Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जान लें चाय में डालने वाली इन चीजों के नियम, मिलेगा परफेक्ट स्वाद

ऐसे में आज हम आपको कुछ जरूरी बातें बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आपकी चाय का परफेक्ट स्वाद मिल पाएगा। तो आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 31 Jan 2022 2:29:11

जान लें चाय में डालने वाली इन चीजों के नियम, मिलेगा परफेक्ट स्वाद

चाय भारत में कुछ लोगों की आदत से ज्यादा जरूरत बन चुकी हैं जिन्हें सुबह-सुबह एक अच्छी चाय नहीं मिलती हैं तो उनके दिन की अच्छी शुरुआत नहीं हो पाती हैं। चाय को स्वादिष्ट बनाने के लिए लोग उसमें कई चीजें डालते हैं ताकि यह जायकेदार और महकती हुई बने। लेकिन अक्सर देखा जाता हैं कि लोग चाय बनाते समय कई गलतियां कर बैठते हैं और इसमें डाली जाने वाली चीजों का सही समय और सही तरीके से उपयोग नहीं करते हैं जिस वजह से वह स्वाद नहीं मिल पाता हैं जिसकी चाहत होती है। ऐसे में आज हम आपको कुछ जरूरी बातें बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आपकी चाय का परफेक्ट स्वाद मिल पाएगा। तो आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में...

tips to make perfect tea,household tips चाय पत्ती में न डालें इलायची और लौंग

कई लोग ऐसे होते हैं जो चाय की पत्ती में ही लौंग और इलायची डालकर रख देते हैं ताकि जरूरत पड़ने पर अलग-अलग सामान न निकालना पड़े लेकिन ये तरीका सही नहीं है। ऐसे में चाय पत्ती और लौंग-इलायची दोनों की खुशबू पर असर पड़ता है। आप इन दोनों को अलग-अलग रखकर ही इस्तेमाल करें। चाय के सही फ्लेवर के लिए ये बहुत जरूरी है।

हर्ब्स को ग्रेट करने की जगह कूट लें

चाय में हर्ब्स जैसे अदरक, इलायची, तुलसी का इस्तेमाल किया जाता है। अधिकतर लोग अदरक को ग्रेट करके चाय में डालते हैं पर अगर आप चाय में यूनीक फ्लेवर एड चाहते हैं जो उसे कुछ नया सा स्वाद दे तो आपको अदरक, इलायची और तुलसी को एक साथ कूटकर उबलते हुए पानी में डालना होगा। तुलसी वाली चाय अगर आपको पसंद नहीं है तो उसकी जगह 2 लौंग और एक छोटा सा टुकड़ा दालचीनी का कूट लें। 1/2 इंच अदरक का टुकड़ा, 2 इलायची, 3-4 तुलसी की पत्तियां, बस इन तीनों को साथ में कूट लें और आपकी चाय में एक अलग सा फ्लेवर आ जाएगा।

tips to make perfect tea,household tips सूखे हुए नींबू का करें इस्तेमाल

चाय में अगर आप सूखे हुए नींबू का इस्तेमाल करते हैं तो ये बहुत अच्छा स्वाद देती है। अक्सर लेमन-टी बनाते समय मसाला पाउडर का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन क्या आपने कभी सूखे हुए नींबू का इस्तेमाल किया है? सूखे हुए नींबू का इस्तेमाल अरेबिक चाय में किया जाता है और ये काफी टेस्टी लगती है। इसके लिए बस पानी में चाय पत्ती उबालें और उसमें सूखे हुए नींबू की एक दो फांक डाल दें। एक अच्छा उबाल आने के बाद इसमें चीनी डालें। दूध डालना हो तो एकदम अंत में ही डालें नहीं तो उसकी जरूरत नहीं है। आपकी अरेबिक लेमन-टी तैयार है और आप इसे एक बार ट्राई जरूर करें।

चीनी की जगह इन चीजों का करें इस्तेमाल

चीनी वाली चाय को हेल्दी नहीं माना जाता है। रिफाइंड शुगर की जगह कुछ और स्वीटनर इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है। चाय में शक्कर की जगह आप शहद, ब्राउन शुगर, गुड़ और मुलेठी को एड कर सकते हैं। इनका फ्लेवर चाय को मिठास भी देगा और एक अलग स्वाद देगा जो नॉर्मल चाय से अलग होगी।

चाय को ऐसे बनाएं गाढ़ा और झागदार

चाय को थोड़ा और स्वादिष्ट बनाने के लिए हाथ में करछी लिए उसे बार-बार ऊपर नीचे करें और साथ ही साथ चाय को अलग-अलग बर्तन में ट्रांसफर करते समय उसे थोड़ी ऊंचाई से गिराएं। ये करतब नहीं है बल्कि ये तो चाय बनाने का सही तरीका है। इससे ही चाय को गाढ़ा और झागदार बनाया जा सकता है। इसके पीछे वही साइंस है जो दूध को झागदार बनाने के लिए इस्तेमाल होती है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
astrology