मसाला शिकंजी : सेहत का रखती है ध्यान, दुरुस्त हो जाता है पाचन, चाव से पीते हैं सब छोटे-बड़े #Recipe

By: RajeshM Wed, 24 Apr 2024 4:47:47

मसाला शिकंजी : सेहत का रखती है ध्यान, दुरुस्त हो जाता है पाचन, चाव से पीते हैं सब छोटे-बड़े #Recipe

गर्मी में कोई भी कोल्ड ड्रिंक मिल जाए तो काफी सुकून मिलता है। फिलहाल पूरे देश में आग बरस रही है। ऐसे में शरीर में पानी की कमी होने का खतरा रहता है। ऐसे में शिकंजी का सेवन बॉडी को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। मसाला शिकंजी से पाचन संबंधी समस्याओं में काफी आराम मिलता है। इसे पीने के बाद शरीर में ठंडक सी घुल जाती है और ये शरीर का तापमान मेंटेन रखती है। इसे बड़ों के साथ बच्चे भी चाव से पीते हैं और ये सेहत के लिहाज से फायदेमंद होती है। इसे बेहद आसानी से मिनटों में तैयार किया जा सकता है।

masala shikanji recipe,refreshing masala shikanji,homemade masala shikanji,summer masala shikanji,hydrating masala shikanji,cooling masala shikanji,masala shikanji drink,traditional masala shikanji,easy masala shikanji,masala shikanji ingredients,spiced lemonade recipe,indian lemonade drink,tangy masala shikanji,healthy masala shikanji,masala shikanji body temperature

सामग्री (Ingredients)

नींबू – 4-5
पुदीना पत्ते – 2 टेबल स्पून
काली मिर्च दरदरी पिसी – 1 टी स्पून
पुदीना पत्तियों का पाउडर – 1 टी स्पून
चाट मसाला – 1 टी स्पून
भुना जीरा पाउडर – 1 टी स्पून
काला नमक – स्वादानुसार
चीनी – 8-10 टी स्पून (स्वादानुसार)
आइस क्यूब्स – 4-5

masala shikanji recipe,refreshing masala shikanji,homemade masala shikanji,summer masala shikanji,hydrating masala shikanji,cooling masala shikanji,masala shikanji drink,traditional masala shikanji,easy masala shikanji,masala shikanji ingredients,spiced lemonade recipe,indian lemonade drink,tangy masala shikanji,healthy masala shikanji,masala shikanji body temperature

विधि (Recipe)

- सबसे पहले पुदीना के पत्ते धोएं और उन्हें बारीक काट लें।
- इसके बाद तवे पर डालकर जीरे को हल्की आंच पर भूनें।
- जीरा भुनने के बाद इसे ठंडा करें और दरदरा पीसकर पाउडर बना लें।
- अब एक बड़ी बाउल लें और नींबू काटकर बाउल में नींबू का रस निचोड़ते जाएं।
- सारे नींबू से रस निकलने के बाद बाउल को ढककर कुछ देर के लिए अलग रख दें।
- अब दूसरी छोटी बाउल लें और उसमें भुना जीरा पाउडर, काली मिर्च पाउडर, चाट मसाला, काला नमक और पुदीना पत्ते का पाउडर डालकर मिक्स कर लें।
- अब एक गहरे तले वाला बर्तन या जग लें और उसमें नींबू रस और बाकी तैयार किए गए मसाले डालें।
- जग में 5-6 गिलास पानी डालकर चम्मच की मदद से सभी चीजों को आपस में अच्छी तरह से मिलाएं।
- अब मसाला शिकंजी के अंदर कुछ आइस क्यू्ब्स डालें और एक मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें जिससे शिकंजी ठंडी हो सके।
- इसके बाद मसाला शिकंजी को सर्विंग ग्लास में डालें और थोड़े से पुदीना पत्ते डाल दें। इसे नींबू स्लाइस से भी गार्निश कर सकते हैं।

ये भी पढ़े :

# फ्राइड हरी मिर्च के साथ खाने में लाएं तीखापन, किसी भी स्नैक्स के साथ ले सकते हैं इसका स्वाद #Recipe

# कपिल के शो में आमिर जमाएंगे रंग, बताया अवार्ड शो में क्यों नहीं जाते, जब पूछा गया सैटल होने का सवाल तो...

# कहीं आपके पैरों में सूजन की समस्या तो नहीं, अगर है तो इन घरेलू उपचारों को अपनाए और पाएं इससे निजात

# 12 साल बाद वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे देवगुरु बृहस्पति, जानें 12 राशियों पर क्या पड़ेगा इसका प्रभाव?

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com