न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या आप भी घर में स्टोर करके रखते हैं अनाज, कीड़े लगने से बचाने के लिए अपनाएं ये उपाय

ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से अनाज को कीड़े लगने से बचाया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इन घरेलू उपायों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 01 Mar 2022 3:12:39

क्या आप भी घर में स्टोर करके रखते हैं अनाज, कीड़े लगने से बचाने के लिए अपनाएं ये उपाय

भारतीय घरों में प्राचीन समय से ही सालभर का अनाज स्टोर करने की प्रथा चली आ रही हैं। देखा जाता हैं कि लोग अपने घरों में राशन एक बार ले आते हैं और इसका इस्तेमाल करते रहते हैं। बार-बार राशन लाने की झंझट के चक्कर में कई बार नुकसान भी हो जाता हैं क्योंकि इस राशन में कीड़े लगने का डर बना रहता हैं। खासतौर से मानसून के मौसम में सीलन की वजह से यह परेशानी और ज्यादा बढ़ जाती हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से अनाज को कीड़े लगने से बचाया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इन घरेलू उपायों के बारे में...

tips to store food grains for long time,household tips

नीम के पत्ते

यदि आपके घर में भी अनाज को स्टोर करके रखा जाता है तो अनाज रखने से पहले डिब्बे को अच्छी तरह से धो लें और इसे धूप में सुखा लें। जब यह अच्छी तरह से सूख जाए तो इसमें अनाज के साथ नीम की पत्तियां डालकर रख दें। स्टोर किए गए अनाज में नीम की पत्तियां रखने से कीड़े नहीं पनपते और यदि अनाज में कीड़े हों तो वह भी मर जाते हैं।

लाल मिर्च का उपयोग

स्टोर किए गए आटे में अक्सर कीड़े लगने की समस्या देखी जाती है। आटे में कीड़े लगने से बचाने के लिए साबुत लाल मिर्च का उपयोग किया जा सकता है। आटे में साबुत लाल मिर्च रखने से कीड़े नहीं पड़ते और आटा खराब भी नहीं होता। इसके अलावा आप चाहें तो आटे में खाड़ा नमक डाल कर भी रख सकते हैं।

माचिस का उपयोग

घर में स्टोर की गई दालों को कीड़ों से बचाने के लिए आप दालों और अनाज के बीच में माचिस की तीलियां रख सकते हैं। माचिस की तीलियों में सल्फर पाया जाता है। जिसके कारण दालों और अनाज में पाए जाने वाले कीड़े मर जाते हैं और आपका अनाज सुरक्षित रहता है।

tips to store food grains for long time,household tips

सरसों का तेल

दाल को 2-3 महीने तक स्टोर करने से पहले उन पर सरसों का तेल लगाना चाहिए। उसके बाद धूप में सुखाकर कंटेनर में भरना चाहिए। राजमा, छोले पर भी सरसों का तेल लगाकर धूप में सुखाने के बाद कंटेनर में भरने से उन पर सुरसुरी जैसे कीट आदि नहीं आते।

प्याज

गेहूं को सुरक्षित रखने के लिए उसमें प्याज मिलाया जा सकता है। एक क्विंटल गेहूं में आधा किलो अनुपात में प्याज मिलाएं। सबसे पहले प्याज को नीचे रखें और फिर बीच में और इसके बाद सबसे ऊपर। इससे गेहूं को कीड़े नहीं लगेंगे।

नीम की निंबोली

100 किलोग्राम चने में एक किलोग्राम के अनुपात में नीम की निंबोली मिलाने से चनों को सुरिक्षत रखा जा सकता है। इसके अलावा आटे और चावल को कीटों से बचाने के लिए साबुत लाल मिर्च और साबुत नमक कॉटन के कपड़े में बांधकर कंटेनर में डालें।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत