न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

RRCAT : अप्रेंटिसशिप के इन 120 पदों के लिए आवेदन करने को अब नहीं बचा ज्यादा समय, देखें...

राजा रमन्ना सेंटर फॉर एडवांस टेक्नोलॉजी (RRCAT) में अप्रेंटिसशिप के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है। उम्मीदवार 30 सितंबर तक...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 27 Sep 2024 5:42:57

RRCAT : अप्रेंटिसशिप के इन 120 पदों के लिए आवेदन करने को अब नहीं बचा ज्यादा समय, देखें...

राजा रमन्ना सेंटर फॉर एडवांस टेक्नोलॉजी (RRCAT) में अप्रेंटिसशिप के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है। उम्मीदवार 30 सितंबर तक इस भर्ती में शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर लें। यानी अब आपके पास ज्यादा समय नहीं है इसलिए फटाफट एक्शन लें। अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन अप्रेंटिसशिप पोर्टल apprenticeshipindia.gov.in पर जाकर कर सकते हैं और फॉर्म RRCAT पोर्टल पर भर सकते हैं।

ये है पोस्ट डिटेल

भर्ती के माध्यम से विभिन्न ट्रेड के तहत कुल 120 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक : 02 पद
इलेक्ट्रोप्लेटर : 03 पद
कोपा : 06 पद
प्लंबर : 02 पद
सर्वेयर : 02 पद
मेसन : 01 पद
कारपेंटर : 01 पद
वेल्डर (गैस एंड इलेक्ट्रिक) : 04 पद
फिटर : 22 पद
मशीनिस्ट : 06 पद
टर्नर : 06 पद
ड्राफ्ट्समैन (मैकेनिकल) : 08 पद
मैकेनिक रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग : 04 पद
इलेक्ट्रीशियन : 10 पद
इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक/मैकेनिक कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स अप्लायंसेज/मैकेनिक इंडस्ट्रियलइलेक्ट्रॉनिक्स : 18 पद
सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट : 18 पद
ड्राफ्ट्समैन (सिविल) : 01 पद
मैकेनिक (मोटर वाहन)/मैकेनिक डीजल : 01 पद
हॉर्टिकल्चर असिस्टेंट : 01 पद
इन्फॉर्मेशन एंड कम्यूनिकेशन टेक्नोलॉजी सिस्टम मेंटेनेंस : 01 पद
पंप ऑपरेटर कम मैकेनिक : 01 पद
डिजिटल फोटोग्राफर : 01 पद
कंप्यूटर नेटवर्किंग टेक्नीशियन : 01 पद

ये है शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा

इस भर्ती में आवेदन के लिए अभ्यर्थी का संबंधित ट्रेड में आईटीआई उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके साथ ही अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 24 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आयु की गणना 6 सितंबर 2024 को ध्यान में रखकर की जाएगी।

ये हैं आवेदन के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज

अप्रेंटिसशिप भर्ती के लिए आवेदन करने पर आपको कुछ दस्तावेज अपलोड करने होंगे। यह दस्तावेज 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं की अंक सूची, आईटीआई की अंक सूची और ट्रेड सर्टिफिकेट, आधार कार्ड, पासपोर्ट आकार की फोटो, हस्ताक्षर, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) एवं दिव्यांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) हैं।

ऐसे होगा चयन व मिलेगा इतना स्टाइपेंड

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को योग्यता के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर 14 अक्टूबर को प्रसारित की जाएगी। चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 11600 रुपए प्रति माह स्टाइपेंड प्रदान किया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

- ऑफिशियल वेबसाइटwww.rrcat.gov.inपर जाएं।
- करिअर सेक्शन में जाकर अप्रेंटिसशिप भर्ती के लिए एप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी गई डिटेल्स दर्ज करें।
- जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- फॉर्म सबमिट करें। इसका प्रिंटआउट लेकर रखें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?