न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कहीं बनने से पहले ही ना बिगड़ जाए शादी की बात, ना करें ये 5 गलतियां

ऐसे में आज हम आपको उन गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो लव मैरिज से पहले पाटनर्स को नहीं करनी चाहिए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 08 Jan 2022 6:46:53

कहीं बनने से पहले ही ना बिगड़ जाए शादी की बात, ना करें ये 5 गलतियां

शादी का रिश्ता दो लोगों के साथ ही दो परिवारों का जुड़ना होता हैं फिर चाहे आपकी लव मैरिज हो या अर्रेंज मैरिज। लेकिन लव मैरिज को संभालना थोडा पेचीदा काम होता हैं जहां खुद के साथ अपने परिवार जनों को भी मनाना और संभालना होता हैं। ऐसे में दोनों पार्टनर के बीच अच्छा कम्युनिकेशन होना जरूरी हैं जो रिश्ते के लिए ऑक्सीजन का काम करता है। देखा जाता हैं कि कई बार अपने पार्टनर की भावनाओं की अनदेखी करने से रिश्ते में शादी की बात बनने से पहले ही बिगड़ जाती हैं। कई बार कम्यूनिकेशन गैप रिश्ते में खाई का काम करता हैं। ऐसे में आज हम आपको उन गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो लव मैरिज से पहले पाटनर्स को नहीं करनी चाहिए।

mistakes not to be done before marriage,mates and me,relationship tips

परिवार को लेकर एक-दूसरे से लड़ पड़ना

कई बार प्रेमी जोड़ों के लिए अपने परिवार से शादी के लिए बात करना ही बहुत कठिन हो जाता है। ऐसे में जब आपके घरवालों की तरफ से अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिलता या वे शादी के लिए मना कर देते हैं, तो आप एक-दूसरे की फैमिली के कारण आपस में ही लड़ने पड़ते हैं। लेकिन आपको यह समझना होगा कि इस परिस्थिति में आपको लड़ना नहीं बल्कि अपनी समस्या को सुलझाने के बारे में सोचना चाहिए।

हुकुम चलाना

अक्सर होता है कि सगाई के बाद से ही लड़के अपनी मंगेतर पर हुक्म चलाने लगते हैं। वह इस तरह से रिएक्ट करते हैं जैसे उनकी शादी हो चुकी है और लड़की उनकी पत्नी बन चुकी हैं। पर इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि लड़की अपने पिता के घर पर है और अपनी मर्जी की मालिक है। उन्हें ये बिल्कुल अच्छा नहीं लगेगा जब आप उन्हें क्या करना है या क्या नहीं करना है ये बताएं। लड़कियां इसे शादी के बाद से जोड़कर सोचने लगती हैं कि अगर आप अभी से उन पर हुकुम चला रहे हैं तो शादी के बाद उनके मन को नहीं समझेंगे।

साथी के घरवालों की वेल्यू न करना

अपने घरवालों से हर कोई प्यार करता है, लेकिन अगर आप सोचे कि सिर्फ आपके पैरेंट्स के मुताबिक सबकुछ होना चाहिए तो यह मुमकिन नहीं है। पार्टनर्स को एक-दूसरे से बात करते हुए अपने घरवालों के बीच सामंजस्य बनाने का प्रयास करना चाहिए, लेकिन अगर आप अपनी फैमिली के लिए पार्टनर के परिवार के सम्मान को भूल जाएंगे तब स्थिति विकट हो सकती है। आपका ऐसा व्यवहार देखकर साथी आपसे रिश्ता तोड़ भी सकता है।

mistakes not to be done before marriage,mates and me,relationship tips

रीति-रिवाज के चलते भला बुरा कहना

लव मैरिज के लिए एक बार पैरेंट्स मान भी जाते हैं, लेकिन अलग-अलग रीति-रिवाजों के कारण आपकी पार्टनर से बहस शुरू हो जाती है। कई बार आप अपने घरवालों की सुनकर पार्टनर के जरिए कुछ कहलाते हैं, तो कभी आप ऐसा करते हैं और इसी बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर आपके लड़ाई-झगड़े होने लगते हैं। कपल्स की इसी नासमझी के कारण कई बार रिश्ते तय होने के बाद भी टूट जाते हैं। रीति-रिवाज को लेकर आपको लड़ने की जरूरत नहीं है, बल्कि वहां दो परिवारों के बीच बैलेंस बनाने की जरूरत है।

हर बात में पार्टनर की गलतियां बताने लगना

जब आप बात-बात पर अपने पार्टनर की आलोचना करने लगते हैं, तो आपके रिश्ते में दरार पड़ने की शुरूआत होने लगती है। आपको यह समझना होगा कि साथी के बिहेवियर पर आपको बार-बार कमेंट नहीं करना चाहिए। शादी को लेकर जब कोई भी अपने घरवालों से बात करता, तो चीजों को प्लान करके ही अंजाम देता है। आप उन्हें अचानक से हर एक बात के लिए दोषी न ठहराने लगे, बल्कि उन्हें समझकर उनका साथ दें।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत