Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अदरक ही नहीं इसके छिलके भी करते हैं कमाल, जानें इसके इस्तेमाल के 5 तरीके

जिस तरह अदरक बहुत उपयोगी हैं उसी तरह इसके छिलके भी बहुत उपयोगी हैं। अदरक के छिलके का इस्तेमाल कई तरीकों से किया जा सकता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 10 Mar 2021 5:18:15

अदरक ही नहीं इसके छिलके भी करते हैं कमाल, जानें इसके इस्तेमाल के 5 तरीके

अदरक को सेहत के लिहाज से बहुत उपयोगी माना गया हैं जिसमें विटामिन, कैल्शियम, पोटैशियम, कॉपर, मैग्नीशियम, आयरन, एंटी-ऑक्सीडेंट्स जैसे कई पोषक तत्व होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिस तरह अदरक बहुत उपयोगी हैं उसी तरह इसके छिलके भी बहुत उपयोगी हैं। अदरक के छिलके का इस्तेमाल कई तरीकों से किया जा सकता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको अदरक के छिलके के उन्हीं उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं।

सूप में करें ट्राई

आप इसे सूप में डालकर उसका स्वाद बढ़ा सकती है। इसके लिए अदरक के छिलकों के साथ सब्जियां उबालें। फिर इसका सूप बनाकर पीएं।
home tips,smart tips,ginger peel tips सब्जी में दे फ्लेवर

सब्जी को और भी टेस्टी बनाने के लिए इसका इस्तेमाल कर सकती है। आप ब्रोकली, फूलगोभी आदि सब्जियों को स्टीम करने से पहले इसमें अदरक के छिलके डाल दें। इससे सब्जी को फ्लेवर मिलने के साथ स्वाद भी बढ़कर आएगा। साथ ही इसकी खुशबू भी आपको पसंद आएगी।

चाय में करें इस्तेमाल

अदरक की चाय तो हर किसी ने पी होगी। पोषक व एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर अदरक के छिलके इम्यूनिटी स्ट्रांग करने में मदद करते है। इसके साथ ही पाचन तंत्र मजबूत होकर पेट दर्द, अपच, एसिडिटी आदि समस्याएं दूर रहेगी। साथ ही अन्य बीमारियों के होने का खतरा कम रहेगा। इसके लिए अदरक के छिलकों को धोकर पानी में उबालें। फिर इसकी चाय बनाकर सेवन करें। home tips,smart tips,ginger peel tips खांसी में फायदेमंद

खांसी से छुटकारा पाने के लिए अदरक रामबाण माना जाता है। इसके लिए अदरक के छिलकों को इकट्ठा करके धूप में सूखा लें। फिर मिक्सी में डालकर इसका पाउडर बनाएं। खांसी की समस्या होने पर अदरक के पाउडर व शहद को बराबर मात्रा में मिलाकर गुनगुने पानी के साथ सेवन करें। इसका दिन में 2 बार सेवन करें। लगातार कुछ दिन इसका सेवन करने से खांसी, जुकाम व गले खराब की समस्या से राहत मिलेगी। ध्यान दें, अगर आपको अदरक सूट नहीं करता है तो इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह लें।

पौधों के लिए खाद बनाएं

आप चाहे तो इसे पौधों की खाद की तरह भी यूज कर सकती है। इसके लिए अदरक के छिलकों को फेंकने की जगह इसे पौधों में खाद की तरह मिला लें। इसमें फास्फोरस अधिक होने से फूल तेजी से उगने में मदद मिलेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
astrology