न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बच्चों के तो दिलो-दिमाग में बसी है ब्राउनी, अंडे के बगैर ऐसे बनाई जा सकती है बिल्कुल नरम #Recipe

ब्राउनी को दुनियाभर में कई तरह से बनाकर खाया जाता है। डेजर्ट में ब्राउनी का लुत्फ उठाना भला किसे पसंद नहीं होगा। ब्राउनी भी स्वाद...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 25 Aug 2023 4:21:29

बच्चों के तो दिलो-दिमाग में बसी है ब्राउनी, अंडे के बगैर ऐसे बनाई जा सकती है बिल्कुल नरम #Recipe

ब्राउनी को दुनियाभर में कई तरह से बनाकर खाया जाता है। डेजर्ट में ब्राउनी का लुत्फ उठाना भला किसे पसंद नहीं होगा। ब्राउनी भी स्वाद के दीवानों के बीच काफी लोकप्रिय है। बच्चों के मुंह से तो हमने कई दफा इसकी तारीफ सुनी है। आखिर करे भी क्यों नहीं, इसमें उनकी फेवरेट चॉकलेट भी तो काम ली जाती है।

ब्राउनी हल्की-फुल्की होने से आपके पेट को भी ज्यादा कष्ट नहीं देती। इसे बाहर जाकर खाने या इसके लिए ऑनलाइन ऑर्डर करने के बजाय अपनी रसोई में आसानी से तैयार कर सकते हैं। खास बात ये है कि हमारे द्वारा बताई गई रेसिपी से अंडे का प्रयोग किए बगैर बेहद नरम ब्राउनी बनाई जा सकती है। यह कुछ-कुछ केक का सा एहसास देती है।

brownie,brownie ingredients,brownie recipe,sweet brownie,brownie home,brownie bakery

सामग्री (Ingredients)

1 कप मैदा
1 टी स्पून बेकिंग पाउडर
आधा टी स्पून बेकिंग सोडा
100 ग्राम मक्खन
1 कटोरी चीनी
1 कटोरी कंडेंस्ड मिल्क
150 ग्राम चॉकलेट
1/4 कप छाछ

brownie,brownie ingredients,brownie recipe,sweet brownie,brownie home,brownie bakery

विधि (Recipe)

- सबसे पहले एक बाउल में सूखी सामग्री डाल दें। जैसे 1 कप मैदा, 1 टी स्पून बेकिंग पाउडर, आधा टी स्पून बेकिंग सोडा। इन तीनों को मिक्स करके साइड मे रख दें।
- दूसरी बाउल में मक्खन डालेंगे। फ्रिज का जमा हुआ मक्खन नहीं होना चाहिए।
- मक्खन को पहले रूम टेंपरेचर पर सेट कर लें। फिर इसे बाउल में डालकर चलाएं। ऊपर से चीनी मिला दें और मिक्स होने तक अच्छे से फेंटते रहें।
- जब चीनी और मक्खन अच्छे से मिक्स हो जाए तो इसमें 1 कटोरी कंडेस्ड मिल्क मिलाकर अच्छे से ब्लैंड कर दें।
- इसके बाद इस मिश्रण में मट्ठा यानी की छाछ मिला दें। इसके बाद 150 ग्राम चॉकलेट को पिघलाकर इस मिश्रण में मिक्स कर दें।
- चॉकलेट पिघलने के बाद इसे अच्छे से मिक्स कर दें ताकि इसमें एक भी गांठ ना पड़ें।
- अब हमने जो मक्खन का मिश्रण तैयार किया है उसकी तीन चम्मच फेंटी हुई चॉकलेट को बाउल में डालकर चला देंगे।
- जब यह अच्छे से मिक्स हो जाए तो चॉकलेट के इस पूरे मिश्रण को मक्खन के घोल में मिला दें।
- अब चॉकलेट और मक्खन को आपको बहुत अच्छे से मिक्स करना है ताकि इसमें एक भी गांठ ना पड़े। इसमें वनीला फ्लेवर भी डाल सकते हैं।
- इसके बाद मैदा और बेकिंग पाउडर के तैयार सूखे बैटर (घोल) को चॉकलेट के बैटर में डाल देंगे और लगातार फेटेंगे।
- अब ब्राउनी को बेक करेंगे। ओवन के बर्तन में बैटर डालकर फैला लें।
- इसके बाद ऊपर से अखरोट को छोट-छोटा काट गार्निश कर दें और ओवन में 180 डिग्री सेंटीग्रेड पर बेक करें। फिर प्लेट में निकालकर सर्व करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
26 दिन बाद कैसे टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जानिए सरकार से क्या हुई बात?
26 दिन बाद कैसे टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जानिए सरकार से क्या हुई बात?
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम