न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ITBP : भर्ती अभियान का लक्ष्य 545 पद भरना, अधिसूचना जारी, इस दिन से भरे जाएंगे फॉर्म

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) ने कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) - 2024 की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती अभियान के माध्यम...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 13 Sep 2024 6:22:32

ITBP : भर्ती अभियान का लक्ष्य 545 पद भरना, अधिसूचना जारी, इस दिन से भरे जाएंगे फॉर्म

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) ने कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) - 2024 की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से 500 से ज्यादा पदों को भरा जाएगा। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार 8 अक्टूबर से आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए 6 नवंबर लास्ट डेट है।

ये है पोस्ट डिटेल

इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 545 पदों को भरना है, जिसमें अनारक्षित के लिए 209, अनुसूचित जाति के लिए 77, अनुसूचित जनजाति के लिए 40, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 164 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 55 पद शामिल हैं।

ये है शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

अभ्यर्थियों का 10वीं पास होना जरूरी है। इसके अलावा उनके पास वैध भारी वाहन ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए। आईटीबीपी ड्राइवर के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 21 से 27 वर्ष के बीच होनी जरूरी है। आयु सीमा की गणना के लिए महत्वपूर्ण तिथि 6 नवंबर 2024 है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु में छूट दी जाएगी।

ये है आवेदन शुल्क

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले सामान्य/ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 100 रुपए का आवेदन शुल्क देना होगा। एससी/एसटी और ईएसएम वर्ग के अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क से मुक्त रखा गया है।

ऐसे होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) के आधार पर किया जाता है। इसके बाद लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और व्यावहारिक कौशल परीक्षण (ड्राइविंग टेस्ट) और चिकित्सा परीक्षा होती है। उम्मीदवारों की अंतिम मेरिट सूची लिखित परीक्षा में प्राप्त कुल अंकों के आधार पर बनाई जाएगी। इन पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को 27100 रुपए से 69100 रुपए तक वेतन दिए जाएंगे।

ये है परीक्षा पैटर्न

आईटीबीपी लिखित परीक्षा में सामान्य ज्ञान, गणित, हिंदी, अंग्रेजी और व्यापार से संबंधित सिद्धांत विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न पत्र में कुल 100 अंकों के लिए 100 वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न शामिल हैं और परीक्षा को पूरा करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर जाएं।
- इसके बाद दिए गए "ऑनलाइन आवेदन करें" लिंक पर क्लिक करें।
- अब ऑनलाइन आवेदन पत्र भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- आवश्यक आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- अंत में आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट ले लें।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

यूक्रेन की स्टारलिंक सेवा पर अब भी रोक? ट्रंप ने मस्क को लेकर दिया बड़ा बयान
यूक्रेन की स्टारलिंक सेवा पर अब भी रोक? ट्रंप ने मस्क को लेकर दिया बड़ा बयान
रामलीला मैदान की रैली के लिए कांग्रेस का बड़ा प्लान, हरियाणा को मिला 1 लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य
रामलीला मैदान की रैली के लिए कांग्रेस का बड़ा प्लान, हरियाणा को मिला 1 लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य
अमेरिका में हिमांशु भाऊ के साथ नीरज फरीदपुरिया भी गिरफ्तार, दोनों गैंगस्टर साथ रहकर चला रहे थे गिरोह
अमेरिका में हिमांशु भाऊ के साथ नीरज फरीदपुरिया भी गिरफ्तार, दोनों गैंगस्टर साथ रहकर चला रहे थे गिरोह
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ पर शुभेंदु अधिकारी का बयान, बोले- मानवीय चूक से गई 19 लोगों की जान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ पर शुभेंदु अधिकारी का बयान, बोले- मानवीय चूक से गई 19 लोगों की जान
ईरान को ट्रंप की नई धमकी, बोले- फिर शुरू कर सकते हैं ‘एपिक फ्यूरी’; तेहरान ने इंटरनेट केबल काटने की दी चेतावनी
ईरान को ट्रंप की नई धमकी, बोले- फिर शुरू कर सकते हैं ‘एपिक फ्यूरी’; तेहरान ने इंटरनेट केबल काटने की दी चेतावनी
दिल्ली: 1 नवंबर की रैली टालने की मांग, राहुल गांधी को व्यापारियों ने क्यों लिखी चिट्ठी?
दिल्ली: 1 नवंबर की रैली टालने की मांग, राहुल गांधी को व्यापारियों ने क्यों लिखी चिट्ठी?
‘उड़ता तीर’ की पहले दिन धीमी शुरुआत, फिर भी आयुष्मान खुराना की पोस्ट-कोविड फिल्मों में चौथे नंबर पर पहुंची
‘उड़ता तीर’ की पहले दिन धीमी शुरुआत, फिर भी आयुष्मान खुराना की पोस्ट-कोविड फिल्मों में चौथे नंबर पर पहुंची
‘अबे ओ फिरंगी…’, प्रभास के इस डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘फौजी’ का टीजर
‘अबे ओ फिरंगी…’, प्रभास के इस डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘फौजी’ का टीजर
दूध वाली चाय की जगह सुबह पिएं आंवले की चाय, जानें इसे बनाने की आसान रेसिपी और फायदे
दूध वाली चाय की जगह सुबह पिएं आंवले की चाय, जानें इसे बनाने की आसान रेसिपी और फायदे
शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी
शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी
रात में सोते समय बालों को नुकसान पहुंचा सकती हैं ये 3 गलतियां, हेयर केयर के लिए अपनाएं सही तरीका
रात में सोते समय बालों को नुकसान पहुंचा सकती हैं ये 3 गलतियां, हेयर केयर के लिए अपनाएं सही तरीका
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
आंवला, मूंगफली और लहसुन से तैयार करें मजेदार चटनी, ऊपर से लगाएं जीरा-हींग का तड़का, नोट कर लें रेसिपी
आंवला, मूंगफली और लहसुन से तैयार करें मजेदार चटनी, ऊपर से लगाएं जीरा-हींग का तड़का, नोट कर लें रेसिपी