न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फेंकने जा रहे हैं पुराना मटका तो जरूर जान लें इसके ये उपयोग

आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि मिट्टी से बना यह घड़ा आपके किस-किस काम आ सकता है। तो आइये जानते हैं...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 23 Apr 2022 6:41:45

फेंकने जा रहे हैं पुराना मटका तो जरूर जान लें इसके ये उपयोग

गर्मियों का मौसम जारी हैं जिसमें तभी प्यास बुझती हैं जब पानी ठंडा हो और इसे ठंडे पानी का पारंपरिक साधन हैं मटका। हांलाकि आजकल मटके की जगह लोग फ्रिज का पानी पीने लगे हैं जो कि सेहत के लिए अच्छा नहीं रहता हैं। मटके का पानी ठंडा रहने के साथ ही बहुत गुणों वाला होता हैं। देखा जाता हैं कि लोग हर गर्मी में नया मटका डालते हैं और पुराने को फेंक देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पुराने मटके का भी बहुत उपयोग हैं और इसे फेंकने के बजाय आप कई और तरह से भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि मिट्टी से बना यह घड़ा आपके किस-किस काम आ सकता है। तो आइये जानते हैं...

tips to use matka,household tips

शो-पीस बनायें

पुराने मटके पर मनचाही पेंटिंग बनाकर आप इसको शो-पीस की तरह से घर में सजा सकते हैं। इसके साथ ही आप मटके पर कलर पेपर या क्ले से डिजाइन बनाकर इसको घर के किसी कॉर्नर में सजा सकते हैं। अगर मटके का साइज़ छोटा है तो आप इसमें छोटे-छोटे छेद कर इसके अंदर बल्ब फिक्स कर सकते हैं जो फेरी लाइट का लुक देकर आपके घर की खूबसूरती को बढ़ाने का काम करेगा। घड़ों पर बहुत ही सुंदर पेटिंग बनाई जा सकती है, इंटरनेट से कोई भी तस्वीर लेकर आप उसपर ट्राई कर सकती हैं। अगर आप घर की सजावट में दिलचस्पी रखती हैं तो मिट्टी के इस घड़े को पेंट कर खास जगह पर रख सकती हैं।

बनाएं गमला

जरूरी नहीं कि आप पेड़ पौधों को लगाने के लिए नया गमला लाएं, पुराने घड़े को भी गमले का रूप दिया जा सकता है। मटके में फूल, पौधे या फिर सब्जियां आसानी से उगायी जा सकती हैं। मिट्टी और खाद मिक्स कर कोई भी पौधा लगाया जा सकता है। हालांकि आप इंडोर प्लांट लगाना चाहती हैं तो छोटा घड़ा लें, अगर घर की छत पर पौधा उगाना चाहती हैं तो बड़े घड़े का उपयोग कर सकती हैं। पुराने बेकार मटके को आप खूबसूरत फ्लॉवर पॉट के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आप चाहें तो इसको रंग-बिरंगा भी बना सकते हैं। इसमें आप इनडोर प्लांट्स को लगाकर घर के अंदर भी रख सकते हैं।

tips to use matka,household tips

कुकिंग कर सकते हैं

मिट्टी के बर्तन में खाना पकाने और खाने का ट्रेंड इतना ज्यादा बढ़ गया है कि लोगों की मांग को देखते हुए बाजार में मिट्टी के बर्तनों की भरमार है। अगर आपके पास छोटे साइज़ का मटका है तो आप भी इसे कुकिंग करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें आप खिचड़ी, बिरयानी और सब्जियों को कुक कर सकते हैं। इसमें पकाया हुआ खाना आपको बेहद लज़ीज़ लगेगा।

किचन में करें इस्तेमाल

दाल, चावल या फिर चना इन चीजों को रखने के लिए पुराना घड़ा इस्तेमाल किया सकता है। जरूरी नहीं आप इन चीजों को रखने के लिए डब्बे या फिर जार का ही उपयोग करें, आप चाहें तो दालों को पुराने घड़ों में रख सकती हैं। यकीन मानिए इससे अनाज खराब नहीं होगा बल्कि पूरी तरह से सुरक्षित रहेगा। आप चाहें तो मटकों का इस्तेमाल सब्जी रखने के लिए भी सकती हैं, बस घड़े का ढक्कन खुला रखें।

tips to use matka,household tips

पक्षियों के लिए रखें पानी

अगर मटका छोटे साइज़ का है या चौड़े मुंह का है तो आप इसको पक्षियों के लिए पानी रखने के काम में भी ले सकते हैं। अपने घर की छत या बालकनी में इसमें पक्षियों के लिए पानी भरकर रखें। इस तरह से आप पक्षियों की प्यास बुझाने में मदद कर सकेंगे। अगर मटका बड़े साइज का और गहरा है तो आप इसके ऊपरी हिस्से को थोड़ा सा तोड़कर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत