न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बड़े काम की चीज हैं विनेगर, ये 7 उपयोग जान रह जाएंगे आप भी दंग

वर्तमान समय की दिनचर्या में काम आने वाली चीजों में एक महत्वपूर्ण चीज हैं विनेगर (vinegar) जिसका इस्तेमाल अब बेहद आम हो चुका हैं। घर का शायद ही ऐसा कोई क्षेत्र बचा होगा जहां विनेगर का इस्तेमाल ना होता हो। लेकिन कई लोग हैं जिन्हें अभी तक इस बहुपयोगी विनेगर के उपयोग नहीं पता हैं

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 07 Feb 2022 4:18:55

बड़े काम की चीज हैं विनेगर, ये 7 उपयोग जान रह जाएंगे आप भी दंग

वर्तमान समय की दिनचर्या में काम आने वाली चीजों में एक महत्वपूर्ण चीज हैं विनेगर (vinegar) जिसका इस्तेमाल अब बेहद आम हो चुका हैं। घर का शायद ही ऐसा कोई क्षेत्र बचा होगा जहां विनेगर का इस्तेमाल ना होता हो। लेकिन कई लोग हैं जिन्हें अभी तक इस बहुपयोगी विनेगर के उपयोग नहीं पता हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए इस कड़ी में विनेगर के उपयोग की जानकारी लेकर आए हैं जो आपके कई काम को आसान बनाता हैं। तो आइये जानते हैं कहां-कहां हो सकता हैं विनेगर का इस्तेमाल...

vinegar,use of vinegar,household,household tips

अचार में फूड प्रिज़र्वेटिव के रूप में

अचार खराब होने और फफूंद लगने से बचाने के लिए अचार डालते समय और उसे भरते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। अचार में तेल, नमक, शक्कर, हींग के अलावा सिरका प्रिज़र्वेशन का काम करते है। कई घर में जल्दी अचार की सब्जी बनाने के लिए व्हाइट विनेगर की जगह एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल करते हैं।

vinegar,use of vinegar,household,household tips

टोनर के रूप में

टोनर के रूप में एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल करने के लिए आवश्यकतानुसार एप्पल साइडर विनेगर लेकर इसमें कुछ बूंदे एसेंशियल ऑयल की मिलाएं और इसे कॉटन बॉल की मदद से पूरे चेहरे पर लगा लें। 15 मिनट बाद चेहरे को सादा पानी से धो लें। दिन में कम से कम 2 बार इस उपाय को ज़रूर करें।

vinegar,use of vinegar,household,household tips

फूलों को ताजा रखने में

गुलदस्ते में फूलों को ज्यादा देर तक तरोताजा रखना मुश्किल होता है। इनको देर तक फ्रेश बनाए रखने में सिरका काम आएगा। फूलदान के पानी में एक चम्मच व्हाइट विनेगर डाल देंगे तो फूल देर तक ताजे रहेंगे।

vinegar,use of vinegar,household,household tips

बालों की चमक के लिए

एक मग पानी में आधा चम्मच vinegar मिलाकर बालों पर डालने से बाल चमकदार हो जाते है। साथ ही स्कैल्प से जुड़ी समस्याओं और डैंड्रफ भी दूर होता है। हालांकि इसे लगाने से बालों से गंध आ सकती है लेकिन बाद में धोने पर यह चली जाएगी और इसके बाद के रिजल्ट आपको खुश कर देंगे।

vinegar,use of vinegar,household,household tips

चीटियों को भगाने के लिए

विनेगर का इस्तेमाल घर से चीटियों को भगाने के लिए भी किया जा सकता है। इसके लिए एक कटोरी में पानी और विनेगर की बराबर मात्रा मिलाकर किचन के कोने और ऐसी जगहें पर डाल दें जहां चीटियां आती हैं। फिर वहां पोछा लगा दें। विनेगर की महक चीटियों को बर्दाश्त नहीं होती है जिसके कारण विनेगर के इस्तेमाल को इस काम के लिए कारगर माना जा सकता है।

vinegar,use of vinegar,household,household tips

बीज के अंकुरण में

आपके नए पौधों के बीज अंकुरण में यह काफी मदद करता है। बीज बोने के पहले एक रात बीजों को इसके साथ भिगो कर रख सकते हैं। इसके लिए एक कटोरी मे पानी के साथ 4-6 बूंद विनेगर की डालें और उसमे बीजों को भिगोकर रख दें।

vinegar,use of vinegar,household,household tips

ऑल पर्पस क्लीनर

बाथरूम के फर्श, टाइल्स या काउंटर टॉप्स पर जमे हुए दाग हटाने के लिए बाउल में एक कप vinegar में एक कप पानी मिलाएं। अब तैयार सॉल्यूशन में पॉलिएस्टर फाइबर के कपड़े को भिगोकर दागों को पोंछें। वुडन फर्नीचर में पानी या चाय का गिलास रखने से उसमें निशान पड़ जाते हैं। ऐसे निशान हटाने के लिए व्हाइट विनेगर का इस्तेमाल कारगर साबित हो सकता है। इसके लिए बराबर भागों में विनेगर और जैतून का तेल मिलाएं और मुलायम कपड़े से इस मिश्रण को फर्नीचर पर लगाएं। विडो क्लीनर के रूप में भी vinegar काम कर सकता है। इसमें भी ग्लास के बने हों तो इन्हें साफ करने के लिए एक कप व्हाइट विनेगर को चार कप पानी के साथ मिलाकर स्प्रे बोतल में डालें। सॉल्यूशन को सूती कपड़े पर या सीधे मिरर पर स्प्रे करें। स्प्रे के सूखने से पहले शीशे को बगल से या ऊपर और नीचे सूती कपड़े से पोंछ लें।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

कृति सैनन के कपड़ों पर कंगना की टिप्पणी का किरन रीजीजू ने किया बचाव, बोले- असहमति भी अभिव्यक्ति की आजादी
कृति सैनन के कपड़ों पर कंगना की टिप्पणी का किरन रीजीजू ने किया बचाव, बोले- असहमति भी अभिव्यक्ति की आजादी
बंगाल SIR पर बवाल: 91% नाम फिर जुड़े, कांग्रेस ने उठाए वोट कटने पर सवाल
बंगाल SIR पर बवाल: 91% नाम फिर जुड़े, कांग्रेस ने उठाए वोट कटने पर सवाल
खेलो इंडिया संवाद में PM मोदी का युवाओं को संदेश, बोले- मन में नए आइडिया आने चाहिए
खेलो इंडिया संवाद में PM मोदी का युवाओं को संदेश, बोले- मन में नए आइडिया आने चाहिए
आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, बस की टक्कर से ऑटो सवार 7 लोगों की मौत
आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, बस की टक्कर से ऑटो सवार 7 लोगों की मौत
बॉक्स ऑफिस पर ‘टॉक्सिक’ की तबाही,  ‘Animal’ और ‘Dhurandhar’ रह गईं पीछे, पहला सप्ताहांत 400 करोड़ के पार!
बॉक्स ऑफिस पर ‘टॉक्सिक’ की तबाही, ‘Animal’ और ‘Dhurandhar’ रह गईं पीछे, पहला सप्ताहांत 400 करोड़ के पार!
नेपाल की त्रासदी में भारत बना सहारा, PM मोदी की मदद पर भावुक हुए बालेन शाह
नेपाल की त्रासदी में भारत बना सहारा, PM मोदी की मदद पर भावुक हुए बालेन शाह
‘टॉक्सिक’ की धुआंधार ओपनिंग का असर, ‘आवारापन 2’ की कमाई में 76% गिरावट; जानें बाकी फिल्मों का हाल
‘टॉक्सिक’ की धुआंधार ओपनिंग का असर, ‘आवारापन 2’ की कमाई में 76% गिरावट; जानें बाकी फिल्मों का हाल
'स्कूल ठीक करो' अभियान पर FIR के बाद अभिजीत दीपके का बयान, बोले- मैं अमेरिका से जेल जाने के लिए...
'स्कूल ठीक करो' अभियान पर FIR के बाद अभिजीत दीपके का बयान, बोले- मैं अमेरिका से जेल जाने के लिए...
मल्लिका ने पूछा ‘सबसे फिट कौन?’, तेजप्रताप यादव ने लिया इस बॉलीवुड एक्ट्रेस का नाम
मल्लिका ने पूछा ‘सबसे फिट कौन?’, तेजप्रताप यादव ने लिया इस बॉलीवुड एक्ट्रेस का नाम
'आवारापन 2' ने पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा, सक्सेस पार्टी में दिशा पटानी ने 'शीला की जवानी' पर लगाए ठुमके
'आवारापन 2' ने पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा, सक्सेस पार्टी में दिशा पटानी ने 'शीला की जवानी' पर लगाए ठुमके
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
पराठे बनाते समय किचन में भर जाता है धुआं? इन 5 गलतियों से बचें
पराठे बनाते समय किचन में भर जाता है धुआं? इन 5 गलतियों से बचें