न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

HPSC : लेक्चरर के 237 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, वेकेंसी से जुड़ी ये खास बातें रखें ध्यान

हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने लेक्चरर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके मुताबिक हायर एजुकेशन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 07 Nov 2024 5:35:25

HPSC : लेक्चरर के 237 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, वेकेंसी से जुड़ी ये खास बातें रखें ध्यान

हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने लेक्चरर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके मुताबिक हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट (तकनीकी शिक्षा निदेशालय) में विभिन्न विषयों में लेक्चरर पोस्ट पर नियुक्ति की जाएगी। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार hpsc.gov.in पर जाकर एप्लाई कर सकते हैं। कुल 237 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज गुरुवार (7 नवंबर) से शुरू हो गई है। लास्ट डेट 27 नवंबर है। कैंडिडेट्स आवेदन के संबंध में किसी मार्गदर्शन के लिए हेल्पलाइन नंबर 1800 180 043 1 या किसी भी कार्य दिवस पर ईमेल आईडी support-hpsc@hr.v.gov.in पर संपर्क कर सकते हैं।

ये है शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा

उम्मीदवार ने संबंधित क्षेत्र में इंजीनियरिंग की बैचलर या मास्टर डिग्री फर्स्ट क्लास में पास की हो। कम से कम 10वीं तक हिंदी या संस्कृत एक विषय के रूप में पढ़ा हो। आयु सीमा पर नजर डालें तो न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम 42 साल होनी चाहिए।

ये है आवेदन शुल्क

अनारक्षित, ओबीसी श्रेणी के पुरुष आवेदकों और अन्य सभी राज्यों के पुरुष उम्मीदवारों को 1000 रुपए का शुल्क देना होगा। अनारक्षित श्रेणी की महिला, अन्य सभी राज्यों की महिला, एससी/बीसी-ए के पुरुष/महिला उम्मीदवारों को 1000 रुपए का भुगतान करना होगा। हरियाणा के बीसी-बी/ईएसएम श्रेणी के लिए यह राशि 250 रुपए रखी गई है। हरियाणा के पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।

ऐसे होगा चयन और मिलेगा इतना वेतन

उम्मीदवारों का चयन स्क्रीनिंग टेस्ट, नॉलेज टेस्ट, इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर होगा। चयन के बाद वेतन के रूप में 9300-34800 रुपए (ग्रेड पे 4300 रुपए) प्रति माह मिलेंगे।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइटhpsc.gov.inपर जाएं।
- होमपेज पर विज्ञापन टैब पर जाएं।
- लेक्चरर पदों के पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया आगे बढ़ाएं।
- फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लेकर रख लें।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?