न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Paratha Recipe: सादा आलू पराठा से कहीं ज्‍यादा फायदेमंद हैं ये 5 पराठे, बीपी-कोलेस्‍ट्रॉल रहेगा कंट्रोल में

नार्थ इंडिया में ज्यादातर लोग नाश्ते के रूप में गर्मा-गर्म, कुरकुरा, मक्खन या तेल में डीप फ्राई किया हुआ पराठा ही खाना पसंद करते हैं, क्योंकि यह हैवी होता है, जिससे काफी देर तक भूख नहीं लगती। सबसे अच्छी बात यह है कि आप पराठा दिन के किसी भी समय खा सकते हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 05 Jun 2022 3:47:35

Paratha Recipe: सादा आलू पराठा से कहीं ज्‍यादा फायदेमंद हैं ये 5 पराठे, बीपी-कोलेस्‍ट्रॉल रहेगा कंट्रोल में

नार्थ इंडिया में ज्यादातर लोग नाश्ते के रूप में गर्मा-गर्म, कुरकुरा, मक्खन या तेल में डीप फ्राई किया हुआ पराठा ही खाना पसंद करते हैं, क्योंकि यह हैवी होता है, जिससे काफी देर तक भूख नहीं लगती। सबसे अच्छी बात यह है कि आप पराठा दिन के किसी भी समय खा सकते हैं। इसका सेवन सुबह नाश्ते से लेकर रात के खाने तक अचार , सब्जी, रायता, करी के साथ किया जा सकता है। वैसे आमतौर पर पराठों को रोटी के मुकाबले अनहेल्दी माना जाता है और इसे रोजाना खाने से स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। क्योंकि लोग इनमें स्टफिंग भर देते हैं साथ ही इसे पकाने के लिए जरूरत से ज्यादा घी और तेल का इस्तेमाल किया जाता है लेकिन अगर इसे सही तरीके से बनाया जाए, तो यह एक हेल्दी डिश साबित हो सकती है। अगर आप पराठों के शौकीन हैं, तो आप अपने आहार में पराठों की अलग-अलग वैरायटी शामिल कर सकते हैं।

paratha,paratha recipe,paratha recipe in hindi,healthy paratha recipe in hindi,recipe in hindi

​चुकंदर का पराठा

चुकंदर एक बेहद फायदेमंद सब्जी है जिसे आम तौर पर सलाद के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। चुकंदर की सब्जी और इसका सूप भी हेल्दी होता है। लेकिन अगर आप कुछ नया और स्वादिष्ट ट्राई करना चाहते हैं तो चुकंदर का पराठा अच्छा आप्शन है इसका आटा बनाने के लिए चुकंदर की प्यूरी को आटे के साथ मिलाया जाता है। यह एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर, फोलेट, मैंगनीज, आयरन और विटामिन सी का बेहतरीन स्त्रोत है। सादा तेल और घी का पराठा खाने से न केवल ब्लड फ्लो और लो बीपी में सुधार होता है, बल्कि एक्सरसाइज परफॉर्मेंस में भी वृद्धि होती है।

सामग्री

2 कटोरी आटा
1 चुकंदर
1/4 टीस्पून अजवाइन
नमक स्वादानुसार
जरा सा लाल मिर्च पाउडर
तेल सेंकने के लिए

बनाने की विधि


- चुकंदर का पराठा बनाने के लिए सबसे पहले एक परात में आटा निकाल लें।
- अब इस आटे में नमक, अजवाइन और लाल मिर्च पाउडर मिला लें।
- दूसरी तरफ चुकंदर को छीलकर, धोकर और एक कटोरी में कद्दूकस कर लें।
- अगर थोड़े बहुत टुकड़े रह जाएं तो उन्हें कटोरी में ही रख लें।
- अब आटे में कद्दूकस किया हुआ चुकंदर अच्छे से मिक्स करें।
- अब अलग रखे टुकड़े वाली कटोरी में पानी डालकर चुकंदर को मसल लें और उसी पानी से आटा गूंद लें।
- इसके बाद मीडियम आंच पे एक तवा गरम करने के लिए रखें।
- तवे के गरम होते ही तैयार आटे की रोटी बेल लें और तवे पे डाल दें।
- अब दोनों तरफ तेल लगाते हुए पराठे को सेंक लें।
- इसी तरह से एक- एक सारे पराठे बना लें।
- अब तैयार है आपका हेल्दी चुकंदर पराठा।
- इसे अचार और दही के साथ सर्व करें।

paratha,paratha recipe,paratha recipe in hindi,healthy paratha recipe in hindi,recipe in hindi

कीमा पराठा

कीमा बनाया हुआ मटन के मसालेदार फीलिंग के साथ बनाया गया, यह फ्लैटब्रेड रेसिपी आपके स्वाद को बढ़ाने के लिए काफी है। आप चाहें, तो रात के बचे हुए कीमा की स्टफिंग भी पराठे में कर सकते हैं। इसके सेवन से आपको बहुत अच्छी मात्रा में प्रोटीन मिलेगा।

सामग्री

2 टेबल स्पून वेजिटेबल तेल
1/2 प्याज
1 टी स्पून अदरक लहसुन का पेस्ट
300 ग्राम मटन कीमा
1 टी स्पून धनिया पाउडर
1/2 टी स्पून हल्दी पाउडर
1/2 टी स्पून गरम मसाला पाउडर
1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
1 टी स्पून नींबू का रस
2 टेबल स्पून हरा धनिया
2 कप आटा
1/2 टी स्पून नमक
2 टेबल स्पून तेल
जीरा पाउडर, रोस्टेड
स्वादानुसार नमक

बनाने की वि​धि

फीलिंग के लिए


- एक भारी तले के पैन में वेजिटेबल तेल गरम करें।
- कटा हुआ प्याज डालें और ट्रांसपेरेंट होने तक भूनें। मध्यम तेज आंच पर 2-3 मिनट का समय लगेगा। इसे बार-बार हिलाते रहें।
- अदरक और लहसुन का पेस्ट डालें और एक और मिनट के लिए भूनें। अब मटन कीमा डालकर तेज आंच पर 3-4 मिनट तक भूनें। बार-बार हिलाते रहें।
- अब मटन कीमा डालकर तेज आंच पर 3-4 मिनट तक भूनें।
- इसमें धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, गरम मसाला पाउडर, नमक और भुना जीरा पाउडर डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें।
- एक कप पानी डालकर पैन को ढक दें।
- धीमी आंच पर 40-45 मिनट तक पकाएं। ढक्कन हटा दें। मटन को पूरी तरह से सूखने तक तेज आंच पर पकाएं। लगातार चलाते रहें।
- नींबू का रस और ताजा हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिला लें। पैन को आंच से हटा लें और भरावन को पूरी तरह से ठंडा कर लें।

आटे के लिए

- एक बड़े बाउल में गेहूं का आटा, नमक और 2 बड़े चम्मच वेजिटेबल तेल मिलाएं। एक कुरकुरी मिश्रण बनाने के लिए सामग्री को अपनी उंगलियों से मिलाएं।
- थोड़ा थोड़ा पानी डालकर नरम आटा गूंथ लें। पानी की मात्रा आटे की गुणवत्ता पर निर्भर करती है। थोड़ा-थोड़ा करके आटे को नरम होने तक गूंथते रहें।
- आटे को 2-3 मिनट के लिए नरम और मुलायम होने तक गूंथ लीजिए। बाउल को किचन टॉवल से ढककर 20 मिनट के लिए अलग रख दें।

असेंबलिंग के लिए

- आटे को नीबू के आकार के गोले बना लें। लोइयों को सूखे आटे में लपेट कर 4 इंच का गोला बना लें।
- 2 टेबल स्पून मटन फिलिंग को बीच में रखें और सिरों को आपस में मिला लें।
- सूखे आटे में लपेट कर हल्के हाथों से 5-6 इंच के गोले बना लें।
- तवा गरम करें। पराठे को गरम तवे पर डालिये। नीचे की सतह पर हल्के भूरे रंग के धब्बे दिखाई देने पर पराठे को पलट दें।
- दोनों तरफ तेल लगाएं। दोनों तरफ से हल्का भूरा होने तक फ्राई करें। तलते समय चपटी कलछी से दबाते रहें। - रायते के साथ गरमागरम परोसें

paratha,paratha recipe,paratha recipe in hindi,healthy paratha recipe in hindi,recipe in hindi

​मशरूम पराठा

मशरूम अपने आप में बहुत पौष्टिक होता है। अगर आप मांस के सेवन से बचना चाहते हैं, तो मशरूम का पराठा बहुत अच्छा विकल्प है। आप अपनी मीट की क्रेविंग को इस पराठे की मदद से संतुष्ट कर सकते हैं। एंटीऑक्सीडेंट और प्रोटीन का बेहतरीन स्त्रोत होने के नाते यह एक बहुत हेल्दी डिश है।

सामग्री

2 कप मशरूम
1 कप उबले आलू
1/2 कप उबले हुए मटर
2 कप गेहूं का आटा
1 प्याज
1 हरी मिर्च
1 टीस्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट
1/2 टीस्पून जीरा
1 टीस्पून चाट मसाला
1/4 टीस्पून हल्दी पाउडर
1/4 टीस्पून धनिया पाउडर
1/4 टीस्पून गरम मसाला
तेल जरूरत के अनुसार
नमक स्वादानुसार
बनाने की वि​धि

- सबसे पहले प्याज, हरी मिर्च और मशरूम को बारीक काट लें।
- एक बर्तन में आटा और नमक डालकर मिला लें।
- अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर नरम आटा गूंद लें।
- मीडियम आंच पर एक पैन में तेल गर्म करने के लिए रख दें।
- इसमें जीरा और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर हल्का भून लें।
- अब प्याज, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और गरम मसाला डालकर भून लें।
- प्याज के भुन जाने के बाद मशरूम डालकर इसके पानी सूखने तक पका लें।
- जब मशरूम अच्छी तरह से भुन जाए तब आलू और मटर डालकर कुछ देर और पकाएं।
- इसमें नमक और चाट मसाला डालकर अच्छी तरह से मिक्स करके स्टफिंग तैयार कर लें।
- अब आटे की लोई तोड़ लें और पूड़ी जितना बेल लें।
- इसमें एक चम्मच स्टफिंग रखकर लोई को पैक कर दें।
- अब सूखा आटा लगाकर लोई को पराठे जितना बेल लें।
- मीडियम आंच पर एक तवा रखें।
- `तवे के गर्म होते ही इस पर पराठा डालें और दोनों तरफ से तेल लगाकर करारा होने तक सेंक लें।
- इसी तरह से सारे पराठे तैयार कर लें।
- तैयार हैं आलू-मशरूम के पराठे। दही या रायते के साथ सर्व करें।

paratha,paratha recipe,paratha recipe in hindi,healthy paratha recipe in hindi,recipe in hindi

मेथी का पराठा

मेथी आमतौर पर भारत में इस्तेमाल की जाने वाली जड़ी-बूटी है। मेथी में नियासिन, पोटेशियम, प्रोटीन, फाइबर, विटामिन सी, आयरन आदि अधिक होते हैं। मेथी दानों में गैलाक्टोमेनन नामक तत्व होता है, जो हार्ट अटैक आने के खतरों को कम कर देता है। मेथी में पोटैशियम भी अधिक होता है, जो सोडियम के प्रभाव को कम करके दिल के हृदय गति और रक्त चाप को नियंत्रित करता है। यदि आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल लगातार बढ़ रहा है, तो मेथी का सेवन अधिक करें। अपने भोजन में मेथी दाना डालें, मेथी का साग खाएं और मेथी का पानी भी पिएं। इतना ही नहीं मेथी की पत्तियां ग्लूकोज मेटाबॉलिज्म को नियंत्रित कर सकती हैं और टाइप 2 डायबिटीज में मददगार भी हैं। आप मैथी के पराठे बनाकर नाश्ते या भोजन में सेवन कर सकते हैं

सामग्री

चार कप (500 ग्राम) गेहूं का आटा
एक कप बेसन
मेथी बारीक कटी हुई
लहसुन की 6 से 7 कलियां बारीक कटी हुई
3 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
एक छोटा टुकड़ा अदरक बारीक कटा हुआ
एक छोटी चम्मच अजवाइन
नमक स्वादानुसार
तेल सेंकने के लिए

बनाने की वि​धि

- सबसे पहले एक बर्तन में आटा और बेसन छान लें।
- मेथी के साथ अदरक, लहसुन और हरी मिर्च पीसकर पेस्ट तैयार कर लें।
- अब आटे और बेसन में मेथी का पेस्ट और अजवाइन डालकर आटा गूंदे।
- इसके बाद आटे से लोइयां तोड़कर बेल लें।
- मीडियम आंच में एक तवा गरम करें।
- तवे के गर्म होते ही थोड़ा सा तेल डालकर तवा चिकना करें।
- अब इस पर पराठा सेंकें। पराठे को पलटकर भी तेल लगाएं और दूसरी तरफ से भी सेंक लें।
- इसी तरह सारे पराठे सेंक लें।
- तैयार है गर्मागर्म मेथी के पराठे
- दही के साथ परोसें।

paratha,paratha recipe,paratha recipe in hindi,healthy paratha recipe in hindi,recipe in hindi

​दाल का पराठा

दाल हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होती है। जिन लोगों को रोजाना दाल खाना पसंद नहीं है वे दाल के पराठे बनाकर खा सकते है। खासतौर से मूंग दाल पराठा अपने दिन की शुरूआत करने का सबसे अच्छा तरीका है। यह पराठा फाइबर, प्रोटीन और अन्य जरूरी पोषक तत्वों का बेहतरीन स्त्रोत है। इसमें मौजूद प्रोटीन वजन घटाने में बहुत मदद करता है।

सामग्री

गेंहू का आटा- 2 कप
मूंग दाल- 1 कप
तेल- 4 टेबल स्पून
हरा धनिया- 3 टेबल स्पून
अदरक- ½ इंच
हरी मिर्च- 2 बारीक कटी हुई
हल्दी पाउडर- ¼ टी स्पून
धनिया पाउडर- ¾ टी स्पूप
गरम मसाला- ¼ टी स्पून
हींग- ½ चुटकी
जीरा- ¼ टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर- ¼ टी स्पून
नमक- स्वादानुसार

बनाने की वि​धि


- मूंग दाल का भरवां पराठा बनाने के लिए लोचदार आटा तैयार कर लें।
- गूंथे हुए आटे को 15 से 20 मिनट के लिए सेट होने के लिए रख दें।
- 1 कप मूंग की दाल को 3 घंटे के लिए पानी में भिगोकर छोड़ दीजिए।
- इसके बाद इसमें से पानी एकदम निकालकर इसे मिक्सी में डालकर सूखा और दरदरा पीस लीजिए।
- अब एक कढ़ाई में 2 टेबल स्पून तेल डालकर गर्म करें।
- इसके बाद इसमें जीरा , हरी मिर्च, हींग, अदरक, धनिया पाउडर और हल्दी डालकर मद्धम आंच पर कुछ देर तक भूनें।
- अब पिसी हुई दाल, चिली पाउडर, गर्म मसाला, नमक इसमें डालकर इस मिश्रण को तब तक हल्की आंच पर भूनें जब तक जब तक एक स्वादिष्ट खुशबू न आने लगे।
- जब दाल अच्छे से भून जाए तब उसमें 3 बड़े चम्मच हरा धनिया डालकर थोड़ी देर चलाते हुए भून लें।
- जब दाल भून जाए तो उसे बाहर किसी बर्तन में निकालकर ठंडा होने के लिए रख दें।
- लगभग 30 मिनट बाद आटे की गोलियां बनाते हुए उसकी लोई बनाएं और भरावन को लोई में थोड़ा सा भरते हुए उसे बंद कर दें।
- अब इसे हथेली से हल्का सा दबाते हुए पूड़ी के आकार का बेल लीजिए।
- अब आंच पर तवे को रख कर इसपर थोड़ा सा घी लगाएं और पराठे को तवे पर डालें।
- जब एक साइड सिंक जाए तो दूसरे साइड पलट दें। अब इसे एक प्लेट पर निकाल लें और दही के साथ सर्व करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत