न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

HPSC : 2424 रिक्तियों पर भर्ती के लिए चलाया जा रहा है अभियान, इस दिन से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने उच्च शिक्षा विभाग में विभिन्न विषयों में सहायक प्रोफेसर (कॉलेज कैडर) के पदों पर भर्ती...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 02 Aug 2024 5:43:44

HPSC : 2424 रिक्तियों पर भर्ती के लिए चलाया जा रहा है अभियान, इस दिन से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने उच्च शिक्षा विभाग में विभिन्न विषयों में सहायक प्रोफेसर (कॉलेज कैडर) के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार 7 अगस्त से आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की लास्ट डेट 27 अगस्त तय की गई है।

ये है पोस्ट डिटेल

यह भर्ती अभियान विभिन्न विभागों में कुल 2424 रिक्तियों की भर्ती के लिए किया जा रहा है। इनमें से 1273 वेकेंसी सामान्य वर्ग के लिए, 429 एससी के लिए, 361 बीसीए के लिए, 137 बीसीबी के लिए, 224 ईडब्ल्यूएस के लिए हैं। 106 बेंचमार्क विकलांगता वाले व्यक्तियों के लिए आरक्षित है।

ये है शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित/प्रासंगिक/संबद्ध विषय में 55 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर डिग्री या किसी मान्यता प्राप्त विदेशी विश्वविद्यालय से समकक्ष डिग्री के साथ अच्छा अकादमिक रिकॉर्ड होना चाहिए। मैट्रिक स्तर तक हिंदी/संस्कृत का ज्ञान होना चाहिए। साथ ही नेट उत्तीर्ण होना चाहिए या पीएचडी की डिग्री से सम्मानित किया जाना चाहिए।

ये है आयु सीमा

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके अलावा एससी, बीसी, ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 5 साल तक की छूट दी जाएगी।

ये है आवेदन शुल्क

अनारक्षित, ओबीसी श्रेणी के पुरुष आवेदकों और अन्य सभी राज्यों के पुरुष उम्मीदवारों को 1000 रुपए का शुल्क देना होगा, जबकि अनारक्षित श्रेणी की महिला उम्मीदवारों, अन्य सभी राज्यों की महिला उम्मीदवारों, हरियाणा के एससी/बीसी-ए/बीसी-बी/ईएसएम श्रेणी के पुरुष/महिला उम्मीदवारों को 250 रुपए का शुल्क देना होगा।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइटhpsc.gov.inपर जाएं।
- फिर रजिस्टर नाऊ पर क्लिक करें।
- अपना मूल विवरण दर्ज करें।
- अब अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगइन करें।
- फिर विवरण भरें और फोटो अपलोड करके सबमिट कर दें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- अंत में आवेदन पत्र का एक प्रिंट आउट ले लें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?