न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

AIASL : इन 208 पदों के लिए वॉक इन इंटरव्यू के माध्यम से होगा उम्मीदवारों का चयन

एआई एयरपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड ने अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, कोचिन स्टेशन के लिए रैंप सर्विस एग्जीक्यूटिव, रैंप ड्राइवर और हैंडीमैन/वुमैन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 25 Sep 2024 5:53:39

AIASL : इन 208 पदों के लिए वॉक इन इंटरव्यू के माध्यम से होगा उम्मीदवारों का चयन

एआई एयरपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड ने अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, कोचिन स्टेशन के लिए रैंप सर्विस एग्जीक्यूटिव, रैंप ड्राइवर और हैंडीमैन/वुमैन के पदों पर भर्ती अधिसूचित की है। नोटिस के अनुसार कुल 208 पदों पर भर्ती की जानी है। उम्मीदवारों का चयन वॉक इन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 208 पदों को भरा जाएगा। यह भर्ती 3 वर्ष के लिए कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर की जाएगी, जोकि प्रदर्शन के आधार पर दोबारा से शुरू की जा सकती है। रैंप सर्विस एग्जीक्यूटिव के 3, रैंप ड्राइवर के 4 और हैंडीमैन/वुमैन के 201 पद हैं।

इस समय होगा इंटरव्यू

रैंप सर्विस एग्जीक्यूटिव और रैंप ड्राइवर के पदों के लिए वॉक इन इंटरव्यू का आयोजन 5 अक्टूबर को सुबह 9 से 12 बजे तक किया जाएगा। हैंडीमैन/वुमैन पदों के लिए वॉक इन इंटरव्यू 7 अक्टूबर को सुबह 9 से 12 बजे तक होगा। उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए श्री जगन्नाथ सभागार, वेंगूर दुर्गा देवी मंदिर के पास, वेंगूर, अंगमाली, एर्नाकुलम, केरल, पिन - 683572। [मुख्य सेंट्रल रोड (एमसी रोड) पर, अंगमाली से कलाडी की ओर 1.5 किमी दूर] पहुंचना होगा।

ये है आयु सीमा

अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष निर्धारित की गई है। सरकारी नियमों के अनुसार ओबीसी श्रेणी से संबंधित उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में 3 वर्ष और एससी/एसटी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 5 वर्ष की छूट लागू है।

लगेगा इतना आवेदन शुल्क

आवेदकों को ऊपर निर्दिष्ट तिथि और समय पर व्यक्तिगत रूप से कार्यक्रम स्थल पर आना होगा। साथ ही विधिवत भरा हुआ आवेदन पत्र और प्रशंसापत्र/प्रमाणपत्रों की प्रतियां और 500 रुपए का गैर-वापसी योग्य आवेदन शुल्क “एआई एयरपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड” के पक्ष में मुंबई में देय डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से जमा करना होगा। भूतपूर्व सैनिकों/एससी/एसटी समुदायों से संबंधित उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं देना है। डिमांड ड्राफ्ट के पीछे अपना पूरा नाम और मोबाइल नंबर लिखें।

मिलेगी इतनी सैलरी

चयनित होने पर रैंप सर्विस एग्जीक्यूटिव को 24960 रुपए, रैंप ड्राइवर को 21270 रुपए और हैंडीमैन/वुमैन को 18840 रुपए प्रति माह वेतन मिलेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?