसा जरूरी नहीं है। खले में बच्चों को अपना लक्ष्य हासिल करना है तो उन्हें इसके लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। मिल्खा सिंह इसके सबसे अच्छे उदाहरण हैं। उनकी कही हुई एक बात, ‘जब तक मैं अपने पसीने की एक बाल्टी नहीं भर लेता, तब तक मैं रुकता नहीं’। खेल में बलिदान और मेहनत सबसे ज्यादा जरूरी है। इस तरह आप बच्चों को खेल के माध्यम से लगन और मेहनत का पाठ पढ़ा सकते हैं।

हारना है तो शान से हारो

खेल में हार जीत तो आम बात है। जितना जीत को लेकर हम खुशी मनाते हैं, उतना ही हमें हार के लिए भी अपने बच्चों को तैयार करना होगा। किसी भी खेल में हारना विनम्रता को सिखाता है। हार के बाद अपने प्रतिद्वंदी को बधाई देना और शान से सिर उठाकर खेल से बाहर निकलने की भी बात कुछ और ही है। खेल बच्चों को एक ऐसी सीख देता है, जिसमें वो ये सीखते हैं कि जीवन में हमेशा जीत हो ऐसा नहीं हो सकता। बल्कि कई मुकाम में हार और नुकसान का भी सामना करना पड़ता है। हमें हार को स्वीकार करते हुए आगे बढ़ना चाहिए और यही बात हमें अपने बच्चों को भी सिखानी चाहिए।

parenting tips,things parents must teach to their kids,mates and me,relationship tips

खेल की सच्ची भावना, सीखते रहना

खेल के मैदान के अंदर और बाहर दोनों जगह साहस, धैर्य, सम्मान और विन्रमता को बनाए रखना जरूरी है। जीत और हार की तरह भी जीवन का अच्छा और बुरा समय होता है। खेल में बच्चों को यही सीख आप सिखाइए ताकि वो अपने जीवन की हर मुश्किल घड़ी में खुद को तैयार कर सकें, और उससे निपटने का साहस रखना सीख सकें। क्योंकि सच्ची भावना से खेला जाने वाला खेल सम्मान करना सिखाता है। चाहे वो कोच हो, विरोधी टीम का हो या रेफरी हो। बच्चे में धैर्य और अपनी भावनाओं को कंट्रोल करना सिखाता है।

आत्म जागरूकता की सीख सबसे जरूरी

खेल में बच्चा ताकत के साथ कमजोरियों को जानना सीख जाता है तो समझिये आधी जंग ऐसे ही जीती जा सकती है। इससे वो अपने नियन्त्रण को सीखते हैं। क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने इसका अच्छा उदाहरण सेट किया है। हमें मदद मांगने या किसी और तरह के समाधान ढूंढने से पहले खुद की एबिलिटी के बारे में जरुर जान लेना चाहिए। आत्म जागरूकता खेल में दी जाने वाली ऐसी सीख है, जो बच्चे के साथ ताउम्र रहती है।

parenting tips,things parents must teach to their kids,mates and me,relationship tips

जोखिम उठाना भी बेहतर सीख

हमारे कई निपुण खिलाडियों ने कई तरह के खेलों में इतिहास रचा है। खेल के मामले में इतिहास रचना इतना आसान भी नहीं है, जितना दर्शकों को देखने में लगता है। कुछ पाने के लिए जोखिम उठाना भी बेहद जरूरी है। आप अपनी लाइफ में कुछ पाना चाहते हैं तो आपको, जोखिम उठाना पड़ेगा। किसी ने सच ही कहा है कि जीवन में कुछ पाना है तो, सीमाओं को निर्धारित न करें, और सीमाएं निर्धारित भी हैं तो उन्हें पार करने की जरूरत है। खेल में ये सीख आपके बच्चे के लिए बेहद जरूरी है।

छोड़ना, कोई ऑप्शन नहीं

बच्चे को खेल में सबसे अहम और जरूरी सीख यही दीजिये कि वो कभी हार ना मानें। चुनौतियों का सामना करने के लिए हमेशा उन्हे प्रोत्साहित करें और उनका जमकर मनोबल बढाएं। उन्हें हार नहीं मानने दें। खिलाड़ियों को भी शुरू में यही सीख दी जाती है कि चाहे कुछ भी हो जाए हमेशा अडिग रहना चाहिए। लाइफ में हमेशा निष्पक्ष होना चाहिए। जीवन में हमेशा हर चीज आसानी से मिल जाएं, ये जरूरी नहीं है। ऐसे में आपको दृढ़ संकल्प और लचीला होने की जरूरत है। आप किस तरह इन चुनौतियों से निपटते हैं, उससे आप मजबूत बनते हैं। यही सीख आप अपने बच्चों को दें।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत