न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या आप भी करते हैं कपड़े धोने के लिए वॉशिंग मशीन का इस्तेमाल, रखें इन बातों का ध्यान

इसलिए आज इस कड़ी में हम आपको वॉशिंग मशीन का इस्तेमाल करने से जुड़ी कुछ ध्यान रखने वाली बातों की जानकारी देने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 13 Apr 2022 2:01:20

क्या आप भी करते हैं कपड़े धोने के लिए वॉशिंग मशीन का इस्तेमाल, रखें इन बातों का ध्यान

वर्तमान समय तकनिकी का हैं जहां हर काम के लिए मशीनों का इस्तेमाल किया जाता हैं। घर में ही आपको अपना काम आसान बनाने वाली कई मशीनें मिल जाएगी जिसमें से एक हैं वॉशिंग मशीन जिसका इस्तेमाल कपड़े धोने के लिए किया जाता हैं। मशीन तो अपना काम करती हैं लेकिन इसमें कपड़े डालते समय आपको थोड़ी समझदारी दिखानी पड़ती हैं ताकि कपड़े सही साफ़ हो या उनका रंग ना उतरे। जी हां, अक्सर देखने को मिलता हैं कि कपड़े धोते वक्त कुछ गलतियों की वजह से कपड़े खराब हो जाते हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपको वॉशिंग मशीन का इस्तेमाल करने से जुड़ी कुछ ध्यान रखने वाली बातों की जानकारी देने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में...

tips to wash clothes in washing machine,household tips

कपड़ों का चुनाव

वॉशिंग मशीन में कपड़े धोते समय सबसे पहली बात जो ध्यान रखनी चाहिए वह यह कि हमें अलग-अलग तरह के कपड़ों को अलग-अलग कर लेना चाहिए। जैसे ज्यादा गंदे कपड़े, रंग छोड़ने वाले कपड़े, सफेद कपड़े, और कम गंदे कपड़े। इसी तरह हमें ऊनी और सूती कपड़ों को भी अलग कर लेना चाहिए। आप चाहें तो चादर तौलिए और नाइट सूट को भी अलग से धो सकते हैं। अलग-अलग प्रकार के कपड़ों को अलग-अलग धोने से वे जल्दी खराब नहीं होते।

कपड़े डालने का तरीका

मशीन में कपड़े डालते समय सबसे पहले बड़े कपड़े और फिर फिर छोटे कपड़े डालें और कपड़ों की तह को खोल कर ही उसे धोएं। नहीं तो वह अच्छी तरह साफ नहीं होंगे। कपड़ों को एक-साथ डालने से वह आपस में उलझ जाएंगे। इसके अलावा इससे मशीन स्पंज भी करने लगती है और उसके फटने और मशीन में एरर आ सकता है।

मशीन में डिटर्जेंट

कुछ लोग ऐसा मानते हैं कि मशीन में डिटर्जेंट ज्यादा डालने से कपड़े ज्यादा अच्छी तरह से साफ होते हैं, लेकिन यह बिल्कुल गलत है, ज्यादा डिटर्जेंट डालकर कपड़े धोने से यह डिटर्जेंट कपड़ों से तो निकल ही नहीं पाता जिससे कपड़े खराब होना शुरू हो जाते हैं।

tips to wash clothes in washing machine,household tips

मोज़े धोने का तरीका

या तो सभी मोजों को एक साथ धोयें अथवा सभी मोजों को कपड़े के छोटे बैग में भरकर अन्य कपड़ो के साथ डालें इससे वे एक साथ रहेंगे और उनकी इलास्टिक आदि फैलेगी भी नहीं।

ड्राई क्लीन वाले कपड़े

आजकल कपड़ों के ऊपर कपड़ों को धोने का तरीका लिखा होता है। तो जिन कपड़ों पर ओनली ड्राई क्लीन लिखा रहता है उनको भूलकर भी मशीन में ना धोएं। ऐसा करने से वे कपड़े खराब हो सकते हैं। इसकी अपेक्षा ऐसे कपड़ों को हैंड वॉश करके केवल स्पिनर की मदद से सुखा लें। लेस, कढ़ाई और हैवी वर्क वाले कपड़ों को भी मशीन में धोने की अपेक्षा हाथ से ही धोकर सुखायें इससे उनकी लाइफ अच्छी रहती है।

शर्ट के बटन

अक्सर हम बटन और हुक्स को खोले बिना ही कपड़े मशीन में डाल देते हैं इससे कपड़े खिंचते हैं और बटन टूटने के साथ कई बार बटन वाली जगह से कपड़ा फट भी जाता है इसलिए बटन खोलकर ही कपड़े मशीन में डालें।

tips to wash clothes in washing machine,household tips

नए कपड़े

वाशिंग मशीन में कोई भी नया कपड़ा डालने से पहले यह जरूर देख लें कि कहीं उस कपड़े का रंग तो नहीं निकल रहा है। यदि कपड़े का रंग निकल रहा है तो वह दूसरे कपड़ों में लग कर उन्हें भी खराब कर देता है।

ज़िप वाले कपड़े

अक्सर हम ज़िप वाले कपड़ों को जल्दी बाजी में ऐसे ही मशीन में डाल देते हैं, लेकिन ऐसा करने से यह मशीन के साथ-साथ दूसरे कपड़ों को भी नुकसान पहुंचा सकती है। इसलिए ज़िप वाले कपड़ों को हमेशा ज़िप बंद करके ही मशीन में डालें। इसके अलावा इन्हें दूसरे कपड़ों से अलग भी धो सकते हैं।

दाग-धब्बे वाले कपड़े

दाग-धब्बों वाले कपड़ों को मशीन में डालने से पहले उसे हाथों से साफ कर लें। दरअसल, वाशिंग मशीन में दाग लगे कपड़ों को सीधा डालने से निशान और गहरे हो जाते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत