न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

घर हो या बाहर हर जगह सुपरहिट डिश है दही वड़ा, स्ट्रीट फूड के रूप में भी चटखारे लेते हैं लोग #Recipe

शादी-समारोह में दही वड़ा कॉमन डिश होती है। अधिकतर लोग पूरा खाना खाने के बाद अंत में इसका सेवन करते हैं। माना जाता है कि इससे...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 24 Aug 2023 3:38:28

घर हो या बाहर हर जगह सुपरहिट डिश है दही वड़ा, स्ट्रीट फूड के रूप में भी चटखारे लेते हैं लोग #Recipe

शादी-समारोह में दही वड़ा कॉमन डिश होती है। अधिकतर लोग पूरा खाना खाने के बाद अंत में इसका सेवन करते हैं। माना जाता है कि इससे पाचन में काफी मदद मिलती है। दही वड़ा का टेस्ट भी लाजवाब होता है। यह एक पारंपरिक फूड डिश है। उत्तर भारत में ये काफी फेमस है। स्ट्रीट फूड के रूप में दही वड़ा ने खास जगह बनाई हुई है। उड़द की दाल से तैयार वड़े के साथ दही और अन्य मसालों का कॉम्बिनेशन इसे स्पेशल बना देता है। छोटे से लेकर बड़े तक सबका मन इसके लिए ललचाता है। ऐसा नहीं है कि इसका स्वाद लेने के लिए आपको बाहर ही जाना पड़ेगा, इसे आप घर पर भी जब चाहे तब तैयार कर सकते हैं।

dahi vada,dahi vada ingredients,dahi vada recipe,dahi vada dish,tasty dahi vada,curd,dahi vada marriage,dahi vada function

सामग्री (Ingredients)

उड़द दाल – 1/2 किलो
दही – 1 कप
चीनी – 1 टी स्पून
जीरा पाउडर – 2 टेबल स्पून
चाट मसाला – 1 टेबल स्पून
काला नमक – 1/4 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टी स्पून
बेकिंग पाउडर – 1/2 टी स्पून
रिफाइंड ऑइल – 1 कप
हरा धनिया बारीक कटा – 2 टेबल स्पून
हरी मिर्च कटी – 2
अदरक – 2 इंच टुकड़ा
इमली का पेस्ट – 1 टेबल स्पून
नमक – स्वादानुसार

dahi vada,dahi vada ingredients,dahi vada recipe,dahi vada dish,tasty dahi vada,curd,dahi vada marriage,dahi vada function

विधि (Recipe)

- सबसे पहले उड़द दाल लें और उसे धोकर रातभर भिगोकर रख दें।
- सुबह दाल में थोड़ा सा पानी मिलाकर मिक्सर की मदद से पेस्ट तैयार कर लें। बैटर इतना गाढ़ा हो कि इससे वड़ा आसानी से बन सके।
- इसके बाद बैटर अच्छी तरह से फेंट लें। अब इसमें बेकिंग पाउडर और नमक डालकर दोबारा फेंटें।
- वड़ा बनाने के लिए बैटर तैयार है या नहीं यह जानने के लिए बैटर को धीरे-धीरे पानी के ग्लास में डालें। बैटर अगर ऊपर से बहने लगे तो यह तैयार है।
- अब एक कड़ाही में तेल डालकर उसे मीडियम आंच पर गरम करें।
- अब बैटर से अपनी हथेलियों की मदद से एक बड़ी नींबू के आकार की गेंद बना लें।
- इसके बाद हाथ गीला करें और गीली उंगलियों से गेंद को ऊपर से दबाकर उसे सपाट कर लें। इसे गरम तेल में धीरे से डाल दें।
- वड़ों को मीडियम आंच पर कुछ समय तक फ्राई करें, फिर आंच कम करके धीमी आंच पर सुनहरा भूरा होने तक इन्हें सेकें।
- अब तले हुए वडों को पानी भरे बड़े कटोरे में डालें और 15 से 20 मिनट तक भिगोकर रख दें।
- फिर इसे निकालकर हथेलियों के बीच दबाकर इसका अतिरिक्त तेल और पानी निकाल लें।
- इसके बाद इन्हें अलग रख दें। इसी तरह सारे बैटर के वड़े तैयार कर लें।
- अब दही लें और उसे छलनी से छान लें जिससे कि उसमें कोई बुलबुला न रहे।
- दही में चीनी और नमक डालकर अच्छी तरह से फेंट लें।
- अब दही वड़ा मसाला बनाने के लिए सबसे पहले जीरे को सूखा भुन लें।
- जब यह भूरा हो जाए और महक आने लगे तो सेकना बंद कर दें और जीरे को मिक्सर की मदद से पीसकर पाउडर तैयार कर लें।
- अब हरी मिर्च और धनिये की पत्तियों को बारीक काट लें। अदरक को भी बारीक काट लें।
- दही वड़ा सर्व करने से पहले उसमें दही के मिश्रण को पूरी तरह से डालकर ढक दें।
- इसके बाद ऊपर से चाट मसाला पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और जीरा पाउडर छिड़क दें। दही वड़े में ऊपर से इमली की चटनी डालकर परोसें।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

टाइफाइड की चपेट में आए CJP संस्थापक अभिजीत दीपके, VIDEO जारी कर दी हेल्थ अपडेट
टाइफाइड की चपेट में आए CJP संस्थापक अभिजीत दीपके, VIDEO जारी कर दी हेल्थ अपडेट
'शिक्षा मंत्री का इस्तीफा, दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई और प्रधानमंत्री की माफी', राहुल गांधी ने छात्रों के समर्थन में रखीं तीन प्रमुख मांगें
'शिक्षा मंत्री का इस्तीफा, दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई और प्रधानमंत्री की माफी', राहुल गांधी ने छात्रों के समर्थन में रखीं तीन प्रमुख मांगें
'सलमान खान डर गया...' जिम से एक्टर ने शेयर की दमदार तस्वीरें, कैप्शन पढ़कर बोले फैंस - 'टाइगर इज बैक'
'सलमान खान डर गया...' जिम से एक्टर ने शेयर की दमदार तस्वीरें, कैप्शन पढ़कर बोले फैंस - 'टाइगर इज बैक'
'जना नायकन' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, दूसरे दिन भी करोड़ों की कमाई; जानिए दो दिनों का कुल कलेक्शन
'जना नायकन' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, दूसरे दिन भी करोड़ों की कमाई; जानिए दो दिनों का कुल कलेक्शन
बांकीपुर उपचुनाव में नया राजनीतिक मोड़, तेज प्रताप यादव ने प्रशांत किशोर का किया समर्थन; क्या बढ़ेगी तेजस्वी यादव की मुश्किलें?
बांकीपुर उपचुनाव में नया राजनीतिक मोड़, तेज प्रताप यादव ने प्रशांत किशोर का किया समर्थन; क्या बढ़ेगी तेजस्वी यादव की मुश्किलें?
'अगर डील करनी होती तो 26 दिन अनशन क्यों करता?' सीक्रेट डील के आरोपों पर सोनम वांगचुक का करारा जवाब
'अगर डील करनी होती तो 26 दिन अनशन क्यों करता?' सीक्रेट डील के आरोपों पर सोनम वांगचुक का करारा जवाब
'अच्छे सुझाव देने वाले सभी युवाओं को धन्यवाद', पीएम मोदी ने शेयर किया नया VIDEO
'अच्छे सुझाव देने वाले सभी युवाओं को धन्यवाद', पीएम मोदी ने शेयर किया नया VIDEO
20 की उम्र के बाद अपनाएं ये 10 डेंटल हैबिट्स, लंबे समय तक रहेंगे दांत मजबूत, साफ और चमकदार
20 की उम्र के बाद अपनाएं ये 10 डेंटल हैबिट्स, लंबे समय तक रहेंगे दांत मजबूत, साफ और चमकदार
स्वाइन फ्लू की चपेट में आईं शबाना आजमी,  CJP प्रदर्शन में नहीं होंगी शामिल
स्वाइन फ्लू की चपेट में आईं शबाना आजमी, CJP प्रदर्शन में नहीं होंगी शामिल
जंतर-मंतर प्रदर्शन पर बड़ा खुलासा, Facial Recognition System में 2,500 से ज्यादा आपराधिक रिकॉर्ड वाले लोगों की पहचान
जंतर-मंतर प्रदर्शन पर बड़ा खुलासा, Facial Recognition System में 2,500 से ज्यादा आपराधिक रिकॉर्ड वाले लोगों की पहचान
जंतर-मंतर आंदोलन के बीच दिल्ली में शराब की दुकानों के समय में बदलाव, वीकेंड पर रात 8 बजे तक ही होगी बिक्री
जंतर-मंतर आंदोलन के बीच दिल्ली में शराब की दुकानों के समय में बदलाव, वीकेंड पर रात 8 बजे तक ही होगी बिक्री
कब्ज की समस्या से हैं परेशान? आज ही ट्राई करें ये असरदार नेचुरल ड्रिंक्स
कब्ज की समस्या से हैं परेशान? आज ही ट्राई करें ये असरदार नेचुरल ड्रिंक्स
वन तुलसी का करें सेवन, इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर पाचन सुधारने तक मिलेंगे कई फायदे
वन तुलसी का करें सेवन, इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर पाचन सुधारने तक मिलेंगे कई फायदे
चटपटा खाने की हो रही है क्रेविंग? घर पर बनाएं बाजार जैसे क्रिस्पी टिक्की छोले; Recipe
चटपटा खाने की हो रही है क्रेविंग? घर पर बनाएं बाजार जैसे क्रिस्पी टिक्की छोले; Recipe