न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

समा चावल ढोकला : व्रत में फलाहार के रूप में करें इसका सेवन, बनाने में नहीं करनी पड़ती ज्यादा मेहनत #Recipe

हर ओर नवरात्रि पर्व की धूम मची हुई है। नवरात्र के नौ दिनों के व्रत में सात्विक भोजन लेने के साथ ज्यादा तला-भुना खाने से भी परहेज...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 29 Sep 2025 4:58:22

समा चावल ढोकला : व्रत में फलाहार के रूप में करें इसका सेवन, बनाने में नहीं करनी पड़ती ज्यादा मेहनत #Recipe

हर ओर नवरात्रि पर्व की धूम मची हुई है। नवरात्र के नौ दिनों के व्रत में सात्विक भोजन लेने के साथ ज्यादा तला-भुना खाने से भी परहेज करना चाहिए। ऐसे में अगर आप व्रत रख रहे हैं तो फलाहार के लिए समा के चावल का ढोकला ट्राई कर सकते हैं। इसे बिल्कुल साधारण ढोकला की तरह ही बनाया जाता है। खाने में यह बेहद हल्के और स्वाद व एनर्जी से भरपूर होते हैं। इसे बनाने के लिए ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी होती है। इसे बनाना आसान है और स्वाद में भी काफी बढ़िया लगता है। यह घर के सभी सदस्यों को पसंद आएगा। इसका जायका ऐसा होता है जो बार-बार इसकी फरमाइश के लिए मजबूर करता है। ऐसा नहीं है कि व्रत में ही इसका सेवन किया जाए। आप और दिनों में भी इसका मजा ले सकते हैं।

sama chawal dhokla,sama chawal dhokla navratri,sama chawal dhokla fast,sama chawal dhokla falahar,sama chawal dhokla simple dish,sama chawal dhokla ingredients,sama chawal dhokla recipe

सामग्री (Ingredients)

1 कटोरी समा के चावल
1 कटोरी साबूदाना
1 कटोरी दही
2 चम्मच पिसा हुआ जीरा
1 चम्मच जीरा
10-12 करी पत्ता
1 चम्मच पिसी हुई हरी मिर्च
चुटकीभर बेकिंग सोडा
आधा कटोरी बारीक कटा हरी धनिया

sama chawal dhokla,sama chawal dhokla navratri,sama chawal dhokla fast,sama chawal dhokla falahar,sama chawal dhokla simple dish,sama chawal dhokla ingredients,sama chawal dhokla recipe

विधि (Recipe)

- सबसे पहले समा के चावल को मिक्सी में डालकर बारीक पीसकर एक कटोरी में निकाल लें। इसके साथ ही साबूदाना को कड़ाही में डालकर 1-2 मिनट भून लें।
- अब साबूदाना और बारीक पिसे हुए समा के चावल को एक बाउल में निकाल लें।
- ऊपर से इसमें 1 चम्मच बारीक पिसी हरी मिर्च, 1 चम्मच पिसा हुआ अदरक, 2 कटोरी दही, स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।
- अब इसे मिश्रण में थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर बैटर तैयार कर लें। इसकी कंसिस्टेंसी इडली के बैटर जैसी होनी चाहिए।
- बैटर तैयार हो जाने के बाद इसे 20 मिनट सेट होने रख दें। इतने में कड़ाही को गैस पर चढ़ाएं और 2 ग्लास पानी डालकर गरम करें।
- अब कड़ाही से छोटी एक थाली लें और तेल से ग्रीस कर लें। अब इस थाली पर बैटर को चारों तरफ फैला दें।
- अब कड़ाही के बीच में एक कटोरी रखें और इस थाली को इसके ऊपर रख दें। दूसरी थाली लेकर ऊपर से ढक दें।
- लो फ्लेम पर 15-20 मिनट कड़ाही को छोड़ दें। ढोकला तैयार हो जाएगा। ढोकले को चकोर शेप में काटकर एक अलग थाली में निकाल लें।
- अब एक पैन में 2 चम्मच तेल डालकर गरम करेंगे और इसमें लंबी हरी मिर्च, 2 चम्मच जीरा और करी पत्ता डालकर फ्राई कर लें।
- अब इस तड़के को ढोकले के ऊपर डाल दें। हरी चटनी के साथ सर्व करें।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली में स्वाइन फ्लू ने बढ़ाई टेंशन, H1N1 के 1,777 मामले सामने आए
दिल्ली में स्वाइन फ्लू ने बढ़ाई टेंशन, H1N1 के 1,777 मामले सामने आए
धुरंधर 2 के बाद हिंदी BO पर टॉक्सिक की सबसे तेज एडवांस बुकिंग, 6 घंटे में बिके 30 हजार टिकट, पहला दिन 55 करोड़ !
धुरंधर 2 के बाद हिंदी BO पर टॉक्सिक की सबसे तेज एडवांस बुकिंग, 6 घंटे में बिके 30 हजार टिकट, पहला दिन 55 करोड़ !
शशि थरूर ने वंदे मातरम् पर साफ किया कांग्रेस का रुख, बोले- कार्यक्रमों में जारी रहेगी पुरानी परंपरा
शशि थरूर ने वंदे मातरम् पर साफ किया कांग्रेस का रुख, बोले- कार्यक्रमों में जारी रहेगी पुरानी परंपरा
तमिल फिल्म उद्योग पर मंडरा रहा फिल्मों की रिलीज रुकने का खतरा, 8 सप्ताह के ओटीटी नियम को लेकर विवाद
तमिल फिल्म उद्योग पर मंडरा रहा फिल्मों की रिलीज रुकने का खतरा, 8 सप्ताह के ओटीटी नियम को लेकर विवाद
चीनी के बढ़ते दामों पर CM योगी का बड़ा बयान, बोले- UP में भरपूर स्टॉक, जमाखोरी-कालाबाजारी पर होगी सख्ती
चीनी के बढ़ते दामों पर CM योगी का बड़ा बयान, बोले- UP में भरपूर स्टॉक, जमाखोरी-कालाबाजारी पर होगी सख्ती
मुंबई में गणेश प्रतिमा गिरने से बड़ा हादसा, 2 लोगों की मौत और 5 घायल
मुंबई में गणेश प्रतिमा गिरने से बड़ा हादसा, 2 लोगों की मौत और 5 घायल
योगी का अखिलेश पर तीखा हमला, बोले- अगले चुनाव में सपा का होगा सफाया
योगी का अखिलेश पर तीखा हमला, बोले- अगले चुनाव में सपा का होगा सफाया
राजस्थान में हमले के बाद आशुतोष रांका का वीडियो वायरल, बोले- घटना से मिला ज्यादा मीडिया कवरेज
राजस्थान में हमले के बाद आशुतोष रांका का वीडियो वायरल, बोले- घटना से मिला ज्यादा मीडिया कवरेज
असली और नकली मावे में कैसे करें फर्क?, खरीदने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान
असली और नकली मावे में कैसे करें फर्क?, खरीदने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान
बॉक्स ऑफिस पर रवि तेजा का जलवा, ‘इरुमुडी’ ने 2 दिन में पार किया 31 करोड़ का आंकड़ा
बॉक्स ऑफिस पर रवि तेजा का जलवा, ‘इरुमुडी’ ने 2 दिन में पार किया 31 करोड़ का आंकड़ा
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? गुड़, शहद या खजूर में कौन है बेहतर विकल्प
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? गुड़, शहद या खजूर में कौन है बेहतर विकल्प
पेशाब रोकने की आदत पड़ सकती है भारी! शरीर में शुरू हो सकती हैं ये गंभीर परेशानियां
पेशाब रोकने की आदत पड़ सकती है भारी! शरीर में शुरू हो सकती हैं ये गंभीर परेशानियां
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज