न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

MP Apex Bank : 197 पदों पर निकाली भर्ती, जारी है आवेदन प्रक्रिया, वेतन सहित ये बातें जानना जरूरी

अपेक्स बैंक (एमपी राज्य सहकारी बैंक मर्यादित) ने 197 पदों पर भर्ती निकाली है। वेकेंसी में बैंक कैडर ऑफिसर, बैंकिंग असिस्टेंट और...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 08 Aug 2024 5:43:08

MP Apex Bank : 197 पदों पर निकाली भर्ती, जारी है आवेदन प्रक्रिया, वेतन सहित ये बातें जानना जरूरी

अपेक्स बैंक (एमपी राज्य सहकारी बैंक मर्यादित) ने 197 पदों पर भर्ती निकाली है। वेकेंसी में बैंक कैडर ऑफिसर, बैंकिंग असिस्टेंट और असिस्टेंट मैनेजर जैसे पद शामिल हैं। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया apexbank.in पर शुरू हो चुकी है। एप्लाई करने की लास्ट डेट 5 सितंबर है। असिस्टेंट मैनेजर के 23, असिस्टेंट मैनेजर प्रोग्रामर के 79 और विभिन्न ग्रेड के तहत 95 कैडर अधिकारी पदों पर भर्ती होगी।
ये है शैक्षणिक योग्यता

असिस्टेंट मैनेजर प्रोग्रामर के लिए किसी सरकारी मान्यता प्राप्त संस्थान/विश्वविद्यालय से बी.ई.(सीएस/आईटी)/बी.टेक.(सीएस/आईटी) में प्रथम श्रेणी स्नातक/एम.एस.सी.(सीएस/आईटी)/एम.सी.ए. में द्वितीय श्रेणी स्नातकोत्तर होना चाहिए। नेट एमवीसी, .नेट कोर, एचटीएमएल, सीएसएस जावास्क्रिप्ट, एमएस-एसक्यूएल सर्वर 2019 और उससे ऊपर प्रोग्रामिंग कार्य का न्यूनतम 2 वर्ष का अनुभव जरूरी है। असिस्टेंट मैनेजर के लिए किसी भी विषय में प्रथम श्रेणी स्नातक/किसी भी विषय में द्वितीय श्रेणी स्नातकोत्तर/सरकारी मान्यता प्राप्त संस्थान/विश्वविद्यालय से एमबीए होना चाहिए। बैंकिंग असिस्टेंट के लिए किसी भी विषय में ग्रेजुएशन व कंप्यूटर सर्टिफिकेट कोर्स आवश्यक है।

ये है आयु सीमा

उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष रखी गई है। महिलाओं, एससी, एसटी व ओबीसी वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट मिलेगी।

ये है आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले एससी, एसटी व दिव्यांग उम्मीदवारों को 900 रुपए + 18 फीसदी जीएसटी का आवेदन शुल्क भरना होगा। अन्य वर्ग को 1200 रुपए + 18 फीसदी जीएसटी का भुगतान करना जरूरी है।

ऐसे होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन टेस्ट, इंटरव्यू, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। पहला चरण ऑनलाइन परीक्षा का होगा। परीक्षा मध्यप्रदेश के विभिन्न शहरों में होगी। इसके बाद इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।

मिलेगा इतना वेतन

कैडर ऑफिसर में एडिशनल चीफ एग्जीक्यूटिव को करीब 1,43,792 रुपए वेतन प्रति माह मिलेगा। मैनेजर और नोडल ऑफिसर का वेतन 1,01,382 रुपए प्रति माह रहेगा। बैंकिंग असिस्टेंट को हर महीने करीब 69,674 रुपए वेतन प्रति माह मिलेगा। असिस्टेंट मैनेजर को करीब 1,05,808 रुपए प्रति माह वेतन दिया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइटapexbank.inपर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- नाम, शैक्षिक योग्यता, श्रेणी, पता आदि जैसे बुनियादी विवरण प्रदान करके आवेदन पत्र भरें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- आवेदन पत्र जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?