न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हनुमानजी को बेहद पसंद है मीठी बूंदी का भोग, हर अवसर पर नजर आ जाती है यह मिठाई #Recipe

हमारे देश में अनेक प्रकार की मिठाइयां मिलती हैं। कुछेक मिठाइयां ऐसी हैं जिनका इतिहास काफी पुराना है। इन्हीं में से एक है बूंदी। इस...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 09 Sep 2023 4:24:43

हनुमानजी को बेहद पसंद है मीठी बूंदी का भोग, हर अवसर पर नजर आ जाती है यह मिठाई #Recipe

हमारे देश में अनेक प्रकार की मिठाइयां मिलती हैं। कुछेक मिठाइयां ऐसी हैं जिनका इतिहास काफी पुराना है। इन्हीं में से एक है बूंदी। इस परंपरागत मिठाई को सालों से बनाया जा रहा है। कोई भी त्योहार हो या फिर शादी-समारोह बूंदी जरूर नजर आ जाती है। कभी इसका प्रयोग दानों के रूप में किया जाता है, तो कभी लड्डू बनाकर।

बूंदी का भोग हनुमानजी को काफी पसंद है, ऐसे में ये उन्हें भी अर्पित की जाती है। बूंदी के दानों को घर पर बनाया जा सकता है। मीठा खाने के शौकीन लोग बहुत आसानी से और कम लागत में बूंदी बना सकते हैं। यहां तक की बूंदी के लड्डू बनाकर लंबे समय तक रखे भी जा सकते हैं। ये खराब नहीं होते।

meethi boondi,meethi boondi ingredients,meethi boondi reipe,meethi boondi at home,sweet dish meethi boondi,meethi boondi ke dane,meethi boondi laddu

सामग्री

2 कप बेसन
3 कप चीनी
3 कप पानी चाशनी के लिए
7-8 इलायची का पाउडर
तलने के लिए घी/रिफाइंड

meethi boondi,meethi boondi ingredients,meethi boondi reipe,meethi boondi at home,sweet dish meethi boondi,meethi boondi ke dane,meethi boondi laddu

विधि (Recipe)

- सबसे पहले बेसन को छानकर किसी बर्तन में निकाल लें।
- बेसन में आधा कप पानी मिलाकर गाढ़ा घोल बना लें।
- अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर घोल को इतना ढीला कर लें कि जब छलनी के ऊपर रखा जाए तो वह बूंद-बूंद करके इसके छेद से गिर सके।
- घोल में गुठलियां नहीं रहनी चाहिए। घोल को 5-6 मिनट तक या घोल के एकदम चिकना होनेतक अच्छी तरह फेंट लें।
- घोल में 2 छोटे चम्मच घी डालें और फिर फेंट लें। तैयार घोल को 10-15 मिनट के लिए ढककर रख दें।
- दूसरी ओर, एक बर्तन में चीनी और पानी डालकर चाशनी बनने के लिए मीडियम आंच पर रखें।
- उबाल आने पर आंच तेज कर दें। चम्मच से 1 बूंद चाशनी प्लेट में गिराएं। उंगली और अंगूठे के बीच चिपकाकर देखें।
- चाशनी उंगली और अंगूठे से हल्की सी चिपकने लगे तो यह तैयार हो चुकी है। फ्लेवर के लिए एक इलायची डाल सकते हैं।
- अब भारी तले की चौड़ी कड़ाही में घी/रिफाइंड डालकर गरम होने के लिए रखें।
- जब यह अच्छी तरह गरम हो जाए तो इसमें बेसन के घोल की एक बूंद डालकर पता लगा लें कि यह गरम हुआ है या नहीं।
- बूंदी बनाने की छलनी को कड़ाही के ऊपर रखें और बेसन के घोल के 2 बड़े चम्मच इसके ऊपर डालकर बूंदी छानते जाएं।
- छलनी को थोड़ा-थोड़ा हिलाते जाएं, जिससे घोल छलनी से होकर कड़ाही में गिरता जाए।
- बूंदी का हल्का सा रंग बदलने और कुरकुरे होने पर झावे से बूंदी को निकाल लें।
- कड़ाही से बूंदी निकालकर चाशनी में डालें और हल्का सा दबाते जाएं। 1-2 मिनट के बाद बूंदी चाशनी से निकाल लें।
- इस बूंदी को 3-4 हफ्ते तक कंटेनर में रख सकते हैं। आप चाहें तो इसके लड्डू भी बना सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्या हुआ?' अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने दिया बड़ा अपडेट
पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त
पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
अमेरिका का 60 देशों पर टैरिफ अटैक, भारत पर भी लगा 10% अतिरिक्त टैक्स
रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'
रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें
iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम