न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

साबूदाना वड़ा : घर के हर सदस्य के लिए परफेक्ट डिश है यह, व्रत में खाने पर देर तक नहीं लगती भूख #Recipe

व्रत के दौरान फलाहार के तौर पर साबूदाना वड़ा बनाकर खाया जा सकता है। इसका स्वाद लाजवाब होता है और साथ ही इन्हें खाने के...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 18 Sep 2025 5:20:07

साबूदाना वड़ा : घर के हर सदस्य के लिए परफेक्ट डिश है यह, व्रत में खाने पर देर तक नहीं लगती भूख #Recipe

व्रत के दौरान फलाहार के तौर पर साबूदाना वड़ा बनाकर खाया जा सकता है। इसका स्वाद लाजवाब होता है और साथ ही इन्हें खाने के बाद काफी वक्त तक भूख का एहसास भी नहीं होता है। यह खाने में टेस्टी तो होता ही है, इसे बनाना भी ज्यादा मुश्किल नहीं होता है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी लोगों को इसका जायका काफी भाता है। इसका मतलब है कि घर का हर सदस्य इससे संतुष्ट हो जाएगा। ये डिश मिनटों में बनकर तैयार हो जाती है। इसके लिए साबूदाना, आलू, मूंगफली दानों के साथ अन्य चीजों का उपयोग किया जाता है। आपने अगर अब तक कभी यह रेसिपी ट्राई नहीं की है तो हमारी बताई विधि की मदद से इन्हें बेहद आसानी से बनाकर खा सकते हैं।

sabudana vada,sabudana vada fast,sabudana vada ingredients,sabudana vada recipe,sabudana vada family,sabudana vada tasty,sabudana vada delicious,sabudana vada falahar,sabudana vada vrat,sabudana vada upvas

सामग्री (Ingredients)

साबूदाना – 1 कप
मूंगफली दाने – 1 कप
उबले आलू – 3
हरी मिर्च – 4-5
हरा धनिया – 2 टेबल स्पून
काली मिर्च पाउडर – 1/2 टी स्पून
सेंधा नमक – 1 टी स्पून
तेल – तलने के लिए

sabudana vada,sabudana vada fast,sabudana vada ingredients,sabudana vada recipe,sabudana vada family,sabudana vada tasty,sabudana vada delicious,sabudana vada falahar,sabudana vada vrat,sabudana vada upvas

विधि (Recipe)

- सबसे पहले साबूदाना को साफ करें और उन्हें पानी से दो-तीन बार धोकर 5 घंटे के लिए भिगोकर रख दें। इतने वक्त में साबूदाना अच्छी तरह से फूलकर नरम हो जाएंगे।
- अब एक कड़ाही में मूंगफली दाने डालकर उन्हें मीडियम आंच पर ड्राई रोस्ट करें। चाहें तो धीमी आंच पर भी मूंगफली दानें भून सकते हैं।
- ध्यान रखें कि रोस्ट करने के दौरान दाने जले नहीं। इन्हें भुनने में 7-8 मिनट लगेंगे। मूंगफली दाने भुनने के बाद उन्हें एक प्लेट में निकालें और अलग रख दें।
- अब दोनों हाथों से दानों को मसलकर उनके छिलके अलग कर दें। इसके बाद दानों को दरदरा कूट लें। चाहें तो मिक्सी में भी मोटा पीस सकते हैं।
- अब साबूदाना एक बड़े बर्तन में डालें और उसमें दरदरी कुटी मूंगफली, काली मिर्च पाउडर और स्वादानुसार सेंधा नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें।
- इसमें हरा धनिया और हरी मिर्च डालकर मिला दें। इसके बाद उबले आलू को मैश कर साबूदाना के बर्तन में डालकर सभी सामग्रियों को अच्छी तरह से मैश करते हुए एकसार कर लें।
- अब तैयार मिश्रण को थोड़ा सा लेकर उसकी पहले गोल गेंद बनाएं और फिर हथेलियों के बीच में रखकर दबाएं और वड़े का आकार दें।
- इसके बाद साबूदाना वड़ा एक प्लेट में अलग रख दें। इसी तरह सारे मिश्रण से साबूदाना वड़ा तैयार कर लें।
- अब एक कड़ाही में तेल डालकर गरम करें। तेल गरम होने के बाद साबूदाना वड़ा डालकर डीप फ्राई करें।
- साबूदाना वड़ा गोल्डन होकर जब कुरकुरा हो जाए तो उसे एक प्लेट में उतार लें। इसी तरह सारे साबूदाना वड़े तल लें। इसे चटनी के साथ सर्व करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आए शी जिनपिंग, PM मोदी से बोले-  'आइए, हम साथ मिलकर काम करें'
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आए शी जिनपिंग, PM मोदी से बोले- 'आइए, हम साथ मिलकर काम करें'
BRICS सम्मेलन के डिनर में दिखी भारत की स्वाद और संस्कृति की झलक, खांडवी से शाही गुच्छी और मिलेट पुलाव तक परोसे गए खास व्यंजन
BRICS सम्मेलन के डिनर में दिखी भारत की स्वाद और संस्कृति की झलक, खांडवी से शाही गुच्छी और मिलेट पुलाव तक परोसे गए खास व्यंजन
दून एक्सप्रेस में फिर मिले जिंदा कछुए, 13 दिन में दूसरी बार कार्रवाई; जनरल कोच से 78 कछुए बरामद
दून एक्सप्रेस में फिर मिले जिंदा कछुए, 13 दिन में दूसरी बार कार्रवाई; जनरल कोच से 78 कछुए बरामद
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
मायावती ने भतीजों को बसपा से किया दूर, अब भतीजी दीपिका पर नजर? भाई आनंद को दी साफ हिदायत
मायावती ने भतीजों को बसपा से किया दूर, अब भतीजी दीपिका पर नजर? भाई आनंद को दी साफ हिदायत
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
‘हनुमान अंश’ को नहीं मिल पाएगी ऑस्कर में एंट्री, प्रोड्यूसर ने बताई वजह
‘हनुमान अंश’ को नहीं मिल पाएगी ऑस्कर में एंट्री, प्रोड्यूसर ने बताई वजह