न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कलकत्ता हाईकोर्ट : 291 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, आवेदन करने के लिए कस लें कमर

कलकत्ता उच्च न्यायालय की ओर से लोवर डिवीजन क्लर्क के 291 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। नोटिफिकेशन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 04 Aug 2024 5:40:16

कलकत्ता हाईकोर्ट : 291 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, आवेदन करने के लिए कस लें कमर

कलकत्ता उच्च न्यायालय की ओर से लोवर डिवीजन क्लर्क के 291 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 5 अगस्त से शुरू कर दी जाएगी। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल होने के लिए कलकत्ता हाई कोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट calcuttahighcourt.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। एप्लीकेशन फॉर्म भरने की लास्ट डेट 26 अगस्त तय की गई है।

ये है शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा

इस भर्ती में आवेदन के लिए अभ्यर्थी ने हायर सैकंडरी एग्जामिनेशन (12th क्लास) वेस्ट बंगाल काउंसिल ऑफ हायर सैकंडरी एजुकेशन या इसके समकक्ष बोर्ड से उत्तीर्ण किया हो। इसके साथ ही उम्मीदवार को स्थानीय भाषा का ज्ञान होना आवश्यक है। उम्र सीमा पर नजर डालें तो 1 जनवरी 2024 को ध्यान में रखते हुए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और 40 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

ये है आवेदन शुल्क

इस भर्ती में आवेदन पत्र भरने के साथ ही उम्मीदवारों को शुल्क जमा करना अनिवार्य है तभी फॉर्म स्वीकार किया जाएगा। अन्य सभी वर्ग एवं सब कैटेगरी से आने वाले उम्मीदवारों को शुल्क के रूप में 800 रुपए तथा एससी/एसटी (पश्चिम बंगाल के अभ्यर्थी) वर्ग के अभ्यर्थियों को 400 रुपए जमा करना होगा।

ऐसे होगा चयन

इस भर्ती में चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले प्रिलिमिनरी एग्जामिनेशन में भाग लेना होगा। पहले चरण की परीक्षा में निर्धारित कट ऑफ अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी फेज 2 (कॉम्पिटेटिव रिटन टेस्ट) में भाग ले सकेंगे। इस परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थियों को अंत में फेज 3 (वाइवा) में शामिल होना होगा। सभी चरणों के आधार पर अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले https://chc.formflix.org/ पर जाएं।
- “ऑनलाइन आवेदन करें” बटन पर क्लिक करें और आवश्यक विवरण भरें।
- पंजीकरण पृष्ठ पर विवरण भरने के बाद “सबमिट करें और आवेदक लॉगिन पर आगे बढ़ें” पर क्लिक करने से पहले सभी विवरणों को सत्यापित करें और पंजीकरण संख्या प्राप्त करें।
- अपना पंजीकरण नंबर और पासवर्ड (जन्म तिथि) का उपयोग करके लॉगिन करें और ऑनलाइन आवेदन पत्र भरें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और सेव एंड प्रोसीड पर क्लिक करें।
- अभ्यर्थियों को अपना आवेदन जमा करने के लिए आवश्यक शुल्क का भुगतान करना होगा।
- शुल्क की पुष्टि होने के बाद “प्रिंट आवेदन” बटन दिखाई देगा और उम्मीदवारों को अपने आवेदन का प्रिंट आउट लेना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

आजम खां और अखिलेश के बीच सब ठीक नहीं? ओपी राजभर के दावे से यूपी की सियासत में हलचल
आजम खां और अखिलेश के बीच सब ठीक नहीं? ओपी राजभर के दावे से यूपी की सियासत में हलचल
रामलीला मैदान की रैली के लिए कांग्रेस का बड़ा प्लान, हरियाणा को मिला 1 लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य
रामलीला मैदान की रैली के लिए कांग्रेस का बड़ा प्लान, हरियाणा को मिला 1 लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य
कांग्रेस ने सपा को सौंपी सीटों की सूची, आजम खां की सलाह से तय होंगे प्रत्याशी; अखिलेश ने रामपुर सीट पर सस्पेंस रखा
कांग्रेस ने सपा को सौंपी सीटों की सूची, आजम खां की सलाह से तय होंगे प्रत्याशी; अखिलेश ने रामपुर सीट पर सस्पेंस रखा
टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद सामने आया वीडियो, शरीर पर दिखे चोटों के निशान
टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद सामने आया वीडियो, शरीर पर दिखे चोटों के निशान
चुनाव आयोग में बढ़ा विवाद, दोनों चुनाव आयुक्तों ने वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ कैबिनेट सचिव को लिखी चिट्ठी
चुनाव आयोग में बढ़ा विवाद, दोनों चुनाव आयुक्तों ने वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ कैबिनेट सचिव को लिखी चिट्ठी
'रामायण' की धुआंधार एडवांस बुकिंग, 8 करोड़ के पार पहुंची कमाई, रणबीर कपूर की फिल्म करेगी बंपर ओपनिंग
'रामायण' की धुआंधार एडवांस बुकिंग, 8 करोड़ के पार पहुंची कमाई, रणबीर कपूर की फिल्म करेगी बंपर ओपनिंग
30 अक्टूबर को ही होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, दिल्ली पुलिस से मिली मंजूरी
30 अक्टूबर को ही होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, दिल्ली पुलिस से मिली मंजूरी
राहुल गांधी पर सुधांशु त्रिवेदी का तीखा हमला, बोले- कांग्रेस का ‘फेल प्रोडक्ट’ हैं नेता प्रतिपक्ष
राहुल गांधी पर सुधांशु त्रिवेदी का तीखा हमला, बोले- कांग्रेस का ‘फेल प्रोडक्ट’ हैं नेता प्रतिपक्ष
पंजाब में फिर साथ आ सकते हैं बीजेपी और अकाली दल, सुखबीर सिंह बादल के बयान से गठबंधन की अटकलें तेज
पंजाब में फिर साथ आ सकते हैं बीजेपी और अकाली दल, सुखबीर सिंह बादल के बयान से गठबंधन की अटकलें तेज
शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी
शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी
क्राइम ब्रांच से लेकर स्पेशल सेल तक..., दिल्ली पुलिस में 25 अधिकारियों के तबादले
क्राइम ब्रांच से लेकर स्पेशल सेल तक..., दिल्ली पुलिस में 25 अधिकारियों के तबादले
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
23 अक्टूबर को चंद्रमा का मीन राशि में गोचर, मेष समेत इन 3 राशियों को धन के मामले में रहना होगा सतर्क
23 अक्टूबर को चंद्रमा का मीन राशि में गोचर, मेष समेत इन 3 राशियों को धन के मामले में रहना होगा सतर्क
मीठा खाने का मन हो तो ट्राई करें घर पर बना ग्रेनोला, ओट्स और सीड्स से तैयार करें क्रंची नाश्ता
मीठा खाने का मन हो तो ट्राई करें घर पर बना ग्रेनोला, ओट्स और सीड्स से तैयार करें क्रंची नाश्ता