न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

IOCL : जूनियर ऑपरेटर के 246 पदों के लिए लास्ट डेट बढ़ी, अब इस दिन तक जरूर कर दें आवेदन

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने जूनियर ऑपरेटर के पदों पर आवेदन की समयसीमा आगे बढ़ा दी है। पहले आवेदन की...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 23 Feb 2025 6:01:23

IOCL : जूनियर ऑपरेटर के 246 पदों के लिए लास्ट डेट बढ़ी, अब इस दिन तक जरूर कर दें आवेदन

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने जूनियर ऑपरेटर के पदों पर आवेदन की समयसीमा आगे बढ़ा दी है। पहले आवेदन की लास्ट डेट 23 फरवरी थी। अब इसे बढ़ाकर 28 फरवरी कर दिया गया है। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइटiocl.comपर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 246 पदों को भरना है। इसमें जूनियर ऑपरेटर/ग्रेड-1 के लिए 215, जूनियर अटेंडेट के लिए 23 और जूनियर बिजनेस असिस्टेंट ग्रेड-3 के लिए 8 पद शामिल हैं।

ये है शैक्षणिक योग्यता

अभ्यर्थियों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा में उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक/इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक/इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक (केमिकल प्लांट), इलेक्ट्रिशियन/मैकेनिस्ट/फिटर/मैकेनिक कम ऑपरेटर इलेक्ट्रॉनिक्स कम्युनिकेशन सिस्टम/वायरमैन/मैकेनिक इंडस्ट्रियल इलेक्ट्रॉनिक्स/इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एंड ईएसएम आदि होना चाहिए। उम्मीदवारों के पास 1 साल का अनुभव होना भी जरूरी है। जूनियर अटेंडेंट के लिए 12वीं पास और जूनियर बिजनेस असिस्टेंट ग्रेड-3 के लिए स्नातक पास होना आवश्यक है।

ये है आयु सीमा

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 26 वर्ष होनी चाहिए। उम्र की गणना 31 जनवरी 2025 के आधार पर की जाएगी। ऊपरी आयु सीमा में आरक्षित वर्गों को छूट मिलेगी।

ऐसे होगा चयन

चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) शामिल होगा। इसके बाद पद के आधार पर या तो कौशल/प्रवीणता/शारीरिक परीक्षण (SPPT) या कंप्यूटर प्रवीणता परीक्षा (CPT) होगी। CBT में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) शामिल होंगे, जिनमें से प्रत्येक एक अंक का होगा, जिसे 120 मिनट के भीतर पूरा करना होगा।

मिलेगा इतना वेतन

जूनियर ऑपरेटर और जूनियर अटेंडेंट पदों के लिए उम्मीदवारों को हर महीने 23000-78000 रुपए तक सैलरी दी जाएगी। जूनियर बिजनेस असिस्टेंट को प्रति माह 25000-105000 रुपए तक वेतन मिलेगा।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले IOCL की ऑफिशियल वेबसाइटiocl.comपर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध करिअर लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा जहां रजिस्ट्रेशन लिंक उपलब्ध होगा।
- लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें।
- अपने अकाउंट में लॉग इन करके फॉर्म भरें।
- फॉर्म सबमिट करें। आगे की जरूरत के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी निकालकर रखें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी