Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

छेना टोस्ट : घर में हो कोई खुशी का मौका या फिर खास अवसर, देखें इस मिठाई पर भरोसा जताकर #Recipe

बंगाली स्वीट डिश की बात ही कुछ और होती है। बहुत से लोग इन्हें सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। इनकी मिठास खास होती है। फिलहाल हम बात...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 20 Jul 2025 5:55:55

छेना टोस्ट : घर में हो कोई खुशी का मौका या फिर खास अवसर, देखें इस मिठाई पर भरोसा जताकर #Recipe

बंगाली स्वीट डिश की बात ही कुछ और होती है। बहुत से लोग इन्हें सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। इनकी मिठास खास होती है। फिलहाल हम बात कर रहे हैं छेना टोस्ट की। यह एक फेमस बंगाली मिठाई है। वैसे तो इसे किसी भी दिन बनाया जा सकता है, लेकिन खुशी के अवसर या पार्टी-समारोह में यह चार चांद लगा देगी। इसे खाकर घरवालों के साथ मेहमानों का दिल भी खुश हो जाएगा। फिर तो हर तरफ से तारीफों की बौछार होने लग जाएगी। अगली बार जब भी कोई खास बात होगी तो इसी मिठाई का ध्यान आएगा और इसे बनाने की फरमाइश की जाएगी। इसे अलग-अलग कलर और अलग-अलग फ्लेवर की टॉपिंग के साथ बना सकते हैं। आप हमारे द्वारा बताई गई विधि को अपनाएंगे तो इसे बनाने में जरा भी जोर नहीं आएगा।
chhena toast,chhena toast sweet dish,chhena toast bengali dish,chhena toast party,chhena toast special occasion,chhena toast ingredients,chhena toast recipe,chhena toast tasty,chhena toast guest सामग्री (Ingredients)

दूध - 2 लीटर
अरारोट - 1 1/2 टेबल स्पून
चीनी - 4 कप
नींबू का रस - 3-4 टेबल स्पून
इलायची पाउडर - 1/2 टेबल स्पून
पानी - 2-3 कप

टॉपिंग बनाने के लिए

खोया - चौथाई कप
शुगर पाउडर - आधा कप
इलायची पाउडर - चौथाई टेबल स्पून
पिस्ता - 5-6
बादाम - 3-4
केसर - 12 धागे chhena toast,chhena toast sweet dish,chhena toast bengali dish,chhena toast party,chhena toast special occasion,chhena toast ingredients,chhena toast recipe,chhena toast tasty,chhena toast guest विधि (Recipe)

- सबसे पहले पिस्ता और बादाम को बारीक-बारीक काट लें। फुल क्रीम मिल्क से पनीर बनाएं। इसके लिए गैस पर किसी बड़े बर्तन में दूध को छानकर गरम होने दें।
- दूध में उबाल आने तक लगातार चलाते रहें। उबाल आ जाए तो गैस बंद कर दें और इसमे नींबू का रस डालें और अच्छे से से मिला लें और छेना बना लें।
- अब इस छेना को मलमल के कपड़े से छान लें और ऊपर से थोड़ा ठंडा पानी मिलाकर अच्छे से छान लें ताकि छेने से नींबू का स्वाद खत्म हो जाए।
- अब कपड़े को अच्छे से दबाकर पानी निकाल दें। अब कपड़े सहित छेने को किसी वजनदार चीज से 15 मिनट तक दबाकर रखें। तैयार है पनीर। इसे कपड़े से एक निकाल लें।
- अब इस पनीर में अरारोट और खाने वाल पीला रंग मिलाकर अच्छी तरह मसलकर चिकना कर लें। पनीर को जितना ज्यादा मैश करेंगें उतने ही स्पंजी छेना टोस्ट बनेंगें।
- पनीर को करीब 5 मिनट तक मैश करें ताकि यह बिल्कुल गूंथे हुए मैदा जैसा हो जाए। अब मैश किए हुए पनीर से थोड़ा-थोड़ा पनीर निकालकर इसके छोटे-छोटे गोले बना लें।
- अब चाशनी बनाने के लिए एक प्रेशर कुकर में चीनी, इलायची पाउडर और पानी डालें और गैस पर गरम होने दें।
- जब चीनी मेल्ट हो जाए और चाशनी में उबाल आ जाए तो पनीर के इन छोटे-छोटे गोलों को इस उबलती हुई चाशनी में डालें और प्रेशर कुकर का ढक्कन बंद कर दें।
- एक सीटी आने के बाद गैस को धीमा कर दें और धीमी आंच पर करीब 10 मिनट तक के लिए पकाएं।
- अब गैस बंद कर दें और प्रेशर कुकर का प्रेशर खत्म होने पर कुकर का ढक्क्न खोलकर छेना टोस्ट को चाशनी सहित एक बड़ी बाउल में निकाल लें और फ्रिज में रखकर ठंडा कर लें।
- इससे छेना टोस्ट ऊपर से थोड़े सख्त हो जाएंगे। छेना टोस्ट के ऊपर लगाने के लिए टॉपिंग तैयार करने के लिए खोया को अच्छी तरह से मैश करके एक बड़ी बाउल में निकाल लें।
- अब इसमें बूरा, इलायची पाउडर, कटे हुए पिस्ते और कटे हुए बादाम डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। टॉपिंग का मिक्सचर बनकर तैयार है।
- अब छेना टोस्ट को चाशनी से निकाल कर एक प्लेट में रखें और सभी छेना टोस्ट को बीच में से दो हिस्सों में काट लें।
- अब एक छेना टोस्ट के ऊपर एक चम्मच की मदद से टॉपिंग का मिक्सचर फैला दें और ऊपर से केसर, पिस्ता और बादाम के टुकड़ों को डालकर गार्निश करें।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

असम: काजीरंगा के पास भीषण सड़क हादसा, मिनी बस और कंटेनर ट्रक की टक्कर में 23 से ज्यादा लोगों की मौत
असम: काजीरंगा के पास भीषण सड़क हादसा, मिनी बस और कंटेनर ट्रक की टक्कर में 23 से ज्यादा लोगों की मौत
बिहार में राशन कार्ड बनवाने का मौका, घर बैठे ऐसे भरें ऑनलाइन फॉर्म; ऑफलाइन आवेदन का तरीका भी जानें
बिहार में राशन कार्ड बनवाने का मौका, घर बैठे ऐसे भरें ऑनलाइन फॉर्म; ऑफलाइन आवेदन का तरीका भी जानें
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर लगाया फोन टैपिंग का आरोप, बोले- मोबाइल में मौजूद हैं सबूत
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर लगाया फोन टैपिंग का आरोप, बोले- मोबाइल में मौजूद हैं सबूत
शहजाद पूनावाला ने बताया राजनीति में वापसी का प्लान, फिलहाल किस क्षेत्र में करेंगे काम?
शहजाद पूनावाला ने बताया राजनीति में वापसी का प्लान, फिलहाल किस क्षेत्र में करेंगे काम?
ईशा देओल ने घमंडी कहे जाने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'अगर मैं ऐसी दिखती भी हूं तो....'
ईशा देओल ने घमंडी कहे जाने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'अगर मैं ऐसी दिखती भी हूं तो....'
'रामायण' ने 8वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, 'एनिमल' और 'पठान' को पछाड़कर निकली आगे
'रामायण' ने 8वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, 'एनिमल' और 'पठान' को पछाड़कर निकली आगे
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
मुस्लिम-दलित वोटों पर ओवैसी और चंद्रशेखर की नजर, अखिलेश के सामने नई सियासी चुनौती
मुस्लिम-दलित वोटों पर ओवैसी और चंद्रशेखर की नजर, अखिलेश के सामने नई सियासी चुनौती
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
astrology