न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सालों तक आपकी किताबें रहेगी नई जैसी, इस तरह रखें उनक ख्याल

ऐसे में आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ टिप्स लेकर आए हैं जिनकी मदद से आप किताबों का सही रखरखाव कर सकेंगे और सालों तक आपकी किताबें नई जैसी रहेगी। तो आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 28 Mar 2022 4:50:22

सालों तक आपकी किताबें रहेगी नई जैसी, इस तरह रखें उनक ख्याल

कहते हैं कि किताबें इंसानों की सबसे अच्छी दोस्त होती हैं जो कि ज्ञानं का इजाफा करने के साथ ही आपको जिंदगी के कई सबक भी देती हैं। आज के इस डिजिटल समय में किताबें कहीं खोती हुई नजर आ रही हैं। हांलाकि कई लोग आज भी किताबों से ही पढ़ना पसंद करते हैं और वह उनके लिए उनकी जमा पूंजी होती हैं। लोग चाहते हैं कि उनकी किताबें सालोंसाल उनके पास रहे क्योंकि इसके हर पन्ने से एक अहसास जुड़ा होता हैं। लेकिन ज्यादा समय तक किताबें पड़ी रहने से उनके पन्ने पीले पड़ने लग जाते हैं या निकलने लगते हैं। ऐसे में आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ टिप्स लेकर आए हैं जिनकी मदद से आप किताबों का सही रखरखाव कर सकेंगे और सालों तक आपकी किताबें नई जैसी रहेगी। तो आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में...

tips to keep your books new,household tips,home decor tips

गंदे हाथों से ना छुएं किताबें

जब किताबों की केयर की बात होती है तो सबसे पहला नियम है कि आप किताबों की हाइजीन का ख्याल रखें। मसलन, कभी भी गंदे हाथों से किताबों को टच ना करें। खासतौर से, जब आप खाना खा रहे हैं तो किताबों को पढ़ने से बचें। ऐसा करने से फूड आइटम ना केवल आपकी किताबों को गंदा करते हैं, बल्कि इससे तेल व पानी भी किताबों पर गिर जाएगा, जिससे आपकी किताबें डैमेज हो जाएगी।अगर आपको खाना खाते समय पढ़ना अच्छा लगता है तो ऐसे में हमेशा अपने बगल में एक तौलिया रखें। जब भी आपको किताब के पन्ने पलटने हैं, तो पहले अपने हाथों को तौलिए से साफ कर लें।

बंद अलमारी में रखें

कई लोग अपनी किताबों का भंडार दिखाने के लिए अल्मारी को खोल कर रखते हैं। पर यह बिल्कुल गलत है क्योंकि इससे नमी और गंदगी किताबों को खराब कर देगी। और अगर आपको अपनी किताबे दिखाने का शौक है तो एक कांच का कैबिनेट खरीद लें, जिसमें किताबों का भंडार साफ दिखेगा।

थूक का ना करें इस्तेमाल

कई लोगों को आदत होती है कि पन्ने पलटने के लिए वे बार बार हाथ को अपने जीभ पर ले जाते हैं और फिर पन्ने पलटते हैं। लेकिन आपको बता दें कि ऐसा करने से किताबों पर बैक्टीरिया पनपने लगते हैं और अधिक दिनों तक ये नहीं रह पातीं। ऐसे में अगर आपको किताब के पन्ने पलटने हैं तो आप गीले स्पंज का इस्तेमाल लें।

tips to keep your books new,household tips,home decor tips

किताबों को ठीक तरह से रखें

किताबों की केयर करने और उनकी शेल्फ लाइफ बढ़ाने के लिए किताबों को सही तरह से रखना भी बेहद आवश्यक है। कई बार हम किताबों को ऐसे ही इधर-उधर रख देते हैं, जिससे उनके कवर आदि फट जाते हैं और किताबें जल्द ही खराब होना शुरू हो जाती हैं। ऐसे में इस समस्या से बचने का आसान उपाय है कि आप अपने घर में किताबों को रखने के लिए एक अलग स्थान बनाएं। इतना ही नहीं, आप किताबों को रखते समय उन्हें उनकी लंबाई और साइज के आधार पर ही स्टोर करे।

नमी से बचाएं

किताबों के जल्द खराब होने की सबसे बड़ी वजह ह्यूमिडिटी भी होती है। अगर आपके कमरे के अंदर बहुत ही आर्द्र वातावरण है तो यह समय के साथ मोल्ड और फफूंदी की वजह बनेगा। जिसके कारण आपकी किताबों के पेज खराब हो जाते हैं और वह डैमेज्ड हो जाते हैं। इतना ही नहीं, उनमें से गंध भी आती है। इसलिए, आप किताबों को हमेशा ऐसी जगह पर रखें, जहां पर एयरफ्लो अच्छा हो। किताबों को रखने के लिए ओपन शेल्फ में रखना सबसे अच्छा माना जाता है।

धूप से बचाएं

अगर आप किताबों डायरेक्ट सनलाइट में रखेंगे, तो इससे सूरज से निकलने वाली यूवी किरणें किताबों के पन्ने को पीला और फीकी बना सकती हैं। आप अपने बुकशेल्फ को खिड़कियों से दूर रखें। आप अपनी पुस्तकों को सीधी धूप से सुरक्षित रखने के लिए विंडो फिल्म या पर्दे लगाने का ऑप्शन भी चुना जा सकता है।

भारी बुकमार्क का न करें इस्तेमाल
बड़े बुकमार्क किताबों की बाइंडिंग और उनके सिलाई को प्रभावित करते हैं। बेहतर होगा कि आप सिल्क या सैटन के रिबन का प्रयोग कर सकते हैं। यही नहीं, पन्नों को फोल्ड करने की आदत से भी बचें।

tips to keep your books new,household tips,home decor tips

प्लास्टिक में न करें स्टोर

अगर इन्हें स्टोर करना हो तो आप इन्हें कार्टन या कपड़े में लपेट कर रख सकते हैं। प्लास्टिक में रखने पर इन तक हवा नहीं जा पाती और इनके कवर खराब हो जाते हैं। किताबों के पन्नों को कीड़ों से दूर रखने के लिए आप बुक शेल्फ में नेफथलीन बॉल को जरूर डालें। इससे कीड़ें नहीं आएंगे और किताबें बची रहेंगी।

धूप दिखाएं

अपनी किताबों को कभी भी ज्यादा दिनों तक ढंक कर या एक दम से बन्द कर के नहीं रखना चाहिए। अगर आप अपनी बंद किताबों को 10 साल बाद खोलेगें तो आपको उसमें सिवाए धूल के और कुछ नहीं मिलेगी। किताबों को भी धूप और रौशनी की जरुरत होती है इसलिए अगर आप उन्हें नहीं पढ रहें हैं तो भी उनको बाहर निकाल कर कुछ दिनों के लिए बाहर सूरज की रौशनी में जरूर रखें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत