न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

चाय के साथ मजा ले आयरन से भरपूर रागी चिप्स का, ये हैं बनाने की विधि #Recipe

चाय के साथ हल्का फुल्का नाश्ता हर किसी को पसंद आता है। ऐसे में अगर यह नाश्ता हेल्दी हो तो फिर क्या कहने। हम बात कर रहे हैं रागी के चिप्स की। रागी के आटे में कोलेस्ट्रॉल और सोडियम जीरो पर्सेंट होता है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 23 Jul 2022 4:12:48

चाय के साथ मजा ले आयरन से भरपूर रागी चिप्स का, ये हैं बनाने की विधि #Recipe

चाय के साथ हल्का फुल्का नाश्ता हर किसी को पसंद आता है। ऐसे में अगर यह नाश्ता हेल्दी हो तो फिर क्या कहने। हम बात कर रहे हैं रागी के चिप्स की। रागी के आटे में कोलेस्ट्रॉल और सोडियम जीरो पर्सेंट होता है जबकि फैट की मात्रा केवल 7% होती है। इसके अलावा इसमें डाइट्री फाइबर, कैल्शियम, प्रोटीन, पोटैशियम, आयरन भी भरपूर मात्रा में होता है। प्रोटीन और फाइबर के कारण इसे वेट लॉस के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। रागी के आटे की रोटियां भी बनाई जाती हैं। गेंहू के आटे के साथ मिलाकर रागी के बढ़िया चिप्स बनाए जा सकते हैं। आइए जानते हैं स्नैक्स के लिए हेल्दी और टेस्टी रागी के आटे के चिप्स बनाने की विधि...

ragi chips,ragi chips benefits,ragi chips for weight loss,ragi chips baked,ragi chips recipe,ragi chips online,ragi chips calories

सामग्री

रागी का आटा - एक कटोरी
गेंहू का आटा - एक चौथाई कटोरी
लाल मिर्च पाउडर - एक छोटा चम्मच
चाट मसाला - एक छोटा चम्मच
नमक स्वादानुसार
पानी आटा गूंदने के लिए
तेल जरूरत के अनुसार

ragi chips,ragi chips benefits,ragi chips for weight loss,ragi chips baked,ragi chips recipe,ragi chips online,ragi chips calories

बनाने का तरीका

- सबसे पहले एक बर्तन में रागी और गेंहू का आटा, नमक, लाल मिर्च डालकर, एक चम्मच तेल डालकर पानी से गूंद लें।
- गूंदे हुए आटे को 10 -15 मिनट तक ढककर रख दें।
- उसके बाद दे हुए आटे से छोटी-छोटी लोइयां बना लें ।
- लोइयों से पतली-पतली रोटियां बेलें और एक चाकू की मदद से रोटी को चिप्स के शेप में काट लें।
- सभी चिप्स पर ब्रश से थोड़ा-थोड़ा तेल लगा दें।
- इसी बीच माइक्रोवेव को 10 मिनट के लिए 180 डिग्री सेंटीग्रेड पर प्री-हीट कर लें।
- बेकिंग ट्रे को चिकना करके इस पर सारे चिप्स रखें और लगभग 14 मिनट तक बेक कर लें।
- पहले 7 मिनट एक साइड से बेक कर माइक्रोवेव खोलें और इसे पलटकर दूसरे साइड से भी 7 मिनट के लिए बेक करें।
- तय समय के बाद माइक्रोवेव बंद कर दें।
- तैयार है रागी चिप्स।
- प्लेट में रखकर ऊपर से चाट मसाला बुरक कर सर्व करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?