न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या आपको भी बदलनी पड़ रही हैं जंग की वजह से अपने बच्चे की साइकिल, इन तरीकों से दूर होगी परेशानी

आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से साइकिल पर लगे जंग को साफ किया जा सकता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 10 Nov 2021 6:18:42

क्या आपको भी बदलनी पड़ रही हैं जंग की वजह से अपने बच्चे की साइकिल, इन तरीकों से दूर होगी परेशानी

बच्चों के पसंदीदा खिलौनों में उनकी साइकिल भी होती हैं जिसे वे पूरे दिन चलाना पसंद करते हैं और छोड़ना नहीं चाहते हैं। लेकिन अक्सर देखा जाता हैं कि लंबे समय पड़े रहने की वजह से और पानी जमा होने की वजह से साइकिल में जंग लगने लगता हैं। इसके चलते कई बार पेरेंट्स को बच्चे की साइकिल बदलनी पड़ती हैं जो खर्चे का काम हैं। लेकिन आपका यह काम आसान हो सकता हैं और खर्चा भी बच सकता हैं। आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से साइकिल पर लगे जंग को साफ किया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।

home tips,tips and tricks,rust remove remedies

नींबू और बेकिंग सोडा का करें इस्तेमाल

घर की साफ-सफाई करने में बेकिंग सोडा बहुत मदद करता है। इसमें मौजूद एक्सफोलिएटिंग गुण चीजों को साफ करने में मदद करते हैं। अगर बेकिंग सोडा के साथ थोड़ा सा नींबू का रस मिला दिया जाए, तो यह और अच्छे से चीजों को साफ करता है। इसके लिए आपको सबसे पहले पानी को गर्म करना होगा और उसमें नींबू का रस मिलाना होगा। अब आप इस मिश्रण में बेकिंग सोडा को मिक्स करें। इसके बाद आप साइकिल पर लगे जंग को इस घोल की मदद से साफ करें। एक पुरान टूथब्रश की मदद से साइकिल को साफ करें और आखिर में साफ पानी से उसे अच्छी तरह धो लें। आपकी साइकिल अच्छी तरह से साफ हो जाएगी और उसमें नई जैसी चमक दिखने लगेगी।

नींबू के रस और नमक से करें साफ

नींबू का रस नमक के क्रिस्टल को एक्टिव कर देता है। यह मिक्चर जंग को नरम कर हटाने में मदद करता है। इसके लिए जंग वाली जगह पर थोड़ा नमक छिड़कें और फिर उस पर नींबू का रस लगाएं। जंग वाली जगह पर ज्यादा नमक और थोड़ा-सा नींबू का रस लगाएं। इसकी एक मोटी परत बना लें। साइकिल पर परत को जमने दें और इसे दो से तीन घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें। अब, नमक को नींबू के छिलके से हटा दें और फिर साइकिल को अच्छे से पोंछ लें। नींबू जंग को तेजी से हटाता है।

home tips,tips and tricks,rust remove remedies

एल्युमिनियम फॉयल और वाइट विनेगर

जंग को हटाने में वाइट विनेगर तेजी से काम करता है। इसके लिए आपको जंग लगी धातु की सतह को रात भर सिरके में डुबोना होगा, ताकि जंग आसानी से निकल सके। लेकिन आप साइकिल को सिरके में नहीं डुबो सकते हैं, इसलिए जंग लगे हिस्सों को साफ करने के लिए आप थोड़ा सिरका छिड़कें और अब एल्युमिनियम फॉयल को सिरके में डुबोएं। फिर जंग वाले हिस्से पर रखें और तब तक स्क्रब करें जब तक कि आप जंग हल्का होते हुए न देखें। इसमें कुछ समय लग सकता है लेकिन ये हट जाता है।

एरोसोल का करें इस्तेमाल

अगर बच्चे की साइकिल पर किसी तरह का दाग या फिर निशान हो गया है तो उसे हटाने के लिए एरोसोल का इस्तेमाल किया जा सकता है। आपको बता दें कि एरोसोल से जंग के दाग को आसानी से हटाया जा सकता है। इसके लिए एरोसोल को एक स्प्रे बोतल में भरें और जंग वाली जगह पर छिड़क दें। कुछ देर बाद किसी साफ कपड़े से साइकिल को पोंछ दें।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत