न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Diwali 2022 : मेहमानों के नाश्ते में मीठे के साथ शामिल करें आलू भुजिया #Recipe

नाश्ते के दौरान मीठे में कई मिठाई सर्व की जाती हैं, लेकिन इसी के साथ ही नमकीन भी शामिल की जाती हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए लेकर आए हैं आलू भुजिया बनाने की रेसिपी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 21 Oct 2022 7:13:20

Diwali 2022 : मेहमानों के नाश्ते में मीठे के साथ शामिल करें आलू भुजिया #Recipe

दिवाली का त्यौहार आपसी रिश्तों को मजबूत बनाने वाला त्यौहार हैं। इस दिन घर में कई मेहमान मिलने आते हैं और उके स्वागत में नाश्ता लगाया जाता हैं। नाश्ते के दौरान मीठे में कई मिठाई सर्व की जाती हैं, लेकिन इसी के साथ ही नमकीन भी शामिल की जाती हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए लेकर आए हैं आलू भुजिया बनाने की रेसिपी। मेहमानों को आलू भुजिया परोसकर उनसे तारीफ भी बटोर सकते हैं। आइये जानते हैं इसकी रेसिपी।

आवश्यक सामग्री

आलू - 2
बेसन - डेढ़ कप
चावल आटा - 1/2 कप
जीरा पाउडर - 1/2 टी स्पून
चाट मसाला - 1 टी स्पून
हल्दी - 1 /4 टी स्पून
गरम मसाला - 1/2 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर - 1 टी स्पून
अमचूर - 1/2 टी स्पून
तेल - तलने के लिए
नमक - स्वादानुसार

aloo bhujia recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe,diwali 2022

बनाने की विधि

सबसे पहले आलू को उबाल लें और उनके छिलके उतार लें। इसके बाद एक बड़े बाउल में आलू को कद्दूकस कर लें। इसके बाद इसमें बेसन और चावल का आटा डालकर सारी सामग्रियों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इसके बाद इसमें जीरा पाउडर, गरम मसाला, चाट पाउडर, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और अमूचर डालकर अच्छी तरह से मैश करें। इसके बाद स्वादानुसार नमक और 2 टी स्पून तेल डालकर मिला दें।

इस मिश्रण में अगर जरुरत महसूस हो तो थोड़ा सा पानी डालकर चिकना और नरम आटा गूंथ लें। अब भुजिया बनाने का सांचा लें और उसमें भी तेल लगाएं। इसके बाद एक कड़ाही में तेल डालकर मीडियम आंच पर गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तो भुजिया के सांचे में तैयार किया आटा भरें और उससे कड़ाही में भुजिया बनाकर डालें। भुजिया को तब तक फ्राई करें जब तक कि वो गोल्डन ब्राउन होकर क्रिस्पी न हो जाए।

भुजिया को अच्छी तरह से डीप फ्री होने में 2-3 मिनट का वक्त लगेगा। ध्यान रखें कि डीप फ्राई के दौरान भुजिया जल न जाए। इसके बाद इसे एक प्लेट में निकालकर रखें। इसी तरह सारे आटे से आलू भुजिया तैयार कर लें। इसके बाद सारी भुजिया को तोड़ लें और ठंडा होने दें। दिवाली पर आने वाले मेहमानों के लिए स्वादिष्ट आलू भुजिया बनकर तैयार है। इसे चाय के साथ भी सर्व कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

टाइफाइड की चपेट में आए CJP संस्थापक अभिजीत दीपके, VIDEO जारी कर दी हेल्थ अपडेट
टाइफाइड की चपेट में आए CJP संस्थापक अभिजीत दीपके, VIDEO जारी कर दी हेल्थ अपडेट
'शिक्षा मंत्री का इस्तीफा, दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई और प्रधानमंत्री की माफी', राहुल गांधी ने छात्रों के समर्थन में रखीं तीन प्रमुख मांगें
'शिक्षा मंत्री का इस्तीफा, दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई और प्रधानमंत्री की माफी', राहुल गांधी ने छात्रों के समर्थन में रखीं तीन प्रमुख मांगें
'सलमान खान डर गया...' जिम से एक्टर ने शेयर की दमदार तस्वीरें, कैप्शन पढ़कर बोले फैंस - 'टाइगर इज बैक'
'सलमान खान डर गया...' जिम से एक्टर ने शेयर की दमदार तस्वीरें, कैप्शन पढ़कर बोले फैंस - 'टाइगर इज बैक'
'जना नायकन' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, दूसरे दिन भी करोड़ों की कमाई; जानिए दो दिनों का कुल कलेक्शन
'जना नायकन' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, दूसरे दिन भी करोड़ों की कमाई; जानिए दो दिनों का कुल कलेक्शन
बांकीपुर उपचुनाव में नया राजनीतिक मोड़, तेज प्रताप यादव ने प्रशांत किशोर का किया समर्थन; क्या बढ़ेगी तेजस्वी यादव की मुश्किलें?
बांकीपुर उपचुनाव में नया राजनीतिक मोड़, तेज प्रताप यादव ने प्रशांत किशोर का किया समर्थन; क्या बढ़ेगी तेजस्वी यादव की मुश्किलें?
'अगर डील करनी होती तो 26 दिन अनशन क्यों करता?' सीक्रेट डील के आरोपों पर सोनम वांगचुक का करारा जवाब
'अगर डील करनी होती तो 26 दिन अनशन क्यों करता?' सीक्रेट डील के आरोपों पर सोनम वांगचुक का करारा जवाब
'अच्छे सुझाव देने वाले सभी युवाओं को धन्यवाद', पीएम मोदी ने शेयर किया नया VIDEO
'अच्छे सुझाव देने वाले सभी युवाओं को धन्यवाद', पीएम मोदी ने शेयर किया नया VIDEO
जंतर-मंतर आंदोलन पर सख्ती, 18 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार और CJP की आज फिर होगी अहम बैठक, जानें आगे क्या होगा?
जंतर-मंतर आंदोलन पर सख्ती, 18 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार और CJP की आज फिर होगी अहम बैठक, जानें आगे क्या होगा?
स्वाइन फ्लू की चपेट में आईं शबाना आजमी,  CJP प्रदर्शन में नहीं होंगी शामिल
स्वाइन फ्लू की चपेट में आईं शबाना आजमी, CJP प्रदर्शन में नहीं होंगी शामिल
जंतर-मंतर प्रदर्शन पर बड़ा खुलासा, Facial Recognition System में 2,500 से ज्यादा आपराधिक रिकॉर्ड वाले लोगों की पहचान
जंतर-मंतर प्रदर्शन पर बड़ा खुलासा, Facial Recognition System में 2,500 से ज्यादा आपराधिक रिकॉर्ड वाले लोगों की पहचान
जंतर-मंतर आंदोलन के बीच दिल्ली में शराब की दुकानों के समय में बदलाव, वीकेंड पर रात 8 बजे तक ही होगी बिक्री
जंतर-मंतर आंदोलन के बीच दिल्ली में शराब की दुकानों के समय में बदलाव, वीकेंड पर रात 8 बजे तक ही होगी बिक्री
कब्ज की समस्या से हैं परेशान? आज ही ट्राई करें ये असरदार नेचुरल ड्रिंक्स
कब्ज की समस्या से हैं परेशान? आज ही ट्राई करें ये असरदार नेचुरल ड्रिंक्स
वन तुलसी का करें सेवन, इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर पाचन सुधारने तक मिलेंगे कई फायदे
वन तुलसी का करें सेवन, इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर पाचन सुधारने तक मिलेंगे कई फायदे
चटपटा खाने की हो रही है क्रेविंग? घर पर बनाएं बाजार जैसे क्रिस्पी टिक्की छोले; Recipe
चटपटा खाने की हो रही है क्रेविंग? घर पर बनाएं बाजार जैसे क्रिस्पी टिक्की छोले; Recipe