न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

BECIL की ओर से आमंत्रित किए जा रहे हैं 100 पदों के लिए आवेदन, इन बातों पर दें ध्यान

ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (BECIL) ने नर्सिंग ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए ऑफलाइन आवेदन आमंत्रित...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 06 Sep 2024 6:27:52

BECIL की ओर से आमंत्रित किए जा रहे हैं 100 पदों के लिए आवेदन, इन बातों पर दें ध्यान

ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (BECIL) ने नर्सिंग ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए ऑफलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवार 17 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को ऑफलाइन मोड के माध्यम से आवेदन जमा करना होगा। आवेदन पत्र के साथ शैक्षणिक योग्यता और अनुभव प्रमाण पत्र की प्रतियों को निर्धारित फॉर्मेट में सीलबंद लिफाफे में स्पीड पोस्ट के माध्यम से संलग्न करके भेजें।

ये है पोस्ट डिटेल

इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 100 पदों को भरना है जिसमें सामान्य वर्ग के लिए 51, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 27, अनुसूचित जाति के लिए 15, अनुसूचित जनजाति के लिए 7 रिक्तियां शामिल हैं।

ये है शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग/जीएनएम में डिप्लोमा/बीएससी नर्सिंग/50 बेड वाले अस्पताल में 2 साल का अनुभव होना चाहिए। इसके अलावा आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष है।

ये है आवेदन शुल्क

इन पदों के लिए सामान्य/ओबीसी/महिला/भूतपूर्व सैनिक उम्मीदवारों को 590 रुपए का आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस/पीएच उम्मीदवारों को 295 रुपए का आवेदन शुल्क तय किया गया है। शुल्क डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से भुगतान करना होगा।

ऐसे होगा चयन और ये है वेतन

उम्मीदवार को एम्स, नई दिल्ली द्वारा आयोजित एनओआरसीईटी-6 में उत्तीर्ण होना चाहिए। आवश्यक योग्यता पूरी करने वाले उम्मीदवारों की मेरिट सूची एनओआरसीईटी-6 में रैंक के आधार पर तैयार की जाएगी। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 28000 रुपए प्रति माह वेतन दिए जाएंगे।

ऐसे करें आवेदन

आवेदन केवल ऑफलाइन मोड में स्वीकार किए जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवारों को निर्धारित प्रारूप में संलग्न सीलबंद लिफाफे में शैक्षणिक योग्यता और अनुभव प्रमाण पत्रों की प्रतियां के साथ आवेदन जमा करना होगा। आवेदन को स्पीड पोस्ट के माध्यम से निम्न पते पर भेजें :-ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (बीईसीआईएल), बीईसीआईएल भवन, सी-56/ए-17, सेक्टर-62, नोएडा-201307 (यूपी)।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?