न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दांतों को चमकाने वाला टूथपेस्ट करता हैं कई अन्य चीजों की भी सफाई, जानें इसके बारे में

आज इस कड़ी में हम आपको उन्हीं चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं कि किस तरह टूथपेस्ट की मदद से कई काम आसान बनाए जा सकते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 25 Apr 2022 7:09:11

दांतों को चमकाने वाला टूथपेस्ट करता हैं कई अन्य चीजों की भी सफाई, जानें इसके बारे में

दांत शरीर का महत्वपूर्ण अंग हैं जो भोजन को चबाने के साथ ही सुंदरता बढ़ाने का काम भी करते हैं। दांतों की सफाई के लिए अधिकतर लोगों द्वारा टूथपेस्ट का इस्तेमाल किया जाता हैं जो इन्हें चमकाने का काम करते हैं। लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इस टूथपेस्ट से हम केवल दांतों को ही नहीं, कई अन्य चीजों को भी चमका सकते हैं। जी हां, दांतों की सफाई करने वाले टूथपेस्ट से घर की कई चीजों पर लगे दाग-धब्बों को आसानी से दूर किया जा सकता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको उन्हीं चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं कि किस तरह टूथपेस्ट की मदद से कई काम आसान बनाए जा सकते हैं।

household uses of toothpaste,household tips

हल्दी के दाग निकाले

अगर आप अभी तक टूथपेस्ट का उपयोग सिर्फ दांतों की सफाई के लिए कर रही थी तो आज के बाद कपड़े में लगे हल्दी के दाग को हटाने के लिए भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। जी हां, इसके लिए दाग वाली जगह पर टूथपेस्ट को लगाकर लगभग 10 मिनट के लिए छोड़ दीजिए। 10 मिनट बाद गुनगुने पानी में कपड़े को डुबोकर अच्छे से साफ कर लीजिए। इससे हल्दी के दाग आसानी से हट सकते हैं।

कॉफी के दाग हटाने के लिए

कई बार कॉफी के जिद्दी दाग सफेद चादर या कपड़े पर लग जाते हैं जिसे हटाना नामुमकिन सा हो जाता है। ऐसे में टूथपेस्ट काफी काम की चीज साबित होता है। इसके लिए अगर हम नॉन जेल बेस्ड टूथपेस्ट को पुराने टूथब्रश पर लगाकर दाग वाली जगह पर रगड़ें तो दाग जाने लगते हैं।

प्रेस से जंग निकाले

प्रेस की सतह पर अनेक स्टीम होल मौजूद होते हैं। कई बार इन होल और इसके आसपास जंग लग जाती है। ऐसे में प्रेस से जंग को निकालने के लिए आप टूथपेस्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए जंग लगी जगह पर टूथपेस्ट का एक पतला लेप लगाकर कुछ मिनट के लिए छोड़ दें। कुछ मिनट बाद कॉटन को पानी में भिगोकर उस स्थान पर रगड़े। लगभग पांच मिनट रगड़ने के बाद आप देखेंगे कि प्रेस से जंग निकल चुकी है। कॉटन की जगह सैंडपेपर की मदद से भी जंग को निकाल सकते हैं।

household uses of toothpaste,household tips

गहनों को चमकाए

अंगूठी, ब्रेसलेट, नेकलेस, इयररिंग्स आदि को लगातार पहनने से इनकी चमक चली जाती है। ऐसे में नॉन जेल टूथपेस्ट को सॉफ्ट ब्रिसल वाले ब्रश पर लगाकर धीरे धीरे रगड़ें। ज्वेलरी साफ होकर चमकने लगेगी।

फर्श से दाग निकाले

फर्श पर लगे सब्जी के दाग, हेयर कलर आदि को आप आसानी से हटा सकते हैं। फर्श पर लगे स्क्रैच को हटाने के लिए आप टूथपेस्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसे में अगर किचन या किसी अन्य जगह सब्जी, नेल पेंट, हेयर कलर आदि दाग लगे हैं तो उस स्थान पर टूथपेस्ट का एक पतला लेप लगाकर कुछ मिनट के लिए छोड़ दीजिए। कुछ मिनट बाद स्क्रब से रगड़कर साफ कर लें। साफ करने के बाद पानी से धो लें।

फर्नीचर को कर सकते हैं साफ

फर्नीचर पर अगर चाय या कॉफी गिरने से दाग लग गया है तो यहां भी टूथपेस्ट आपकी मदद करेगा। इसके लिए टूथपेस्ट को दाग वाले हिस्से पर लगाएं और वाइप करें। नाजुक फर्नीचर पर दाग हो तो कॉटन के कपड़े में थोड़ा सा टूथपेस्ट लेकर सिर्फ दाग पर पर रगड़ें, साफ हो जाएगा।

household uses of toothpaste,household tips

कपड़े से नेल पेंट के दाग निकाले

अगर कपड़ों में नेल पेंट के दाग लग गए हैं तो उसे कुछ ही देर में हटाने के लिए आप टूथपेस्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल से काफी हद तक कपड़ों से दाग निकाल जाते हैं। इसके लिए दाग वाली जगह पर टूथपेस्ट लगाकर कुछ देर छोड़ दीजिए। इधर एक लीटर पानी हल्का गर्म कर लीजिए और दाग वाले हिस्से को गर्म पानी में डुबोकर कुछ देर बाद साफ कर लें।

जूते में लगे दाग को साफ करें

किसी अन्य जूते में दाग लगे या न लगे लेकिन सफ़ेद जूते में जब भी दाग लगते हैं तो बेहद ही गंदा दिखाई देते हैं। ऐसे में उस दाग को हटाने के लिए आप टूथपेस्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए दाग वाले हिस्से पर टूथपेस्ट का लेप लगाकर 5 मिनट के लिए छोड़ दें। पांच मिनट बाद क्लीनिंग ब्रश या स्क्रब की मदद से साफ कर लें और पानी से धो लें।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत