न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

प्रोटीन से भरपूर डिश है वेज सोया कीमा, स्पाइसी फूड खाने वाले रख सकते हैं मसाला तेज #Recipe

आमतौर पर कीमा का नाम सुनते ही जेहन में नॉनवेज फूड आ जाता है, हालांकि शाकाहारी लोग भी वेज सोया कीमा बनाकर खा सकते हैं। वेज सोया कीमा प्रोटीन से भरपूर फूड डिश है जिसे लंच या डिनर किसी भी वक्त खाया जा सकता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 22 Jun 2022 1:40:22

प्रोटीन से भरपूर डिश है वेज सोया कीमा, स्पाइसी फूड खाने वाले रख सकते हैं मसाला तेज #Recipe

आमतौर पर कीमा का नाम सुनते ही जेहन में नॉनवेज फूड आ जाता है, हालांकि शाकाहारी लोग भी वेज सोया कीमा बनाकर खा सकते हैं। वेज सोया कीमा प्रोटीन से भरपूर फूड डिश है जिसे लंच या डिनर किसी भी वक्त खाया जा सकता है। ये स्वादिष्ट होने के साथ ही सेहत के लिए बेहद फायदेमंद रेसिपी है। वेज सोया कीमा का स्वाद एकदम अलहदा है। आप भी अगर इस रेसिपी को घर पर ट्राई करना चाहते हैं तो आसानी से बना सकते हैं। वेज सोया कीमा एक मसालेदार रेसिपी है और इसे बनाने के लिए कई तरह के मसाले प्रयोग किए जाते हैं। इस रेसिपी को बनाना बेहद आसान है। वेज सोया कीमा एक मसालेदार रेसिपी है और इसे बनाने के लिए कई तरह के मसाले प्रयोग किए जाते हैं। आप स्पाइसी फूड खाते हैं तो इसका मसाला तेज भी रख सकते हैं।

veg soya keema,veg soya keema recipe,keema recipe,recipe,veg keema recipe in hindi

सामग्री

सोया चंक्स – 1 कप
टमाटर पल्प – 1 कप
दही – 1/4 कप
प्याज बारीक कटा – 1
लहसुन बारीक कटे - 3 कलियां
घी - 1 टेबलस्पून
खड़ा जीरा - 1 टी स्पून
दालचीनी - 1 इंच टुकड़ा
अदरक पेस्ट - 1 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर - 1 टी स्पून
धनिया पाउडर - 1 टी स्पून
जीरा पाउडर - 1/4 टी स्पून
गरम मसाला - 1/2 टी स्पून
लौंग - 5
इलायची - 2
हरी मिर्च कटी - 1
हरा धनिया कटा - 2 टेबलस्पून
नमक स्वादानुसार

veg soya keema,veg soya keema recipe,keema recipe,recipe,veg keema recipe in hindi

बनाने की विधि

- वेज सोया कीमा बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में 4 कप पानी डालकर उसे उबालने के लिए रख दें।
- इसमें एक चम्मच नमक मिलाएं, फिर सोया चंक्स डाल दें।
- इसे तब तक उबालना है जब तक कि सोया चंक्स अच्छी तरह से नरम ना जाएं।
- अब सोया से पानी हटाकर उसके ऊपर ठंडा पानी डालें।
- फिर सोया चंक्स को 10 मिनट के लिए अलग रख दें।
- इसके बाद इसका पानी निकालकर मिक्सर की मदद से ब्लेंड कर लें और एक तरफ रख दें।
- अब एक कड़ाही में घी डालकर उसे मीडियम आंच पर गर्म करें। जब घी गर्म होकर पिघल जाए तो उसमें जीरा, दालचीनी, लौंग और इलायची डालकर भूनें। इस दौरान गैस की फ्लेम धीमी कर दें।
- अब हरी मिर्च, कटा लहसुन डालकर तब तक भूने जब तक कि इनका रंग गोल्डन ब्राउन ना हो जाए।
- इसमें बारीक कटा प्याज, अदरक पेस्ट डालकर सुनहरा होने तक सॉट करें। फिर मिर्च, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर सहित अन्य मसाले डालकर सुगंधित होने तक भून लें।
- जब मसाले में से खुशबू आने लगे तो इसमें टमाटर पल्प डालकर करछी से चलाते हुए पकाएं।
- इसके बाद इसे तब तक पकाना है जब तक कि मसाले से तेल अलग ना हो जाए।
- अब ग्रेवी में ब्लेंड किया हुआ सोया चंक्स और स्वादानुसार नमक डालकर इसे लगभग 5 मिनट तक पकाएं।
- अब इसमें जरूरत के मुताबिक पानी मिलाएं और कड़ाही को ढककर 10 मिनट तक सोया कीमा को पकने दें।
- फिर गैस बंद कर दें। आपका स्वादिष्ट वेज कीमा तैयार है।
- इसे हरी धनिया पत्ती से सजाकर सर्व करें।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत