न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

स्ट्रीट फूड के रूप में जबरदस्त हिट है मूंग दाल की कचौड़ी, घर में बनाना भी है आसान #Recipe

कचौड़ी देख किसी का भी मन चल जाता है। कचौड़ी स्ट्रीट फूड के तौर पर सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली चटपटी डिश में से एक है। इसका...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 31 Aug 2023 4:07:19

स्ट्रीट फूड के रूप में जबरदस्त हिट है मूंग दाल की कचौड़ी, घर में बनाना भी है आसान #Recipe

कचौड़ी देख किसी का भी मन चल जाता है। कचौड़ी स्ट्रीट फूड के तौर पर सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली चटपटी डिश में से एक है। इसका स्वाद लाजवाब होता है। अधिकतर लोग इस पर दिल लुटाते हैं। किसी का भी जब कुछ चटपटा मसालेदार स्नैक्स खाने का मन होता है तो पारंपरिक कचौड़ी एक शानदार चोइस हो सकती है। आजकल कई लोग बाजार की कचौड़ी से संतुष्ट नहीं होते।

बता दें कि इसे घर में भी तैयार किया जा सकता है और यह उतनी ही स्वादिष्ट होगी। कचौड़ी कई तरह से बनाई जा सकती है। मूंग दाल, आलू, कॉर्न और प्याज सभी की कचौड़ी काफी पोपुलर है। आज हम मूंग दाल की कचौड़ी बनाने की रेसिपी बताएंगे। स्टफिंग में मूंग दाल और बेसन का प्रयोग किया जाता है। इसे किसी भी समय बनाकर खा सकते हैं। इसे बच्चे खास तौर से पसंद करते हैं।

moong dal kachori,moong dal kachori ingredients,moong dal kachori recipe,moong dal kachori dish,moong dal kachori market,moong dal kachori at home

सामग्री (Ingredients)

मैदा – ढाई कप
मूंग दाल – आधा कप
बेसन – 1/4 कप
घी – 4 टेबल स्पून
जीरा – 1 टी स्पून
सौंफ कुटी – 1 टी स्पून
हल्दी – 1/2 टी स्पून
धनिया पाउडर – 1 टी स्पून
गरम मसाला – 1 टी स्पून
अमचूर – 1 टी स्पून
अदरक पाउडर – 1/4 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1 टी स्पून
हरी मिर्च – 2
तेल – तलने के लिए
नमक – स्वादानुसार

moong dal kachori,moong dal kachori ingredients,moong dal kachori recipe,moong dal kachori dish,moong dal kachori market,moong dal kachori at home

विधि (Recipe)

- सबसे पहले एक बड़े बाउल में मैदा डाल दें। इसमें थोड़ा सा नमक और 3 टेबल स्पून घी डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें।
- अब इसमें थोड़ा-थोड़ा कर पानी डालना शुरू करें और आटा गूंथें। आटा नरम गूंथें।
- इसके बाद आटे पर तेल लगाकर उसे कपड़े से ढककर 30 मिनट के लिए अलग रख दें।
- इससे पहले एक कटोरे में मूंग दाल को भिगोकर दो घंटे के लिए रख दें।
- तय समय के बाद मूंग दाल को लें और उसे मिक्सर जार में डालकर पीस लें और मोटा पेस्ट तैयार कर लें।
- अब इस पेस्ट को एक बर्तन में निकालकर अलग रख दें। एक कड़ाही लें और उसमें 1 टी स्पून घी डालकर मीडियम आंच पर गर्म करें।
- जब घी पिघल जाए तो उसमें सौंफ, जीरा और चुटकी भर हींग डालकर भूनें।
- जब मसालों की खुशबू आने लग जाए तो उसमें हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, अमचूर, गरम मसाला सहित अन्य मसाले और नमक डाल दें।
- जब मसाले अच्छे से फ्राई हो जाए तो इसमें बेसन डालकर धीमी आंच पर करछी से चलाते हुए भूनें।
- इसके बाद इस मिश्रण में पहले से तैयार किया मूंग दाल का पेस्ट डालकर 5 मिनट तक सॉफ्ट कर लें। कचौड़ी के लिए स्टफिंग तैयार हो गई है।
- अब मैदा का आटा लें और इसकी लोई बना लें। एक लोई लेकर उसे गोल बॉल की तरह बनाएं।
- फिर इसे अंगूठे से दबाकर गहरा करें और उसमें मूंग दाल की तैयार स्टफिंग रखें।
- इसके बाद स्टफिंग को बंद कर अतिरिक्त आटा निकालकर गोल बॉल बनाएं।
- फिर इसे हथेलियों के बीच रखकर दबाएं। इसी तरह सारे मसाले की कचौड़ियां तैयार कर लें।
- अब एक कड़ाही में तेल डालकर गरम करें। जब तेल गरम हो जाए तो आंच धीमी कर कचौड़ियों को डालकर फ्राई करें।
- कचौड़ियों को दोनों ओर से सुनहरा होने तक तलें। इसे अच्छी तरह से फ्राई होने में 10-15 मिनट का वक्त लगेगा।
- इसके बाद इसे एक प्लेट में उतार लें। दाल कचौड़ी बनकर तैयार है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त
पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'
रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें
iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम