न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

UPSC : इन 85 पदों के लिए शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया, आवेदन करते समय ये बातें हैं ध्यान देने योग्य

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने जियो साइंटिस्ट एग्जामिनेशन 2025 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जो भी अभ्यर्थी भू वैज्ञानिक...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 05 Sep 2024 5:36:28

UPSC : इन 85 पदों के लिए शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया, आवेदन करते समय ये बातें हैं ध्यान देने योग्य

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने जियो साइंटिस्ट एग्जामिनेशन 2025 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जो भी अभ्यर्थी भू वैज्ञानिक भर्ती की तैयारी कर रहे हैं वे इस भर्ती में शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया बुधवार (4 सितंबर) से शुरू हो गई है जो निर्धारित लास्ट 20 सितंबर तक जारी रहेगी। पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थी यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।

ये है पोस्ट डिटेल

नोटिफिकेशन के अनुसार इस प्रक्रिया के माध्यम से कुल 85 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें जियोलॉजिस्ट ग्रुप ए के 16 पद, जियोफिजिसिस्ट ग्रुप ए के 6 पद, केमिस्ट ग्रुप ए के 2 पद और साइंटिस्ट बी के 61 पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन प्रीलिम्स परीक्षा, मेन्स परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

ये है शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा

अभ्यर्थी ने किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/संस्थान से पदानुसार जियोलॉजिकल साइंस/अप्लाइड जियोलॉजी या जियो-एक्सप्लोरेशन/इंजीनियरिंग जियोलॉजी/संबंधित क्षेत्र में स्नातक या परास्नातक डिग्री आदि प्राप्त की हो। जो अभ्यर्थी इन पाठ्यक्रमों के अंतिम वर्ष या सेमेस्टर में हैं वे भी भर्ती में भाग लेने के लिए पात्र हैं। अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष एवं अधिकतम आयु 32 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जनवरी 2025 को ध्यान में रखकर की जाएगी।

ये है आवेदन शुल्क

जनरल, ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन के साथ 200 रुपए का शुल्क भुगतान करना होगा। एससी, एसटी, पीएच एवं महिला अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल होने के लिए निशुल्क एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।

कब होगी परीक्षा

यूपीएससी कंबाइंड जियो-साइंटिस्ट 2025 प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन अगले साल 9 फरवरी 2025 को किया जाएगा। प्रीलिम्स में सफल होने वाले उम्मीदवार को मुख्य परीक्षा देनी होगी। मुख्य परीक्षा 21 जून 2025 को आयोजित की जाएगी।

ऐसे करें आवेदन

- आवेदन के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको Whats New सेक्शन में जाकर भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करना है।
- अब अगले पेज पर पहले ‘पहले पंजीकरण’ लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करना है।
- रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूर्ण कर लें।
- अंत में निर्धारित शुल्क जमा करके फॉर्म को सबमिट कर दें।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?