न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

असम राइफल्स में 38 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, भर्ती के बारे में ये बातें जानना जरूरी

असम राइफल्स ने 10वीं पास मेधावी खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरी पाने का एक शानदार मौका दिया है। भर्ती प्रक्रिया आज शनिवार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 28 Sep 2024 6:31:53

असम राइफल्स में 38 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, भर्ती के बारे में ये बातें जानना जरूरी

असम राइफल्स ने 10वीं पास मेधावी खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरी पाने का एक शानदार मौका दिया है। भर्ती प्रक्रिया आज शनिवार (28 सितंबर) से शुरू हो गई है। आवेदन के लिए 27 अक्टूबर लास्ट डेट है। इस भर्ती के तहत असम राइफल्स मुख्यालय आईजीएआर (एन) कोहिमा और असम राइफल्स ट्रेनिंग सेंटर, दीमापुर में 38 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इनमें 19 पद राइफलमैन और 19 पद राइफलवूमैन के हैं।

ये है शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा

उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना आवश्यक है। इसके अलावा उम्मीदवार के पास राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट, राष्ट्रीय खेल, खेलो इंडिया युवा खेलों या अन्य प्रतिस्पर्धाओं में खेलने का अनुभव होना चाहिए। आवेदकों की उम्र 18 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। यह महत्वपूर्ण है कि सभी योग्यताएं समय पर पूरी की जाएं।

ये है आवेदन शुल्क

जनरल और ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को 100 रुपए का शुल्क देना होगा, जबकि एससी, एसटी और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छूट मिलेगी।

ऐसे होगा चयन

इस भर्ती के तहत उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा। इसमें शारीरिक परीक्षण, मेडिकल परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन शामिल हैं। पुरुष उम्मीदवारों के लिए ऊंचाई का मानक 170 सेमी और महिला उम्मीदवारों के लिए 157 सेमी निर्धारित किया गया है।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले उम्मीदवार असम राइफल्स की आधिकारिक वेबसाइटwww.assamrifles.gov.inपर जाएं।
- होमपेज पर ‘रैली भर्ती 2024’ के लिंक पर क्लिक करें।
- ऑनलाइन आवेदन पत्र भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- शुल्क का भुगतान करें और आवेदन पत्र जमा करें।
- आवेदन की एक प्रति भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?