Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Diwali 2022 : मिनटों में तैयार करें चटपटा पोहा चिवड़ा, बच्चों को भी आएगा पसंद #Recipe

आज हम लेकर आए हैं आपके लिए पोहा चिवड़ा बनाने की रेसिपी। स्वादिष्ट पोहा चिवड़ा कम मेहनत में मिनटों में तैयार किया जा सकता हैं। बच्चे हो या बड़े सभी के लिए यह एक बेहतरीन ऑप्शन बनता हैं। इसे कई दिनों तक स्टोर किया जा सकता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 21 Oct 2022 7:28:45

Diwali 2022 : मिनटों में तैयार करें चटपटा पोहा चिवड़ा, बच्चों को भी आएगा पसंद #Recipe

दिवाली के दौरान घरों में कई वैरायटी की नमकीन बाजार से लाई जाती हैं। इन्हें बनाने में ज्यादा मेहनत और समय लगता है जिस वजह से इन्हें लोग घर में बनाने से कतराते हैं। ऐसे में आज हम लेकर आए हैं आपके लिए पोहा चिवड़ा बनाने की रेसिपी। स्वादिष्ट पोहा चिवड़ा कम मेहनत में मिनटों में तैयार किया जा सकता हैं। बच्चे हो या बड़े सभी के लिए यह एक बेहतरीन ऑप्शन बनता हैं। इसे कई दिनों तक स्टोर किया जा सकता हैं। आइये जानते हैं इसकी रेसिपी।
आवश्यक सामग्री

पोहा (पतला) - 3 कप
मूंगफली दाने - 1/4 कप
चने की दाल - 2-3 टेबलस्पून
काजू - 8-10
सूखा नारियल कटा - 2 टेबलस्पून
जीरा - 1 टी स्पून
राई - 1 टी स्पून
हींग - 1 चुटकी
चीनी - 1 टी स्पून
कढ़ी पत्ते - 15-20
ह्लदी - 1/4 टी स्पून
साबुत लाल मिर्च - 2
तेल - 2 टेबलस्पून
नमक - स्वादानुसार poha chivda recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe,diwali 2022 बनाने की विधि

सबसे पहले पतला पोहा लेकर उसे साफ कर लें। इसके बाद एक कड़ाही में पोहा डालकर उसे मीडियम आंच पर कुछ देर तक ड्राई रोस्ट कर लें। पोहा तब तक भूनना है जब तक कि वह कुरकुरा न हो जाए, इसके बाद गैस बंद कर दें और पोहे को एक बड़ी बाउल में निकालकर रख दें।

अब कड़ाही में 2 टेबलस्पून तेल डालें और उसे गर्म करने रख दें। जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें मूंगफली दाने डालकर सुनहरा होने तक फ्राई कर लें। इसके बाद काजू और चने की दाल को डालकर धीमी आंच पर रोस्ट करें। इन्हें अलग-अलग बाउल में निकालकर रखें। अब सूखा नारियल डालें और उसे हल्का गुलाबी होने तक भूनें। ध्यान रखें कि नारियल बहुत ज्यादा नहीं फ्राई करना है वरना जल सकता है।

अब कड़ाही में थोड़ा सा तेल डालें और उसमें राई, जीरा, कढ़ी पत्ते डालकर कुछ सेकंड तक भूनें। इसके बाद इसमें एक चुटकी हींग और सूखी लाल मिर्च डालकर चटकने दें। फिर हल्दी चीनी और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें। अब इसमें फ्राइड मूंगफली दाने, चना दाल, काजू और सूखा नारियल भी मिक्स करें और चम्मच की मदद से चलाते हुए भूनें। कुछ सेकंड बाद इन मसालों में ड्राई रोस्ट किया हुआ पोहा डालकर धीमी आंच पर चलाते हुए मिलाएं। आप चाहें तो एक बड़े बर्तन में ड्राई रोस्ट पोहा डालकर ऊपर से सारी सामग्रियों को डालकर दोनों हाथों से भी अच्छी तरह से मिक्स कर सकते हैं। इस तरह दिवाली स्नैक्स के लिए स्वादिष्ट पोहा चिवड़ा बनकर तैयार हो गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
टूटी हुई भाग्य रेखा को क्यों माना जाता है अशुभ? हस्तरेखा शास्त्र में बताए गए हैं ये उपाय
टूटी हुई भाग्य रेखा को क्यों माना जाता है अशुभ? हस्तरेखा शास्त्र में बताए गए हैं ये उपाय
छठ महापर्व पर छठी मैया की आराधना के साथ जरूर करें आरती, जानें इसकी परंपरा
छठ महापर्व पर छठी मैया की आराधना के साथ जरूर करें आरती, जानें इसकी परंपरा
महंगे हेयर स्पा की जरूरत नहीं! करी पत्ता, गुड़हल और दही से घर पर तैयार करें हेयर मास्क
महंगे हेयर स्पा की जरूरत नहीं! करी पत्ता, गुड़हल और दही से घर पर तैयार करें हेयर मास्क
9वें दिन कमाई में आई गिरावट, फिर भी 'रामायण' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पार किया 1,100 करोड़ का आंकड़ा
9वें दिन कमाई में आई गिरावट, फिर भी 'रामायण' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पार किया 1,100 करोड़ का आंकड़ा
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
फटी एड़ियों का इलाज: सर्दियों में पैरों को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
फटी एड़ियों का इलाज: सर्दियों में पैरों को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
astrology