Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या आपके हाथ में भी होती हैं हरी मिर्च काटने के बाद जलन, इन तरीकों से मिलेगी राहत

ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से हाथों में उठी इस जलन को दूर किया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 06 Jan 2022 2:27:14

क्या आपके हाथ में भी होती हैं हरी मिर्च काटने के बाद जलन, इन तरीकों से मिलेगी राहत


घर में सब्जी बनाने में हरी मिर्च का इस्तेमाल तो होता ही हैं। इसके लिए हरी मिर्च को काटा जाता हैं। लेकिन अक्सर देखा जाता हैं कि हरी मिर्च के काटने के बाद हाथों में जलन होने लगती हैं जिसे हाथ धोने के बाद भी दूर करने में परेशानी होती हैं। लंबे समय तक यह जलन हाथों में बनी रहती हैं। क्रीम या लोशन लगाने के बावजूद यह जलन मिट नहीं पाती हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से हाथों में उठी इस जलन को दूर किया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।

cutting green chilies,household tips,kitchen tips दूध-दही या मक्खन लगायें

हरी मिर्च काटने के बाद अगर आपके हाथों में जलन की दिक्कत होती है। तो आप इससे निजात पाने के लिए दूध-दही या मक्खन का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप अपने हाथों में दूध-दही या मक्खन में से कोई भी चीज लेकर, इससे दो मिनट तक मसाज कर सकते हैं। इससे हाथों की जलन से जल्द ही निजात मिल सकती है।

शहद का इस्तेमाल करें

शहद का इस्तेमाल भी आप मिर्च की वजह से हाथों में होने वाली जलन को दूर करने के लिए कर सकते हैं। इसके लिए आप कुछ बूंदें शहद की लेकर इससे हाथों की कुछ देर मसाज कर सकते हैं। इससे भी आपको जलन से राहत जल्द ही मिल सकती है।

नींबू की मदद लें

नींबू भी हाथों में होने वाली जलन से राहत देने में काफी मदद करता है। जलन को दूर करने के लिए आप नींबू के रस को हथेली पर लेकर इसको हाथों पर अच्छी तरह से लगा लें। इससे आपको जलन से छुटकारा मिल सकता है।

cutting green chilies,household tips,kitchen tips
आइस क्यूब काम आ सकता है

हाथों में होने वाली मिर्च की जलन से निजात पाने के लिए आइस क्यूब काम में ले सकते हैं। इसके लिए आइस क्यूब को लेकर हाथों में हल्के-हल्के कुछ मिनट तक रगड़ें तो जलन दूर हो सकती है।

एलोवेरा जेल लगायें

हाथों से मिर्च की जलन दूर करने के लिए आप एलोवेरा जेल भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप जेल को हाथों में लगाकर पांच मिनट के लिए छोड़ दें, फिर धीरे-धीरे कुछ देर मसाज कर लें। इससे आपको जलन से राहत मिल जायेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
astrology