न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Eastern Railway : इच्छुक उम्मीदवार इस दिन तक कर सकते हैं आवेदन, भरे जाएंगे ये 60 पद

पूर्वी रेलवे ने ग्रुप सी और डी पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती अभियान के तहत स्तर-1, 2, 3, 4 और 5 की रिक्तियां अधिसूचित की गई हैं। निर्धारित...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 16 Nov 2024 5:46:17

Eastern Railway : इच्छुक उम्मीदवार इस दिन तक कर सकते हैं आवेदन, भरे जाएंगे ये 60 पद

पूर्वी रेलवे ने ग्रुप सी और डी पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती अभियान के तहत स्तर-1, 2, 3, 4 और 5 की रिक्तियां अधिसूचित की गई हैं। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार आरआरसी/ईआर की आधिकारिक वेबसाइट rrcer.org और rrcrecruit.co.in के माध्यम से अपना आवेदन ऑनलाइन जमा करा सकते हैं। पंजीकरण प्रक्रिया जारी है। उम्मीदवार 14 दिसंबर तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती खेल कोटे के तहत की जाएगी।

ये है पोस्ट डिटेल

इस भर्ती अभियान के तहत संगठन में 60 पदों को भरा जाएगा।

ग्रुप 'सी', लेवल-4/लेवल-5 : 5
ग्रुप 'सी' लेवल-2/लेवल-3 : 16
ग्रुप 'डी' लेवल-1 (7वीं सीपीसी) : 39

ये है शैक्षणिक योग्यता

लेवल-4 या लेवल-5 के लिए किसी सरकारी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण। लेवल-2 या लेवल-3 के लिए कक्षा 12वीं (10+2 चरण) या इसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण। शैक्षणिक योग्यता सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त बोर्ड/परिषद/संस्थानों आदि से होनी चाहिए। या मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिकुलेशन पास होना चाहिए और एक्ट अप्रेंटिसशिप कोर्स पूरा करना चाहिए या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त बोर्ड/परिषद/संस्थानों आदि से कक्षा 10वीं पास होना चाहिए। लेवल 1 के लिए कक्षा 10वीं या इसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण या आईटीआई उत्तीर्ण या इसके समकक्ष परीक्षा या एनसीवीटी द्वारा प्रदान किया गया राष्ट्रीय शिक्षुता प्रमाणपत्र (एनएसी) जरूरी है।

ये है आयु सीमा

ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना की तिथि 01.01.2025 के आधार पर होगी।

ये है आवेदन शुल्क

सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपए निर्धारित है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, महिला, अल्पसंख्यक और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 250 रुपए है। शुल्क का भुगतान इंटरनेट बैंकिंग, डेबिट या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से ऑनलाइन किया जाना चाहिए।

ऐसे होगा चयन

चयन प्रक्रिया में 50 अंक के लिए मानदंडों के अनुसार मान्यता प्राप्त खेल उपलब्धि का मूल्यांकन, 40 अंक के लिए खेल कौशल, शारीरिक फिटनेस और ट्रायल के दौरान कोच के अवलोकन और 10 अंक के लिए शैक्षिक योग्यता शामिल है। भर्ती प्रक्रिया के लिए ई-कॉल लेटर आरआरसी/ईआर की वेबसाइट पर ऑनलाइन डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा।

ऐसे करें आवेदन

- आधिकारिक वेबसाइटrrcer.orgयाrrcrecruit.co.inपर जाना होगा।
- वेबसाइट पर दिए गए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन पत्र भरें और सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान कर आवेदन पत्र सबमिट करें।
- भविष्य में उपयोग के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट लेकर रख लें।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

सौरभ दास और आशुतोष रांका ने पुलिस के समन पर नहीं दी हाजिरी, जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा है मामला
सौरभ दास और आशुतोष रांका ने पुलिस के समन पर नहीं दी हाजिरी, जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा है मामला
ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए नया प्रस्ताव आया तो क्या होगा? ओम बिरला ने बताया
ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए नया प्रस्ताव आया तो क्या होगा? ओम बिरला ने बताया
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
मीठा खाने का मन हो तो ट्राई करें घर पर बना ग्रेनोला, ओट्स और सीड्स से तैयार करें क्रंची नाश्ता
मीठा खाने का मन हो तो ट्राई करें घर पर बना ग्रेनोला, ओट्स और सीड्स से तैयार करें क्रंची नाश्ता