न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

RPSC : 733 रिक्त पदों को भरने के लिए जारी हुआ नोटिफिकेशन, इस दिन से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन (RPSC) की ओर से राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं (संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा) 2024 के लिए...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 03 Sep 2024 6:40:05

RPSC : 733 रिक्त पदों को भरने के लिए जारी हुआ नोटिफिकेशन, इस दिन से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन (RPSC) की ओर से राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं (संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा) 2024 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर भर्ती का एलान किया गया है। जो भी उम्मीदवार राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) परीक्षा की तैयारी में लगे हैं वे 19 सितंबर से आवेदन पत्र भर सकेंगे। एप्लीकेशन फॉर्म ऑनलाइन माध्यम से RPSC की ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर भरा जा सकेगा।

ये है शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा

राजस्थान आरएएस भर्ती 2024 में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएट होना अनिवार्य है। इसके साथ ही आवेदन करते समय अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 40 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दी जाएगी। आयु की गणना 1 जनवरी 2025 को ध्यान में रखकर की जाएगी।

ये है पोस्ट डिटेल

इस वर्ष आरपीएससी की ओर से यह भर्ती कुल 733 रिक्त पदों को भरने के लिए निकाली गई है।

(राज्य सेवा – 346 पद)

राजस्थान प्रशासनिक सेवा - 25 पद
राजस्थान राज्य पुलिस सेवा - 50 पद
राजस्थान लेखा सेवा - 109 पद
राजस्थान सहकारी सेवा - 12 पद
राजस्थान नियोजन सेवा - 3 पद
राजस्थान उद्योग सेवा - 2 पद
राजस्थान राज्य बीमा सेवा - 3 पद
राजस्थान वाणिज्यिक कर सेवा – 59 पद
राजस्थान खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति सेवा - 7 पद
राजस्थान परिवहन सेवा - 2
राजस्थान समेकित बाल विकास सेवा - 13
राजस्थान ग्रामीण विकास सेवा - 40
राजस्थान श्रम कल्याण सेवा - 2
राजस्थान राज्य कृषि सेवा (विपणन अधिकारी) - 16

अधीनस्थ सेवाएं (387 पद)

देवस्थान अधीनस्थ सेवा (NSA) - 11 पद
देवस्थान अधीनस्थ सेवा (SA) - 2 पद
सहकारिता अधीनस्थ सेवा (NSA) - 41 पद
सहकारिता अधीनस्थ सेवा (SA) - 2 पद
राजस्थान तहसीलदार सेवा (NSA) - 166 पद
तहसीलदार सेवा (SA) - 12 पद
राजस्थान खाद्य एवं नागरिक रसद अधीनस्थ सेवा (NSA) - 17 पद
खाद्य एवं नागरिक रसद अधीनस्थ सेवा (SA) - 1 पद
राजस्थान समेकित बाल विकास सेवा (NSA) - 4 पद
सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता सेवा (परिवीक्षा एवं कारागृह कल्याण अधिकारी) (NSA) - 1 पद
सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता सेवा (सामाजिक सुरक्षा अधिकारी-NSA) - 42 पद
राजस्थान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता अधीनस्थ सेवा (सामाजिक सुरक्षा अधिकारी) - 8
राजस्थान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता अधीनस्थ सेवा (जिला परिवीक्षा समाज कल्याण अधिकारी) (NSA) - 14
राजस्थान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता अधीनस्थ सेवा (जिला परिवीक्षा समाज कल्याण अधिकारी) (SA) - 3
राजस्थान श्रम कल्याण अधीनस्थ सेवा (NSA) - 8
राजस्थान अधीनस्थ सेवा "राज्य कृषि विपणन विभाग अनुभाग" (कनिष्ठ विपणन अधिकारी) – 55

ये है आवेदन शुल्क

जनरल, ईबीसी, ओबीसी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपए है। वहीं एसटी, एससी और पीडब्ल्यूडी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपए निर्धारित किया गया है। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन किया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले राजस्थान लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइटrpsc.rajasthan.gov.inपर जाएं।
- होम पेज पर "RPSC Online" का विकल्प मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
- "RPSC Online" पर क्लिक करने के बाद "Apply Online" का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
- आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ लें। इसमें पदों की संख्या, योग्यता, आयु सीमा आदि की जानकारी मिलेगी।
- नोटिफिकेशन पढ़ने के बाद आवेदन फॉर्म भरना होगा। फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।
- आवेदन फॉर्म भरने के बाद आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
- आवेदन फीस ऑनलाइन माध्यम से जमा कर सकते हैं।
- सभी जानकारी भरने और दस्तावेज अपलोड करने के बाद फॉर्म सबमिट कर दें।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?