न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Holi 2022 : बेफिक्र होकर खेलें होली, इन तरीकों से हट जाएंगे कपड़ों पर लगे रंग

हम आपको कुछ ऐसे तरीकों की जानकारी देने जा रहे हैं जिनकी मदद से कपड़ों पर लगे रंग को आसानी से हटाया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इन तरीकों के बारे

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 17 Mar 2022 7:58:04

Holi 2022 : बेफिक्र होकर खेलें होली, इन तरीकों से हट जाएंगे कपड़ों पर लगे रंग

होली का त्यौहार आ चुका हैं जिसका सभी जोश और उत्साह के साथ स्वागत करते हैं। इस दिन हर कोई एक-दूसरे को रंग लगाता हैं और खुलकर इस त्यौहार के मजे लेता हैं। रंगों के इस त्योहार में होली खेलने के लिए लोग खासतौर पर सफेद रंग के कपड़े पहनते हैं। लेकिन कई लोग सिर्फ इस रंग से इसलिए बचते नजर आते हैं कि उनके कपड़ों से रंग नहीं हट पाएगा और वे खराब हो जाएंगे। ऐसे में आपको कपड़ों की फिक्र करने की जरूरत नहीं हैं क्योंकि आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे तरीकों की जानकारी देने जा रहे हैं जिनकी मदद से कपड़ों पर लगे रंग को आसानी से हटाया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इन तरीकों के बारे

ways to remove holi colors from clothes,household tips

टूथपेस्ट

घर की साफ-सफाई में टूथपेस्ट को खूब इस्तेमाल किया जाता है, मगर टूथपेस्ट से कपड़े पर लगे गहरे से गहरे दाग को मिटाया जा सकता है। होली पर रंग खेलते वक्त अगर आपके कपड़े पर इसके दाग लग जाए और लाख कोशिशों के बाद भी यह न जा रहे हों तो इन दागों पर टूथपेस्ट लगा दें। कोशिश करें कि टूथपेस्ट जैल वाला न हो। जब टूथपेस्ट सूख जाए तो कपड़े को डिटर्जेंट से साफ कर लें। ऐसा करने से होली का रंग कपड़े में से निकल जाएगा।

खट्टी दही या मट्ठा

खट्टी दही या मट्ठे की मदद से भी कपड़ों पर लगे जिद्दी दाग हटाएं जा सकते हैं। इसके लिए एक बाल्टी में पानी 3-4 चम्मच खट्टी दही और मट्ठा डालें। इसके बाद इसमें रंग लगा कपड़ा कुछ देर भिगोएं। इसके बाद इसे रगड़कर डिटर्जेंट से साफ करके धूप में सुखा लें। इससे कपड़ों पर लगे होली के रंग जल्दी ही छूट जाएंगे।

अल्कोहल

अल्कोहल का इस्तेमाल भी आप होली के रंग को कपड़े से हटाने के लिए कर सकती हैं। अगर रंग गुलाल का है तो आपको पानी में 1 बड़ा चम्मच अल्कोहल डाल कर उसमें कपड़े को 30 मिनट के लिए डुबो कर रख देना होगा और अगर दाग पक्के रंग का है तो आपको दाग पर 2-3 बूंदें अल्कोहल की डाल कर थोड़ा सा कपड़े को रंग कर रात भर के लिए रख देना होगा। इसके बाद आप सुबह कपड़े को डिटर्जेंट से साफ कर सकती हैं।

ways to remove holi colors from clothes,household tips

सफेद विनेगर

कपड़ों से पक्के रंग के जिद्दी दाग निकालने के लिए सफेद सिरका कारगर माना गया है। इसके लिए 1 कप सफेद विनेगर में कपड़े को भिगोएं। बाद में इसे डिटर्जेंट से साफ करें।

बेकिंग सोडा

बेकिंग सोडा में एक्सफोलिएटिंग प्रॉपर्टीज होती हैं। अगर आपके कपड़े पर होली का रंग लग गया है तो आप उसे साफ करने के लिए बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आपको बेकिंग सोडा को पानी में घोल कर गाढ़ा पेस्ट तैयार करना होगा और इस पेस्ट को रंग वाले स्थान पर लगा कर 30 मिनट के लिए छोड़ देना होगा। इसके बाद आप कपड़े को डिटर्जेंट से साफ कर सकती हैं। इस घरेलू नुस्खे को अपनाने से कपड़े पर लगा रंग हल्का पड़ जाएगा और धीरे से साफ भी हो जाएगा।

सैंड पेपर

आप कपड़ों पर लगे रंग को हटाने के लिए सैंड पेपर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए सैंड पेपर लेकर उसे रंग वाली जगह पर रगड़ें। उसके बाद डिटर्जेंट से कपड़ें को साफ करें। इससे होली के जिद्दी दाग निकल जाएंगे।

नींबू

अगर कपड़े पर रंग किसी एक स्थान पर बहुत अधिक लगा हुआ है और डिटर्जेंट से साफ करने पर भी नहीं जा रहा है तो आपको उसमें नींबू का रस लगा कर रातभर के लिए छोड़ देना चाहिए। आपको बता दें कि नींबू में ब्लीचिंग प्रॉपर्टीज होती हैं और इसके कारण कपड़े पर लगा दाग आसानी से साफ हो जाता है। आप नींबू के रस में नमक भी मिला सकती हैं। इससे रंग और भी जल्दी साफ हो जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती