Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या आपके आटा-सूजी में भी लग जाते हैं कीड़े, इन तरीकों की मदद से करें सार-संभाल

जरूरी हैं कि अपने बेसन, सूजी जैसी चीजों को स्टोर करते समय कुछ उपाय आजमाए जाए ताकि इन्हें सही संभाल करते हुए कीड़े लगने से बचाया जा सके।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 16 Nov 2021 4:17:06

क्या आपके आटा-सूजी में भी लग जाते हैं कीड़े, इन तरीकों की मदद से करें सार-संभाल

आज भी कई घरों में राशन की चीजें एकसाथ लाई जाती हैं जो महीनों तक चलती हैं। लेकिन अक्सर देखा जाता हैं कि ज्यादा समय तक रखे राशन में कीड़े लगने लगते हैं। खासतौर से बेसन, सूजी, आटा या मैदा में. अधिक मात्रा में रखे राशन की सार-संभाल करना मुश्किल हो जाता हैं और कीड़े लगने की वजह से वे अनाज को खराब कर देते हैं जो बिमारियों का कारण बनते हैं। ऐसे में जरूरी हैं कि अपने बेसन, सूजी जैसी चीजों को स्टोर करते समय कुछ उपाय आजमाए जाए ताकि इन्हें सही संभाल करते हुए कीड़े लगने से बचाया जा सके। तो आइये जानते हैं उन उपायों के बारे में।

पैकेजिंग बदलें

अक्सर बेसन, सूजी, मैदे आदि पर कीड़े लग जाते हैं। ऐसे में अगर आपकी ये सामग्री ज्यादा मात्रा में हैं तो इसकी पैकेजिंग बदल लें। इसके लिए इसे दूसरे जिप लॉक बैग या डिब्बे में शिफ्ट करें। मगर सामान को दूसरी जगह शिफ्ट करने से पहले इस बात का ध्यान रखें कि कंटेनर पूरी तरह से सुखा हो। असल में, नमी और खुले पैकेट्स में कीड़े जल्दी पड़ जाते हैं।
hoem tips,kitchen tips,tips and tricks तेज पत्ता करें इस्तेमाल

तेज पत्ता की गंध काफी तेज होने से कीड़े इससे भागते हैं। ऐसे में आप सूजी, मैदा, बेसन आदि चीजों को कीड़ों से बचाने के लिए इसमें कुछ तेज पत्ता डाल सकती है।

नीम के पत्ते


तेज पत्ता की तरह नीम के पत्ते भी कीड़ों को भगाने में कारगर होते हैं। इसलिए आप सूजी, मैदा, बेसन, आटा आदि में नीम की कुछ पत्तियां डाल सकती है।

एयर टाइट कंटेनर में करें स्टोर


अक्सर आटा, बेसन, सूजी आदि को कीड़े लगने की परेशानी रहती है। इससे बचने के लिए आप इन्हें एयर टाइट कंटेनर में भर कर रखें। इसके लिए कांच या मेटल के कंटेनर्स का इस्तेमाल करना बेस्ट रहेगा। इसके अलावा आप मोटा प्लास्टिक का कंटेनर भी यूज कर सकती हैं। इससे आपकी सामग्री कीड़ों से सुरक्षित रहेगी और इनमें नमी भी नहीं आएगी।
hoem tips,kitchen tips,tips and tricks फ्रिज में रखना सही

आप सूजी, बेसन, पैदा को कीड़ों से बचाने के लिए इन्हें फ्रिज में रख सकती है। इसके लिए इन्हें अलग-अलग डिब्बों या जिप लॉक बैग में डालकर बंद करें। फिर इसे फ्रिज में स्टोर करें। ऐसा करने से ये चीजों लंबे समय तक फ्रेश रहेंगी। इसके साथ ही इनमें कीड़ा लगने की समस्या से बचाव रहेगा।

भून कर रख लें


अगर आप भी बेसन और सूजी पर कीड़े लगने से परेशान है तो इन्हें भून कर रख लें। इसके लिए सूजी और बेसन को अलग-अलग हल्का सा भून लें। फिर इसे ठंडा करके एयर टाइट कंटेनर में भर कर बंद कर लें। इससे आपकी सामग्रियों में कीड़े नहीं लगेंगे।

पुदीने की पत्तियां आएगी काम


सूजी और बेसन के डिब्बों में सूखी पुदीने की पत्तियां रख दें। पुदीने की तेज खुशबू से इसमें पड़े हट जाएंगे। इसके साथ ही दोबारा कीड़े लगने की परेशानी नहीं होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
astrology