न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट : भर्ती अभियान से भरी जाएंगी 283 रिक्तियां, इस दिन तक कर सकते हैं एप्लाई

श्रीनगर स्थित जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाई कोर्ट की ओर से कई पदों पर वेकेंसी जारी की गई है। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 15 Sep 2024 6:30:06

जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट : भर्ती अभियान से भरी जाएंगी 283 रिक्तियां, इस दिन तक कर सकते हैं एप्लाई

श्रीनगर स्थित जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाई कोर्ट की ओर से कई पदों पर वेकेंसी जारी की गई है। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन एप्लाई करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जम्मू और कश्मीर के रहने वाले स्थानीय उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। योग्य कैंडीडेट जम्मू और कश्मीर हाई कोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट jkhighcourt.nic.in के जरिये एप्लाई कर सकते हैं। लास्ट डेट 1 अक्टूबर तय की गई है।

ये है पोस्ट डिटेल

इस भर्ती अभियान में 283 रिक्तियों को भरा जाएगा। हाईकोर्ट आवश्यकतानुसार वेकेंसी की संख्या घटा या बढ़ा सकता है। जूनियर असिस्टेंट के 207, स्टेनो टाइपिस्ट के 71, सिस्टम ऑफिसर का 1 और सिस्टम असिस्टेंट के 4 पद हैं।

ये है शैक्षणिक योग्यता

जूनियर असिस्टेंट के पद के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम उत्तीर्ण अंकों के साथ योग्य कैंडीडेट का ग्रेजुएट होना जरूरी है। साथ ही उम्मीदवार के पास कंप्यूटर एप्लीकेशन में सर्टिफिकेट कोर्स भी होना चाहिए। अन्य पदों की योग्यता जानने के लिए आप नीचे दिया गया ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ सकते हैं।

ये है आयु सीमा

इस पद के लिए योग्य उम्मीदवार की उम्र 18 साल से कम नहीं होनी चाहिए। ओपन मेरिट उम्मीदवारों के लिए 40 वर्ष, रिजर्व्ड कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए 43 वर्ष, शारीरिक रूप से विकलांग उम्मीदवारों के लिए 42 वर्ष, एक्स सर्विसमैन के लिए 48 वर्ष, सरकारी उम्मीदवारों के लिए 40 वर्ष की ऊपरी आयु सीमा तय की गई है।

ये है आवेदन शुल्क

जम्मू और कश्मीर हाईकोर्ट में विभिन्न पदों पर एप्लाई करने के लिए 500 रुपए के शुल्क का भुगतान करना होगा। निर्धारित शुल्क के साथ आवेदन केवल ऑनलाइन मोड के माध्यम से प्राप्त किए जाएंगे।

मिलेगा इतना वेतन

जूनियर असिस्टेंट लेवल 4 के लिए चयन होने पर उम्मीदवार को 25500 से लेकर 81100 रुपए प्रति माह, स्टेनो टाइपिस्ट लेवल-5 को 29200 से लेकर 93300 रुपए प्रति माह, सिस्टम ऑफिसर लेवल-4 को 25000 रुपए से लेकर 81100 रुपए प्रति माह और सिस्टम असिस्टेंट लेवल 2 को 19900 से लेकर 63200 रुपए प्रति माह मिलेंगे।

ऐसे करें आवेदन

- आधिकारिक वेबसाइटjkhighcourt.nic.inपर जाएं।
- होमपेज पर केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर के अधीनस्थ न्यायपालिका में अलग-अलग पद के लिए एप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण संख्या प्राप्त करने के लिए आवश्यक विवरण भरें।
- पंजीकरण संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करें।
- निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और आवेदन पत्र पूरा करें।
- आवेदन जमा करने पर एक विशिष्ट संख्या उत्पन्न होगी।
- भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र डाउनलोड करें और प्रिंट करें।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?