न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इस तरह करें कॉटन के कपड़ों की सार-संभाल, लंबे समय तक बनी रहेगी इनकी चमक और क्वालिटी

खासतौर पर जब आप अपने कॉटन के कपड़ों को लंबे समय तक इस्तेमाल करना चाहते हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपको कॉटन के कपड़ों की सही से सार-संभाल करने से जुड़ी जानकारी देने जा रहे हैं। आइये जानते हैं इसके बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 26 Apr 2022 4:17:10

इस तरह करें कॉटन के कपड़ों की सार-संभाल, लंबे समय तक बनी रहेगी इनकी चमक और क्वालिटी

गर्मियों का मौसम जारी हैं जिसमें पसीना बहुत आता हैं जिसके चलते कपड़े पहनना भी एक बड़ी चुनौती लगती हैं। ऐसे में इन दिनों में कॉटन के कपड़े पहनना बहुत पसंद किया जाता हैं जिसमें अन्य कपड़ों से आराम रहता हैं। कॉटन सबसे आरामदायक और लोकप्रिय फैब्रिक्स में से एक है। इतना ही नहीं आरामदायक होने के साथ ही कॉटन के कपड़े दिखने में भी बहुत अच्छे लगते हैं। लेकिन देखा जाता हैं कि कॉटन के कपड़े पहनने के शौकीन लोग इनको खरीद तो लेते हैं लेकिन इनकी सही देखभाल नहीं होने के कारण कुछ समय बाद इनकी चमक और क्वालिटी खराब होने लगती हैं। इनकी सही देखभाल करना बहुत जरूरी है। खासतौर पर जब आप अपने कॉटन के कपड़ों को लंबे समय तक इस्तेमाल करना चाहते हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपको कॉटन के कपड़ों की सही से सार-संभाल करने से जुड़ी जानकारी देने जा रहे हैं। आइये जानते हैं इसके बारे में...

tips to take care of cotton clothes,household tips

पहनने के लिए सही मौसम

कॉटन के कपड़ों को पहनने के लिए सबसे अच्छा समय गर्मियां है। ये लाइटवेट कपड़े गर्मियों के मौसम में आपको सहज रखने में मदद करते हैं। सूती कपड़ों के फैब्रिक और रंग को बरकरार रखने के लिए इन्हें बारिश में पहनने से बचें।

धोने का सही तरीका

जब हम बाजार से कॉटन के कपड़े खरीदते हैं, तो इन कपड़ों में लगा हुआ लेबल हमें इन्हें धोने के तरीके के बारे में बताता है। जो लोग 100 % कॉटन पहनना पसंद करते हैं। उन लोगों को इन कपड़ों को ड्राई क्लीन ही करवाना चाहिए। इसके अलावा कपड़े में लगे हुए लेबल पर इन्हें धोने के लिए पानी का सही टेंपरेचर भी बताया जाता है।

सुखाने का तरीका

बहुत से लोग अपने कपड़ों को धोने के बाद सीधे धूप में सुखा देते हैं, लेकिन इससे कपड़े खराब हो सकते हैं। खास तौर पर कॉटन के कपड़ों को धोने के बाद सीधे धूप में नहीं सूखाना चाहिए। कॉटन के कपड़ों को धोने के बाद हमें इन्हें छांव में सुखाना चाहिए।

tips to take care of cotton clothes,household tips

प्रेस करने का सही तरीका

आजकल बाजारों में कई तरह की हाई टेक्नोलॉजी वाली प्रेस मिल जाती हैं। इन प्रेस में अलग-अलग तरह के कपड़ों को स्त्री करने के लिए अलग-अलग मोड दिए होते हैं। यदि आप अपने कॉटन के कपड़ों को साधारण प्रेस से स्त्री करते हैं, तो आपको थोड़ा सावधानी रखने की जरूरत है। इन कपड़ों में स्त्री करने के लिए प्रेस को ज्यादा गर्म ना करें, नहीं तो कॉटन के कपड़े इसमें चिपक सकते हैं। साथ ही अच्छा होगा कि कॉटन के कपड़ों में प्रेस करते वक्त उन्हें हल्का गीला रखें।

रखने का सही तरीका

कुछ लोग अपने कॉटन के कपड़ों को अन्य कपड़ों की तरह ही अपनी अलमारी में रख देते हैं। लेकिन ऐसा करने से कॉटन के कपड़े अगली बार पहनने के लायक नहीं रह जाते। इऩ कपड़ों को रखने के लिए आप इन्हें स्त्री करने के बाद किसी अखबार में लपेट कर अलमारी में रख सकते हैं। ऐसा करने से यह सुरक्षित रहेंगे।

tips to take care of cotton clothes,household tips

रंगों का रखें ध्यान

कपड़ों को साफ करने के लिए हम अक्सर ब्लीच का इस्तेमाल करते हैं लेकिन ब्लीच कॉटन के रंग को बेकार कर सकती है। कॉटन के कपड़ों में कम से कम ब्लीच का इस्तेमाल करें। इससे उनके रंग पर असर पड़ता है। इसलिए अगर आप ब्लीच से कॉटन के कपड़ों का रंग नहीं खराब करना चाहते हैं और फिर भी कपड़ों की चमक को बरकरार रखना चाहते हैं, तो ब्लीच की जगह कलर सेफ ऑल्टरनेटिव का इस्तेमाल करें जो रंगों को फीका नहीं पड़ने देंगे।

दागों से सुरक्षा

कॉटन पर आसानी से दाग लग जाते हैं इसलिए जब कॉटन के कपड़े पहनें तो हाई एल्कालाइन परफ्यूम, डियोडरेंट्स आदि से दूर रहें। इनसे कपड़ों पर पैच बन जाते हैं। दाग-धब्बों को हटाने के लिए, कपड़ों को तुरंत पानी से धो लें और इन्हें धोने से पहले थोड़े डिटर्जेंट में भिगो दें। अगर कॉटन के कपड़े पर दाग लग गया हो तो उसे नेचुरली नींबू और विनेगर की मदद से छुड़ाने की कोशिश करें। कॉटन के कपड़ों को ज्यादा रगड़ें भी नहीं वरना उनमें रोए उठने लगते हैं, जो आपके आउटफिट को ओल्ड लुक देते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत