न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मलाई कोफ्ता से मूड हो जाएगा शानदार, एक बार घर पर जरूर ट्राई करें यह डिश #Recipe

मलाई कोफ्ता खाने में बेहद स्वादिष्ट होता है। यह डिश घर पर होने वाली डिनर पार्टी के लिए एक परफेक्ट चोइस हो सकती है। आलू और पनीर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 01 Sep 2023 3:39:03

मलाई कोफ्ता से मूड हो जाएगा शानदार, एक बार घर पर जरूर ट्राई करें यह डिश #Recipe

मलाई कोफ्ता खाने में बेहद स्वादिष्ट होता है। यह डिश घर पर होने वाली डिनर पार्टी के लिए एक परफेक्ट चोइस हो सकती है। आलू और पनीर को मिलाकर कोफ्ते तैयार किए जाते हैं। सूखे मेवे इस रेसिपी का जायका कई गुना बढ़ा देते हैं। इसकी ग्रेवी खास तौर पर टमाटर और अन्य मसालों से तैयार की जाती है। अगर आप मलाई कोफ्ता खाने का मूड बना रहे और अब तक इसे घर में ट्राई नहीं किया है तो हम आपको इसे रेस्तरां स्टाइल में बनाने का आसान तरीका बताने जा रहे हैं। हमारे द्वारा बताई गई रेसिपी को फॉलो कर आप शानदार मलाई कोफ्ता तैयार कर सकते हैं। यह ऐसी चीज है जो निश्चित तौर पर सब लोगों को पसंद आएगी।

malai kofta,malai kofta ingredients,malai kofta recipe,malai,kofta,malai kofta dish,malai kofta dish home,malai kofta restaurant

सामग्री (Ingredients)

आलू उबले – 4
पनीर – 250 ग्राम
मलाई/क्रीम – 250 एमएल
टमाटर – 2
मैदा – 50 ग्राम
प्याज कटे – 3
काजू – 1 टेबल स्पून
किशमिश – 1 टेबल स्पून
काजू पेस्ट – 50 ग्राम
दूध – 2 टेबल स्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टी स्पून
हल्दी – 1/2 टी स्पून
किचन किंग मसाला – 1/2 टी स्पून
हरा धनिया – 1 टेबल स्पून
कसूरी मेथी – 1 टेबल स्पून
चीनी – 1 टेबल स्पून
नमक – स्वादानुसार

malai kofta,malai kofta ingredients,malai kofta recipe,malai,kofta,malai kofta dish,malai kofta dish home,malai kofta restaurant

विधि (Recipe)

- सबसे पहले उबले आलू को लें और उन्हें 5-6 घंटे के लिए फ्रिज में रखकर छोड़ दें।
- आलू को फ्रिज में रखने से वे अच्छी तरह से ठंडे हो जाएंगे। इससे कोफ्ते बनाने में आसानी रहेगी।
- इसके बाद आलू और पनीर को अच्छी तरह से क्रश कर मैश कर लें। इसमें मैदा मिलाकर तीनोंको अच्छी तरह से आपस में मिला लें।
- ध्यान रखें कि मिश्रण न तो ज्यादा सख्त हो और न ही ज्यादा मुलायम।
- अब ड्राई फ्रूट्स (काजू, किशमिश) लें और उन्हें छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। इनमें आधा चम्मच चीनी मिला दें।
- इसके बाद एक कड़ाही में तेल गरम करने के लिए रख दें।
- जब तेल गरम हो जाए तो आलू, पनीर के मिश्रण की गोल बॉल्स बनाकर उनके अंदर ड्राई फ्रूट्स भर दें।
- अब कोफ्तों की इन बॉल्स को गरम तेल में डालकर फ्राई कर लें। इस तरह सभी कोफ्तों को तलकर निकाल लें।
- अगर तलने के दौरान कोफ्ते फट जाते हैं तो उन्हें निकालकर सूखा मैदा लगा दें और दोबारा फ्राई कर लें।
- कोफ्ते तैयार होने के बाद ग्रेवी बनाना शुरू करें। इसके लिए टमाटर का पेस्ट, प्याज, अदरक का पेस्ट लेकर फ्राई कर लें।
- इसके बाद इसमें काजू का पेस्ट मिला दें। इसी दौरान इसमें दो टेबल स्पून गरम दूध भी मिला दें।
- अब ग्रेवी में सूखे मसाले और कसूरी मेथी डाल दें। ग्रेवी तब तक भूनें जब तक कि वह तेल न छोड़ने लग जाए।
- इसके बाद ग्रेवी में आधा कप पानी मिला दें। जब यह हल्की गाढ़ी होने लगे तो इसमें मलाई/क्रीम को मिला दें और 1 टेबल स्पून चीनी डालकर मिला दें।
- अब ग्रेवी को एक बार फिर हल्की आंच पर रखकर पकने के लिए छोड़ दें।
- कुछ वक्त बाद जब ग्रेवी के किनारे चिकनाई की वजह से छूटने लग जाएं तो उसमें पहले से फ्राई कर रखे कोफ्तों को डालकर मिला लें।
- मलाई कोफ्ते बनकर तैयार हैं। इसे रोटी, पराठे या नान के साथ सर्व कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त
पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'
रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें
iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम