न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अलविदा कह चुकी ठंड के बाद नहीं हैं ऊनी कपड़ों की जरूरत, इस तरह रखें संभाल कर

। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप अपने ऊनी कपड़ों को संभाल कर रख पाएंगे। तो आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 20 Mar 2022 2:26:09

सर्दियों का मौसम जा चुका हैं और गर्मियों ने अपना आभास कराना शुरू कर दिया हैं। ऐसे में अब सभी अपने ऊनी या गर्म कपड़ों की सफाई कर उन्हें रखने की तैयारी कर रहे हैं ताकि इन्हें अगले साल फिर से काम में लिया जा सकें। सर्दियों में उपयोग होने वाले कपड़ों का रख-रखाव करना भी एक चुनौतीपूर्ण कार्य होता है क्योंकि कई बार इनमें नमी और कीड़े लगने का डर बना रहता हैं। ऐसे में जरूरी हैं कि इन्हें अलमारी में रखने से पहले सही इंतजाम किए जाए ताकि अगले साल आपको निराश ना होना पड़े। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप अपने ऊनी कपड़ों को संभाल कर रख पाएंगे। तो आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में...

tips to take care of woolens,household tips

ब्रश करके ही कपड़ों को रखें

सर्दियों के बहुत से कपड़े ऐसे होते हैं जिनको घर पर ही आसानी से धोया जा सकता है। कपड़े धोकर धूप में अच्छे से सुखाने के बाद उनपर ब्रश करके ही अलमारी में संभालें । धूप में जब भी कपड़े रखते हैं तो उन पर धूल मिट्टी पड़ सकती है । इसलिए जब भी कपड़ों को संभालें उन्हें ब्रश से साफ कर लें । जिन कपड़ों पर ब्रश का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता । उन्हें अच्छे से झाड़ कर रखें । ऐसा करने से कपड़े एकदम नए बने रहेंगे।

शॉल्स को ऐसे करें स्टोर

कश्मीरी और पश्मीना शॉल को एयरटाइट जिप लगे पॉलीथीन के बैग में पैक करें, ताकि उनमें किसी प्रकार की नमी और सिल्बरफिश चीटियां न लगें। इसके अलावा पश्मीना शॉल को नेफ्थलीन बॉल्स के साथ नहीं रखना चाहिए, क्योंकि इनकी गंध यह सोख लेती है। रेशम का बना स्कार्फ और शॉल्स को मलमल के कपड़ों में लपेटकर गद्देदार हैंगर्स में टांगना चाहिए। शॉल्स और स्टोल्स के बीच में सूखी नीम की पत्तियों को भी रख सकती हैं। हमेशा शॉल को साफ करने के बाद उसे अच्छी तरह से सुखा लें, क्योंकि इनमें आसानी से सलवटें पड़ जाती हैं।

नेपथलिन बॉल का कैसे करें इस्तेमाल

ज्यादातर लोग कपड़े डालते समय ही बीच में नेपथलिन बॉल्स रख देते हैं। किन्तु यह तरीका गलत है। आप कपड़े रखने से पहले 4 साइड पर एक-एक नेपथलिन बॉल रख दें । इससे जब भी आप अगली बार कपड़े निकालेंगे तो उसमें गंदी महक नहीं आएगी। अगर आप कुछ नया तरीका अपनाना चाहते हैं तो किसी कॉटन के कपड़े में नेपथलिन बॉल्स डालकर रख दें। ऐसा करने से भी कपड़े सुरक्षित रहेंगे।

tips to take care of woolens,household tips

कपड़ों को अच्छे से फोल्ड करके रखें

कपड़े रखते समय उन्हें अच्छे से फोल्ड करके ही रखें । ताकि उनमें किसी तरह की सिल्वटें न पड़ें। खासकर जैकेट या कोट को अच्छे से तय करके ही रखें । जब भी आप उन्हें अगली बार निकालेंगे तो उनकी थोड़ी सी भी लुक खराब नहीं हो पाएगी। साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि कपड़े रखते समय उनकी तय खराब न हो।

कहां रखें कपड़े

कपड़ों को कभी भी सिलन वाली जगह नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से कपड़ों में बदबू आने लगेगी। कपड़ों को धूप से भी दूर रखना चाहिए। डार्क प्लेस में कपड़ों को स्टोर करके रखें। कपड़ों को अलग-अलग करके रखें। बीच में पेपर डालकर आप कपड़ों का पार्टीशन कर सकते हैं। हालांकि कई लोग प्लास्टिक के बैग में कपड़े रख देते हैं जो कि सही नहीं है। आप न्यूजपेपर में कपड़े पैक करके संदूक में रख सकते हैं।

फर वाले कोट या लेदर जैकेट्स को रखें इस तरह

फर वाले कोट या लेदर जैकेट्स को अगर सही तरीके से न रखें, तो नमी की वजह ये शीघ्र ही खराब होने लगते हैं। नमी के कारण लेदर को सुखाना पड़ता है, जिससे लेदर में दरार आने लगती है। इसलिए इसे ड्राईक्लीन कराना ही सही रहता है। फर वाले कोट की पैकिंग ठीक से करें। इन्हें कॉटन के बैग में रखें न कि प्लास्टिक के बैग में, क्योंकि फर को बाहरी हवा की जरूरत होती है। प्रत्येक तीन माह में कोट को बैग से बाहर निकालें और साथ ही उसमें लगी धूल आदि को साफ कर लें।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती