न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सर्दियों के इन हसीन दिनों में लेना चाहते हैं घूमने का मजा, 7000 में इन 7 जगहों पर कर सकते हैं ट्रेवल

अपने घूमने जाने का प्लान कैंसिल कर देते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसी जगहों की जानकारी लेकर आए हैं जहां आप मात्र 7000 में ट्रेवल कर सकते हैं। इन जगहों के बारे में जान जल्द ही अपना ट्रिप भी प्लान करें।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 02 Jan 2022 11:00:58

सर्दियों के इन हसीन दिनों में लेना चाहते हैं घूमने का मजा, 7000 में इन 7 जगहों पर कर सकते हैं ट्रेवल

सर्दियों का मौसम जारी हैं जिसे घूमने के लिहाज से बेहतरीन माना जाता हैं। इन दिनों में ना गर्मी से परेशान होकर पसीने की चिंता होती हैं और ना ही तेज बरसात से कहीं अटकने की बात आती हैं। वहीँ यह मौसम बेहद हसीन होता हैं जब आप प्राकृतिक सुंदरता का आनंद ले सकते हैं। लेकिन जैसे ही पैसों की बात आती हैं लोग अपने घूमने जाने का प्लान कैंसिल कर देते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसी जगहों की जानकारी लेकर आए हैं जहां आप मात्र 7000 में ट्रेवल कर सकते हैं। इन जगहों के बारे में जान जल्द ही अपना ट्रिप भी प्लान करें।

destinations to visit in winters,travel,tourism,holidays

तवांग, अरुणाचल प्रदेश

तवांग सबसे खूबसूरत और कम लोगों द्वारा देखे जाने वाले डेस्टिनेशन में से एक है। यहां ज्यादातर एडवेंचर प्रेमियों को घूमते हुए देखा जाता है। ये जगह बर्फ से ढके हिमालय, प्राचीन मठों और रंगीन प्रार्थना झंडों से लिपटे घाटियों के शानदार दृश्य प्रस्तुत करती है। अगर आप तवांग को और करीब से जानना चाहते हैं, तो आपको तोर्ग्या उत्सव में जरूर शामिल होना चाहिए, जो जनवरी और फरवरी में मनाया जाता है। यहां होटल का किराया 1000 हजार के आसपास है और ट्रांसपोर्ट को भी आप सस्ते में बुक कर सकते हैं। तवांग ट्रिप में भी आपको 7 हजार तक का खर्चा आएगा।

destinations to visit in winters,travel,tourism,holidays

थजीवास, सोनमार्ग

प्रकृति और ट्रैकिंग प्रेमियों के लिए सबसे अच्छी बात ये है कि थजीवास ग्लेशियर जम्मू और कश्मीर का सबसे बड़ा खजाना है। ग्लेशियर सोनमर्ग शहर से लगभग 7 किमी दूर स्थित है और एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल के रूप में कार्य करता है। थजीवास तक जाने के लिए आपको पहले सोनमर्ग जाना चाहिए, इस तरह आपको एक असली खूबसूरती को देखने का एहसास होगा। ग्लेशियर की यात्रा के लिए आप एक टट्टू की सवारी भी किराए पर ले सकते हैं। थजीस्वर अल्पाइन घास के मैदानों और कई झरनों से युक्त है, जो आसपास के क्षेत्र को स्वर्ग जैसा बनाती हैं। यहां के होटल का किराया 1 हजार है, साथ ही ट्रांसपोर्ट भी आपको ज्यादा महंगा नहीं पड़ेगा। यहां घूमने का आपको पूरा खर्च 7000 तक आएगा।

उदयपुर, राजस्थान

हाथ में गर्म-गर्म चाय का मजा और सामने दिखती पिछले झील, वाह क्या नजारा होगा! उदयपुर का लेक पैलेस लोगों के बीच काफी फेमस है। पर्यटक यहां जब भी आते हैं, तो सबसे पहले इस झील को देखने के लिए जाते हैं। वैसे इस झील का असली मजा सूर्यास्त के समय है, यहां आप इस दौरान बोटिंग भी कर सकते हैं। सर्दियों में उदयपुर का तापमान आसपास की पहाड़ियों के कारण ठंडा रहता है। रणकपुर का जैन मंदिर, मानसून पैलेस, जग मंदिर, फतेह बाग पैलेस यहां के प्रमुख आकर्षण हैं। यहां आप 1500 रुपए में होटल बुक कर सकते हैं और कैब आदि का भी खर्चा यहां ज्यादा नहीं है, आप यहां 7 हजार में अच्छे से घूम सकते हैं।

destinations to visit in winters,travel,tourism,holidays

डलहौजी, हिमाचल प्रदेश

धौलाधार पहाड़ों की गोद में बसा ये छोटा शहर यात्रियों के लिए एक स्वर्ग के रूप में खड़ा है। लोकप्रिय रूप से "भारत के स्विट्जरलैंड" के रूप में जाना जाने वाला डलहौजी अपने खूबसूरत आकर्षणों और बर्फ से ढके पहाड़ों के साथ पर्यटकों को आजतक अट्रैक्ट करता आ रहा है। आकर्षक स्कॉटिश और विक्टोरियन वास्तुकला से सुसज्जित ये शहर देसी पर्यटकों के साथ-साथ विदेशी पर्यटकों को भी बेहद आकर्षित करता है। डलहौजी में सर्दियों के दौरान काफी ठंड पड़ती है, साथ ही यहां दिसंबर के महीने से फरवरी के अंत तक भारी बर्फबारी भी होती है। यहां होटल का किराया 800 रुपए है, ट्रांसपोर्ट में आपको यहां 700 से 800 रुपए लग जाएंगे, तो आपको पूरा खर्चा यहां 5 हजार तक पड़ जाएगा।

destinations to visit in winters,travel,tourism,holidays

औली, उत्तराखंड

सर्दियों में अगर आप बर्फ देखने के लिए कुछ बेहतरीन जगहों की तलाश कर रहे हैं, तो हमारी सलाह है कि आपको अपने विंटर ट्रिप में औली को भी जरूर शामिल करना चाहिए। बर्फ से ढके इस हिल स्टेशन से माना पर्वत, दूनागिरी, माउंट नंदा देवी कामत और नरपर्बत का खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है। औली आपको स्की करने के लिए सबसे अच्छा स्कीइंग ग्राउंड भी प्रदान करता है। औली रोपवे पर चढ़ते ही शहर से हिमालय श्रृंखला का शानदार नज़ारा दिखता है। हरिद्वार से औली की दूरी 8 घंटे की है, यहां होटल का किराया 600 रुपए है और ट्रांसपोर्ट का किराया आपको यहां 800 से 1000 रुपए तक पड़ेगा। औली में घूमने का पूरा खर्चा आपको 7000 तक आएगा।

destinations to visit in winters,travel,tourism,holidays

चोपटा, उत्तराखंड
सर्दियों के दौरान आपको चोपटा जरूर जाना चाहिए, क्योंकि यहां का पूरा इलाका बर्फ की चादर से ढक जाता है। विंटर्स में कम संख्या में लोग चोपटा घूमने के लिए आते हैं, इस दौरान आप और खुलकर इस जगह को एक्सप्लोर कर सकते हैं। बर्फ से ढके ट्रैक के जरिए आप जीवनभर का हसीन अनुभव प्राप्त कर सकते हैं। आप सर्दियों में तुंगनाथ और चंद्रशिला में भी ट्रैकिंग कर सकते हैं। ऋषिकेश से चोपटा की दूरी 5 घंटे है। यहां घूमने का पूरा खर्चा आपको 6 हजार तक पड़ेगा।

पुष्कर, राजस्थान
पुष्कर अजमेर के उत्तर-पश्चिम में स्थित है और यह राजस्थान के मुख्य आकर्षणों में आता है। पुष्कर न केवल सांस्कृतिक रूप से समृद्ध है बल्कि हिंदी पौराणिक कथाओं के अनुसार इसका बहुत बड़ा महत्व है। ऐसा कहा जाता है कि जब ब्रह्मांड बनाया जा रहा था, तब भगवान ब्रह्मा ने कमल के फूलों को जमीन पर गिरा दिया और जिस स्थान पर फूल गिरा, उसका नाम 'पुष्कर' रखा गया, जिसका अर्थ कमल का फूल है। पुष्कर अपने पुष्कर मेला के लिए भी जाना जाता है। 2 से 3 दिन घूमने के लिए आपको पुष्कर में 6500 रुपए का खर्च आएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!