न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन 5 तरीकों से अपने नेगेटिव लाईफ पार्टनर को बनाए सकारात्मक, रिश्ता बना रहेगा मधुर

। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि ऐसी स्थिति में किस तरह आपको अपने पार्टनर को सकारात्मक बनाना चाहिए ताकि रिश्ता मधुर बना रहे। तो आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 18 Jan 2022 8:12:54

इन 5 तरीकों से अपने नेगेटिव लाईफ पार्टनर को बनाए सकारात्मक, रिश्ता बना रहेगा मधुर

शादी का रिश्ता आपसी समझ और एक-दूसरे के विश्वास पर टिका होता हैं। ऐसे में अगर एक पार्टनर नेगेटिव हो अर्थात हमेशा नकारात्मक बातें करता हो तो रिलेशनशिप में कई दिक्कतें सामने आती हैं। ऐसे में दूसरे पार्टनर को चाहिए कि वह सकारात्मक रहते हुए अपनी रिलेशनशिप को संभाले। ऐसे में समझदारी से निर्णय लेते हुए पार्टनर को समझाने की कोशिश की जानी चाहिए। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि ऐसी स्थिति में किस तरह आपको अपने पार्टनर को सकारात्मक बनाना चाहिए ताकि रिश्ता मधुर बना रहे। तो आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में...

ways to make your negative life partner positive,mates and me,relationship tips

साथी के व्यवहार को खुद से न जोड़ें

आपके पार्टनर का नेगेटिव बिहेवियर उनके अंदर चल रही उलझनों या संघर्षों के कारण हो सकता है। ये भी कह सकते हैं कि कुछ लोगों को तनाव लेने की आदत पड़ जाती है और वे हर छोटी बात पर चिढ़ने लगते हैं। यह उनकी आदत और उनके व्यवहार में शामिल हो सकता है। इसलिए उनकी आदत को धीरे-धीरे सुधारने का प्रयास करें और वो तभी संभव है जब पॉजिटिव रह पाएंगे। तभी आप उनकी परेशानियों को समझ सकते हैं।

पॉजिटिव माहौल बनाएं

अगर आप खुद सकारात्मक है और एक खुशमिजाज व्यक्ति हैं तो आप अपने आसपास का माहौल भी पॉजिटिव बनाकर रख सकते हैं। अपने साथी को भी इस सकारात्मक रहने के पहलुओं से अवगत कराने की कोशिश करें, जिससे धीरे-धीरे उनका नजरिया भी बदल सके। जब आप हमेशा खुश रहेंगे तो आपका पार्टनर भी अपनी खुशियों को आपसे बांटना चाहेगा। आपको यह समझना होगा कि एक रिश्ते में दोनों लोग एक जैसा बिहेव नहीं कर सकते।

परेशानियों को समझें

कोई भी व्यक्ति जन्म से चिड़चिड़ा या नेगेटिव नहीं होता है और न ही किसी को ऐसा माहौल अच्छा लगता है। आपके लाइफ पार्टनर की जिंदगी में हो सकता है कुछ परेशानियां चल रही हो, जिसे वे खुलकर आपसे न कह पा रहे हों। लेकिन आप अगर उनकी प्रॉब्लम को समझ पा रहे हैं, तो खुद ही उनसे बात करें और उन्हें समझाएं। जिससे उनकी जिंदगी की उलझन को सुलझाने में उन्हें रास्ता दिख सके।

ways to make your negative life partner positive,mates and me,relationship tips

बातों को पूरी सावधानी से सुनें

कई बार कुछ लोग अपनी परेशानियों को खुलकर सामने नहीं रख पाते है, लेकिन हो सकता है कभी उन्होंने इसके बारे में आपसे जिक्र किया हो। ऐसे में आप उनके दिए गए हिंट को समझें और ऐसा तभी हो सकता है जब आप साथी की बातों को गौर से सुनेंगे। वैसे भी पार्टनर की बातों को ध्यान से सुनना एक रिश्ता के लिए बेहद जरूरी होता है, जिसे कपल्स को हमेशा बरकरार रखना चाहिए।

हेल्दी बाउंड्री रखना जरूरी

पार्टनर और अपने बीच एक हेल्दी बाउंड्री का होना जरूरी होता है। हर एक रिश्ते को थोड़ी स्पेस की जरूरत होती है, ऐसे में हमे कुछ वक्त के लिए अपने पार्टनर को अकेला भी छोड़ना चाहिए। ऐसा जरूरी नहीं कि आप उनकी हर एक बार में घुसने की कोशिश करें। हर एक इंसान का अपना मी-टाइम होता है, जिसे बने रहना चाहिए। इससे आपके पार्टनर को बंधा हुआ महसूस नहीं होगा और वह खुद भी सकारात्मक रह पाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर