न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सफेद जूतों पर आने लगा हैं पीलापन, इन तरीकों से सफाई कर बनाए इन्हें नए जैसा

हर किसी को किसी ना किसी चीज का शौक होता हैं जिसे वह पूरा करने की कोशिश करता हैं। इन्हीं शौक में से कई लोगों को सफेद जूते खरीदना बहुत पसंद होता हैं। सफेद जूते खासतौर से स्नीकर आजकल का फैशन बन चुके हैं जो कि आपके लुक को आकर्षक बनाने का काम भी करते हैं। लोग अपने शौक में सफ़द जूते ले तो आते हैं लेकिन इनकी साफ़-सफाई करना इतना आसान नहीं होता हैं

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 11 Apr 2022 3:44:55

सफेद जूतों पर आने लगा हैं पीलापन, इन तरीकों से सफाई कर बनाए इन्हें नए जैसा

हर किसी को किसी ना किसी चीज का शौक होता हैं जिसे वह पूरा करने की कोशिश करता हैं। इन्हीं शौक में से कई लोगों को सफेद जूते खरीदना बहुत पसंद होता हैं। सफेद जूते खासतौर से स्नीकर आजकल का फैशन बन चुके हैं जो कि आपके लुक को आकर्षक बनाने का काम भी करते हैं। लोग अपने शौक में सफ़द जूते ले तो आते हैं लेकिन इनकी साफ़-सफाई करना इतना आसान नहीं होता हैं जिसकी वजह से एक समय के बाद इनमें पीलापन और दाग-धब्बे आने लग जाते हैं। ऐसे में आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे तरीके लेकर आए हैं जिनकी मदद से सफेद रंग के जूतों की धुलाई को आसान बनाया जा सकता हैं और इनकी चमक को फिर से पाया जा सकता हैं। तो आइये जानते है इन तरीकों के बारे में...

shoes,remove yellow stain from white shoes,household tips

नेल पेंट रिमूवर

हां-हां, ये आपके पास नहीं होगा, लेकिन आप इसे बहन, दोस्त या मां से ले लीजिए। सफेद स्नीकर को साफ करने का ये एक आसान तरीका है। नेल पेंट रिमूवर इस्तमाल करने के लिए रुई को नेल पेंट रीमूवर में भिगो दें। इसे स्नीकर के दाग-चब्बों पर रगड़ें। दाग धब्बे साफ हो जाएंगे।

shoes,remove yellow stain from white shoes,household tips

गीला स्पंज

अपने सफेद जूतों को गीले स्पंज से पोछें। इससे जूतों पर गहरे निशान कभी नहीं पडे़गें और जो धूल आपके जूतों को पीला बनाती है वह भी नहीं रहेगी। आप घर पर डिटर्जेंट को गीले स्पंज के साथ प्रयोग कर सकते हैं।

shoes,remove yellow stain from white shoes,household tips

ब्लीच

सफेद जूते तब और अट्रैक्टिव लगते हैं जब वो चमकते हैं। ब्लीच से जूतों की सफेदी बढ़ जाती है। पानी में थोड़ा सा ब्लीच मिलाकर जूतों पर लगाएं। ये ध्यान रखें कि इसको सिर्फ रबर वाले पर हिस्से पर लगाना है और उतना ही इस्तेमाल करना है जितनी जरूरत हो। ज्यादा इस्तेमाल से जूते खराब हो सकते है।

shoes,remove yellow stain from white shoes,household tips

टूथपेस्ट भी करेगा सफाई

आपके दांतों को साफ रखने वाला टूथपेस्ट आपके स्नीकर्स को भी सफेद रख सकता है। जूतों को गीले कपड़े से साफ कर लें। अब दाग धब्बों पर टूथपेस्ट लगा दें। सर्कुलर मोशन में ब्रश से टूथपेस्ट 10 मिनट तक रगड़ें। जूतों को साफ कर लें। अब जूतों को खुले में सूखने दें। टूथपेस्ट जेल वाला नही होना चाहिए, याद रखिए।

shoes,remove yellow stain from white shoes,household tips

विनेगर के साथ बेकिंग सोडा

इसके लिए आपको बेकिंग सोडा और विनेगर की जरूरत पड़ेगी। इनके साथ जूते दिखने में तो चमकदार हो ही जाते हैं। इनकी एंटीबैक्टिरियल खासियतें जूतों को अंदर से साफ कर देती हैं। जूतों से बदबू का खत्म भी इनके साथ किया जा सकता है। इसके लिए आधा कप विनेगर में एक चौथाई बेकिंग सोडा मिला लें और फोम वाला मिक्सचर बना लें। अब इस मिश्रण को जूतों पर रगड़ें और अगले 30 मिनट तक जूतों को सूखने दें। अब इन्हें धो लें।

shoes,remove yellow stain from white shoes,household tips

नींबू का रस

नींबू के रस का सिट्रिक एसिड सफेद स्नीकर्स को अच्छे से साफ कर देता है। इनकी बदबू को भी ये साफ करता है। इसके लिए नींबू का रस ठंडे पानी में मिला लें। अब एक कपड़े को इस पानी में भिगोकर निचोड़ें और दागों पर रगड़ें।

shoes,remove yellow stain from white shoes,household tips

साबुन

साबुन और पानी का पुराना तरीका भी आपके सफेद स्नीकर्स को अच्छे से साफ कर देगा। इसके लिए किसी भी लिक्विड सोप को हल्के गरम पानी में मिलाएं। इसमें जूतों को भिगो दें और कुछ देर बाद दागों को रगड़ें और धो दें।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत